केरसई/रांची : सिमडेगा जिले के केरसई प्रखंड के बाघडेगा क्षेत्र स्थित कोनोसकेलि राजस्व ग्राम के बालू घाट की नीलामी के विरोध में ग्रामीणों ने बैठक कर जिला प्रशासन से नीलामी रोकने की मांग की है. ग्रामसभा अध्यक्ष खिरोधर प्रधान की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद ग्रामीणों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. वहीं, बालू घाट के संवेदक द्वारा स्थानीय बालू माफिया की मिलीभगत से नीलामी का विरोध कराने के आरोप पर ग्रामसभा अध्यक्ष, प्रमुख तरण भोय समेत ग्रामीणों ने कड़ी आपत्ति जतायी और आरोपों को निराधार बताया. ग्रामीणों ने कहा कि बालू घाट का मामला स्थानीय लोगों और ग्रामसभा के…
Author: Jharkhand_digital
उपशीर्षक: 31 अक्टूबर को डोरंडा के गांधी मैदान में होगा ऐतिहासिक राम भरत मिलाप समारोह, 1971 से चली आ रही है आयोजन की परंपरा रांची। श्री राम भरत मिलाप समिति, रांची की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। रोहित शारदा को समिति का अध्यक्ष, नम्रता सोनी को महामंत्री और पुरुषोत्तम विजय को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, बादल सिंह को मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता बनाया गया है। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही आगामी 31 अक्टूबर को डोरंडा बाजार स्थित गांधी मैदान में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक श्री राम भरत मिलाप समारोह की तैयारियां तेज कर…
उपशीर्षक: रंग-बिरंगी सजावट और त्योहार की रौनक से गुलजार हुआ मेला परिसर, दीपावली मेले को लेकर लोगों में दिखा उत्साह रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी में झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (JIASOWA) की ओर से आयोजित दीपावली मेला 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में मेले का उद्घाटन किया। मेले के शुरू होते ही परिसर में दीपावली के उत्सव की रौनक देखने को मिली। रंग-बिरंगी सजावट और त्योहार के खुशनुमा माहौल ने आयोजन को खास बना दिया। मोरहाबादी में आयोजित इस मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया।…
उपशीर्षक: छठ घाटों पर रोशनी के लिए जनरेटर और सफाई के लिए चलंत शौचालय की होगी व्यवस्था, सभी 53 वार्डों में तैयारियां तेज रांची। छठ, दिवाली और काली पूजा को लेकर रांची नगर निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पर्व-त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। छठ घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों की मरम्मत से लेकर घाटों पर रोशनी और स्वच्छता की व्यवस्था की जाएगी। मेयर रोशनी खलखो ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम विभिन्न स्तरों पर…
रांची: कांग्रेस भवन में आदिवासी समाज के प्रमुख नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय कार्तिक उरांव की जयंती मनाई गई। इस मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने कार्तिक उरांव को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। आदिवासी समाज के लिए उनके योगदान को किया याद कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कार्तिक उरांव के जीवन, संघर्ष और समाज के लिए किए गए कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि कार्तिक उरांव ने आदिवासी समाज के अधिकारों की आवाज उठाई और उनके विकास के…
उपशीर्षक: 10 प्रतिशत अतिरिक्त सरचार्ज पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, महिलाओं के नाम एक रुपये में रजिस्ट्री की व्यवस्था बंद करने को लेकर भी घेरा रांची। भूमि एवं भवन की रजिस्ट्री पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त सरचार्ज के मुद्दे पर झारखंड में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव सह प्रदेश प्रवक्ता ऋषीकेश सिंह ने भाजपा पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अपने शासनकाल में लिए गए फैसलों को नीति बताने वाली भाजपा दूसरे के फैसलों को जनविरोधी करार देती है। उन्होंने भाजपा से अपने शासनकाल के निर्णयों का हिसाब देने…
उपशीर्षक: 24 जिलों के करीब 7 हजार विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, गायन और नृत्य में हुनर दिखाएंगे चयनित प्रतिभागी; राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ करेंगे प्रतिभा का मूल्यांकन रांची। झारखंड के स्कूली बच्चों की कलात्मक प्रतिभा को बड़ा मंच मिलने जा रहा है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से आयोजित ‘झारखंड स्कूल आइडल 2026’ का ग्रैंड फिनाले 31 अक्टूबर को रांची के ऑड्रे हाउस में होगा। इसमें राज्य के विभिन्न जिलों से चयनित शीर्ष 40 प्रतिभागी गायन और नृत्य विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के जरिए बच्चों को अपनी कला, रचनात्मकता और मंचीय कौशल दिखाने का अवसर…
उपशीर्षक: 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक होगा मुकाबला, रेगु, क्वाड और डबल स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे महिला और पुरुष खिलाड़ी रांची। 36वीं सीनियर राष्ट्रीय सेपक टकरा प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए झारखंड का 16 सदस्यीय दल गुरुवार को ग्वालियर के लिए रवाना हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन 30 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक ग्वालियर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जाएगा। झारखंड के खिलाड़ी इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रेगु, क्वाड और डबल स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखाएंगे। राज्य के खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। झारखंड दल का चयन गिरिडीह में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर…
रांची: झारखंड सरकार ने राज्य की कमाई बढ़ाने के लिए एक नई पहल की है। गुरुवार को रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की मौजूदगी में वाणिज्य-कर विभाग और चॉइस कंसल्टेंसी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के बीच समझौता हुआ। यह समझौता तीन साल के लिए किया गया है। कंपनी अगले छह महीने में काम शुरू कर देगी। नई कंपनी से बढ़ेगी सरकार की कमाई? वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि इस समझौते से झारखंड सरकार को राजस्व बढ़ाने में मदद मिलेगी। सरकार का उद्देश्य टैक्स से होने वाली कमाई को बढ़ाना और विभाग के कामकाज को बेहतर बनाना है। इस…
दुमका: झारखंड में आउटसोर्सिंग के तहत काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों का 12 महीने से वेतन लंबित होने का मामला सामने आया है। बकाया भुगतान की मांग को लेकर गुरुवार, 29 अक्टूबर को पैरामेडिकल स्टाफ एसोसिएशन, झारखंड के बैनर तले सैकड़ों कर्मियों ने दुमका स्थित श्रम अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कर्मी हाथों में झाड़ू, कुदाल और धम्मा लेकर पहुंचे और सांकेतिक श्रमदान कर विरोध जताया। कर्मियों का कहना है कि लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इस आंदोलन का नेतृत्व गोड्डा के पूर्व विधायक अमित…
