सोशल मीडिया के गुंडे…जी हां..आज तक आपने गुंडों , अपराधियों की कहानी सुनी होगी लेकिन पिछले कुछ सालों में सोशल मीडिया के गुंडे काफी प्रचलित हो रहे हैं. ये कहां रहते हैं, कौन सी घटना को खुद अंजाम दिया है, इनपर दूसरों को सुपारी देने के अलावा खुद से कांड करने का कौन कौन सा केस दर्ज हुआ है यह सब जानकारियां अधुरी मिलेंगी क्योंकि इन्होंने सारे क्राइम सोशल मीडिया पर ही कर डाला है. कहीं वारदात हो जाने के बाद सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने का प्रचलन इतनी तेजी से बढ़ रहा है देखते ही देखते लाखों लोगों तक…
Author: Jharkhand_digital
आमसभा में पुरानी कमेटी को किया गया भंग, नई टीम को सौंपी गई जिम्मेदारी; छठ महापर्व पर घाटों की सफाई, सजावट और रोशनी की व्यवस्था करेगी समिति रांची। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियों को लेकर गांधीनगर गेट स्थित महाछठ पूजा समिति की आमसभा शुक्रवार, 30 अक्टूबर को आयोजित की गई। बैठक अखिलेश राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। साथ ही पिछले वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया गया। बैठक में इस वर्ष छठ महापर्व को लेकर व्यापक तैयारियां करने का निर्णय…
रांची। विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक मजबूती और दैनिक जीवन की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए आज मारवाड़ी कॉलेज में एक विशेष जागरूकता सत्र आयोजित प्राचार्य डॉ मनोज कुमार के निर्देशन किया गया। इस अवसर पर शिवानी परमार और विवाराज श्री वर्मा ने विद्यार्थियों को जीवन में आने वाली समस्याओं का सकारात्मक तरीके से सामना करने तथा मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत बनने के लिए प्रेरित किया। सत्र के दौरान विद्यार्थियों को समझाया गया कि पढ़ाई का दबाव, माता-पिता की अपेक्षाएँ, रिश्तों में आने वाली परेशानियाँ, असफलता का डर और दूसरों से तुलना जैसी परिस्थितियाँ उनके मानसिक स्वास्थ्य…
खूंटी: सरकारी आवास की उम्मीद में एक आदिवासी परिवार ने 13 साल गुजार दिए, लेकिन आज तक उसके सिर पर पक्की छत नहीं बन सकी। हर बार आश्वासन मिला, मगर परिवार की रहने की स्थिति नहीं बदली। खूंटी जिले के सिलादोन गांव में किसान रतनू मुंडा का परिवार आज भी चट्टान पर बनी जर्जर झोपड़ी में रहने को मजबूर है। बारिश होते ही घर की छत से पानी टपकने लगता है और परिवार की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। बिरहू पंचायत के सिलादोन गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर स्थित इस झोपड़ी की हालत बेहद खराब है। छत पर लगी प्लास्टिक…
जमशेदपुर: जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे पांच साल के मासूम सात्विक मांझी को बेहतर इलाज मिल सके, इसके लिए जमशेदपुर पुलिस ने संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। बच्चे को कोलकाता ले जाने के दौरान रास्ते में कोई यातायात बाधा न आए, इसके लिए पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर तैयार कराया। पुलिस की इस पहल से एंबुलेंस को टीएमएच से एनएच-33 तक महज 15 मिनट में पहुंचाया गया। दरअसल, 18 अक्टूबर को हुए सड़क हादसे में सात्विक गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के बाद से वह कोमा की स्थिति में था और टाटा मुख्य अस्पताल…
बद्रीनाथ धाम से पांच श्रद्धालुओं को लेकर देहरादून लौट रहा एक हेलिकॉप्टर शुक्रवार को जोशीमठ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चमोली जिले के चाई गांव के नजदीक हुए इस हादसे की जानकारी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में खराब मौसम के बीच यह दुर्घटना हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हादसे की जानकारी साझा करते हुए बताया कि जोशीमठ के पास चाई गांव के नजदीक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग और SDRF की टीमें संयुक्त रूप से राहत एवं…
बोकारो: जिले में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने की दिशा में बोकारो इंजीनियरिंग क्लस्टर में कॉमन फैसिलिटी सेंटर (CFC) की स्थापना की पहल की जा रही है। इसके जरिए स्थानीय औद्योगिक इकाइयों को आधुनिक मशीनों, तकनीकी संसाधनों और गुणवत्ता परीक्षण जैसी सुविधाएं साझा रूप से उपलब्ध कराने की योजना है। इससे छोटी इकाइयों को महंगी मशीनों पर अलग-अलग निवेश किए बिना आधुनिक तकनीक का लाभ मिल सकेगा। इस संबंध में एमएसई-सीडीपी के तहत बोकारो इंजीनियरिंग क्लस्टर को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय उपनिदेशक ने की। इसमें जियाडा, बोकारो प्रक्षेत्र…
बनासकांठा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की किस्त, ₹19 हजार करोड़ की राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर; जानिए किन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ और कैसे करें भुगतान की जांच बनासकांठा (गुजरात)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों के लिए बड़ी खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से डिजिटल माध्यम से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी है। इसके साथ ही देशभर के पात्र किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की राशि ट्रांसफर की गई है। इस किस्त के तहत सरकार की ओर से कुल 19 हजार…
रांची: पिठोरिया थाना क्षेत्र में होटल कर्मी राहुल गोराई की हत्या के बाद लोगों का आक्रोश सड़क पर उतर आया है। हत्या के विरोध में आक्रोशित लोगों ने पिठोरिया चौक जाम कर दिया और जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी हत्याकांड में शामिल अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। चौक पर सड़क जाम होने से आवागमन प्रभावित हो गया है। प्रदर्शन के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग राहुल गोराई के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। गौरतलब…
पलामू: जिले के ग्रामीण इलाकों में सड़क संपर्क को बेहतर बनाने के लिए सात पीसीसी सड़कों के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। सांसद विष्णु दयाल राम की अनुशंसा पर वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत जिला योजना अनाबद्ध निधि से इन योजनाओं को मंजूरी दी गई है। इन पर कुल 1 करोड़ 2 लाख 62 हजार 500 रुपये खर्च किए जाएंगे। स्वीकृत योजनाओं के तहत पाटन, विश्रामपुर, सदर मेदिनीनगर और हुसैनाबाद प्रखंड के विभिन्न गांवों में कुल 4,450 फीट पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। योजनाओं का विवरण इस प्रकार है- स्वीकृत सात सड़क योजनाएं: पाटन प्रखंड, कांके खुर्द: आरईओ…
