Author: Jharkhand_digital

संथाल परगना की सामाजिक और राजनीतिक बेचैनी अब सड़क से मैदान तक पहुंच रही है। आदिवासी-मूलवासी एकता मंच के आह्वान पर दुमका के ऐतिहासिक गांधी मैदान में महापंचायत होगी, जिसमें क्षेत्र के कई जिलों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने का दावा किया गया है। आयोजकों के अनुसार, यह जुटान केवल एक सभा नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक चिंताओं को सार्वजनिक मंच पर रखने की कोशिश है। चार मुद्दे, एक साझा चिंता मंच ने अपने आह्वान में चार प्रमुख विषयों को केंद्र में रखा है। पहला, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़ी आशंकाएं। दूसरा, खान एवं…

Read More

दिवाली से पहले पटाखा कारोबारियों को झटका, इस बार स्टेडियम के आसपास आतिशबाजी की दुकानें लगाने की नहीं मिलेगी अनुमति; सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर लिया गया फैसला रांची: दिवाली के त्योहार को देखते हुए राजधानी रांची में पटाखा बाजार सजने की तैयारी शुरू हो गई है। हालांकि, इस बार पटाखा कारोबारियों को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के पास दुकान लगाने की अनुमति नहीं मिलेगी। रांची नगर निगम ने इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि स्टेडियम के आसपास पटाखों की दुकानें नहीं लगाई जाएंगी। नगर निगम के इस फैसले से हर साल इस इलाके…

Read More

रांची: राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार स्थित आवास में अरगोड़ा अंचल के राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जमीन के दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) में बाधा उत्पन्न होने से नाराज आरोपियों ने साजिश रचकर उनकी हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान प्रदीप गोसाई (38 वर्ष) , अमित टोप्पो उर्फ अमित गोसाई (34 वर्ष) और सिन्टु कुमार गोसाई (31 वर्ष) शामिल है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। वहीं, मामले में फरार बताए जा…

Read More

सेवानिवृत्त प्रोफेसर के आवास में रहती थी किशोरी, कमरे में मिला शव; पुलिस आत्महत्या समेत सभी संभावित पहलुओं की कर रही पड़ताल रांची। राजधानी रांची के डंगराटोली में शुक्रवार को एक नाबालिग किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। लोअर बाजार थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। किशोरी का शव एक मकान के दूसरे तल्ले पर स्थित कमरे में मिला। वह डोरंडा कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर एनपी लकड़ा के आवास में काम करती थी और वहीं रहती भी थी। मूल रूप से लातेहार जिले की रहने वाली…

Read More

भाजपा प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने दिल्ली में होने वाले लोकतंत्र बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आज देश के लोकतंत्र को खतरा कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के नेताओं से है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये नेता लगातार संवैधानिक संस्थाओं का विरोध कर रहे हैं और अलग-अलग तरह के नैरेटिव गढ़कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। कभी ईवीएम पर सवाल उठाए जाते हैं, तो कभी फर्जी वोटर का मुद्दा उठाया जाता है। इसके अलावा एसआईआर का भी विरोध किया…

Read More

सेरसा स्टेडियम में तीन दिनों तक चलेगा मुकाबला, 1 नवंबर तक विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा चक्रधरपुर (पश्चिमी सिंहभूम)। झारखंड में जिम्नास्टिक्स खेल को बढ़ावा देने और उभरती खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को चक्रधरपुर के सेरसा स्टेडियम में तीन दिवसीय जूनियर आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स राज्य चैंपियनशिप 2026-27 का शुभारंभ हुआ। झारखंड जिम्नास्टिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित यह प्रतियोगिता 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक चलेगी। इसमें राज्य के विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों को मिलेगा मंच राज्य स्तरीय…

Read More

बोकारो: JSW पर्वतपुर कोल ब्लॉक से जुड़ी रैयतों की मांगों और धरना-प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन ने मामले को लेकर सख्ती दिखाई है। शुक्रवार को डीसी अजय नाथ झा ने कंपनी प्रबंधन, जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) और संबंधित अंचलाधिकारी को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोल ब्लॉक से प्रभावित सभी रैयतों और उनकी जमीन का अभिलेखों के आधार पर पारदर्शी तरीके से सत्यापन किया जाए। इसके साथ ही सत्यापन के बाद पूरी जानकारी की डिजिटल सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया है। डीसी ने अंचलाधिकारी को कहा कि संबंधित क्षेत्र के सभी प्रभावित रैयतों और उनकी जमीन…

Read More

ऑड्रे हाउस में राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2027 के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित, लोकगीत-नृत्य से लेकर चित्रकला और कविता लेखन में युवाओं ने दिखाया दमखम रांची। विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका को मजबूत करने और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से ऑड्रे हाउस, रांची में राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2027 के अंतर्गत ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग’ की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी सांस्कृतिक, कलात्मक एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान सामूहिक लोक नृत्य, सामूहिक लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला और कविता…

Read More

रांची: झारखंड के स्कूली विद्यार्थियों को अपनी गायन और नृत्य प्रतिभा दिखाने का मंच मिलने जा रहा है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से आयोजित ‘झारखंड स्कूल आइडल–2026 : सुर और ताल संग्राम’ का ग्रैंड फिनाले कल, 31 अक्टूबर को रांची के ऑड्रे हाउस में आयोजित होगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा, जबकि शाम 4 बजे पुरस्कार वितरण समारोह होगा। इस प्रतियोगिता में राज्य के पांचों प्रमंडलों से चयनित विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। ग्रैंड फिनाले के लिए कुल 40 प्रतिभागियों का चयन किया गया है। इससे पहले 28 और 29 अक्टूबर को…

Read More

राजधानी रांची के रिम्स में बच्चों के हृदय रोग और हार्ट ऑपरेशन को लेकर एक विशेष कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की स्क्रीनिंग और जांच की गई । जांच में हृदय रोग से पीड़ित पाए जाने वाले बच्चों का इलाज और हार्ट ऑपरेशन नि:शुल्क किया जाएगा। रिम्स में आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड के अलग-अलग जिलों से हृदय रोग से पीड़ित बच्चों और उनके परिजनों को बुलाया गया और बच्चों की स्क्रीनिंग और जांच की गयी । स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जिन बच्चों में हृदय रोग की पुष्टि होगी, उनका इलाज और जरूरी…

Read More