Author: Jharkhand_digital

रांची: झारखंड पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 के सुचारू और कदाचार मुक्त संचालन को लेकर रांची जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के सभी संबंधित परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू की गई है। अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर रांची कुमार रजत ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किया है। जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से 29 अक्टूबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, निषेधाज्ञा 1 नवंबर 2026 को सुबह 6:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक प्रभावी रहेगी। परीक्षा…

Read More

रांची: दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित होने वाली कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में शामिल होने के लिए झारखंड से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिल्ली रवाना होना शुरू हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार को रांची से 13 बसों में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए। राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने बसों को रवाना किया। SIR और वोट के अधिकार का मुद्दा उठाएगी कांग्रेस रैली को लेकर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि झारखंड से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिल्ली पहुंचना…

Read More

रांची। चुटूपालू और चरही घाटी में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है. रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के सांसद संजय सेठ की पहल पर दोनों घाटियों के दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) के सुधार के लिए 239.40 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी मिली है. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने यह स्वीकृति दी है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पत्र के माध्यम से संजय सेठ को इसकी जानकारी दी. परियोजना के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 (नया एनएच-20) के चुटुपालू और चरही घाटी खंड में कुल 5.99 किलोमीटर सड़क का सुधार किया जायेगा. इससे दुर्घटनाओं…

Read More

रांची: रांची रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को एक नवंबर से अपना रास्ता बदलना होगा। स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के तहत प्लेटफॉर्म नंबर-1 की ओर स्थित मुख्य प्रवेश द्वार से यात्रियों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी। इसके बाद यात्रियों को प्लेटफॉर्म नंबर-6 की ओर बनाए गए नए प्रवेश द्वार से स्टेशन में दाखिल होना होगा। इस बदलाव का असर शहर के अलग-अलग इलाकों से स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। करीब 447 करोड़ रुपये की लागत से रांची रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है। नए प्रवेश द्वार के शुरू होने से डोरंडा, हिनू, एयरपोर्ट, बिरसा…

Read More

कल्पना सोरेन की सक्रियता, दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू की राजनीतिक विरासत और संभावित सहानुभूति के बीच उपचुनाव में JMM की तैयारी चर्चा में…भाजपा के सामने संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखने की चुनौती गिरिडीह: झारखंड की राजनीति में गिरिडीह विधानसभा सीट एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है। पूर्व कैबिनेट मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद यह सीट रिक्त हुई है। आगामी उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने के बीच JMM और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तैयारियों को लेकर अलग-अलग तरह के राजनीतिक आकलन सामने आ रहे हैं। एक…

Read More

रांची: राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें GEL चर्च कॉम्प्लेक्स स्थित बाटा दुकान के एसी से तांबे का तार चोरी करने का आरोपी मो. आसिफ उर्फ नेपाली और चोरी के मामले में वांछित वारंटी मो. मुस्तफा उर्फ मिस्टर शामिल हैं। पुलिस ने आसिफ के पास से 1.6 किलो कॉपर वायर के साथ एक इन्वर्टर और एक बैटरी भी बरामद की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जीईएल चर्च कॉम्प्लेक्स स्थित बाटा दुकान के एसी से कॉपर वायर चोरी होने…

Read More

रांची: राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आने के बाद इलाके में हलचल तेज हो गई। परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने किशोरी को बरियातू इलाके से सुरक्षित बरामद कर लिया है। वहीं, मामले में आरोपी जैद खान को गिरफ्तार किए जाने की खबर है। घटना को लेकर कुछ हिंदू संगठनों ने विरोध भी जताया है। बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थी किशोरी मिली जानकारी के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 की शाम किशोरी बाजार से सब्जी खरीदने की बात कहकर घर से निकली थी।…

Read More

सिविल सर्जन का सख्त आदेश, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट से लेकर डॉक्टरों की डिग्री और फीस तक करनी होगी सार्वजनिक; मरीजों को मिल सकेगी इलाज के खर्च की पूरी जानकारी रांची। राजधानी रांची में संचालित सभी नर्सिंग होम, अस्पतालों, क्लीनिकों और अन्य संबंधित चिकित्सा प्रतिष्ठानों को अब अपने यहां मरीजों के लिए जरूरी जानकारियां सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करनी होंगी। सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, रांची के कार्यालय ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए सभी संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों को सात दिनों के भीतर निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है। आदेश के अनुसार, अस्पतालों और क्लीनिकों को अपना…

Read More

बोकारो के जेएसडब्ल्यू पर्वतपुर कोल ब्लॉक के मुख्य द्वार को अनिश्चितकालीन बंद करने की सूचना के बाद प्रशासन ने निषेधाज्ञा लागू कर दी है। रैयतों को नियोजन नहीं दिए जाने के विरोध में 29 अक्टूबर 2026 से मुख्य द्वार बंद करने की सूचना मिली थी। इसे देखते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी, चास प्रांजल ढांडा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किया है। प्रशासन का यह आदेश 29 अक्टूबर को सुबह 5 बजे से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। इसके तहत कोल ब्लॉक के मुख्य द्वार के 50 मीटर के दायरे में प्रतिबंध लागू…

Read More

विश्व स्ट्रोक दिवस पर Curesta Health की अपील, चेहरे का टेढ़ापन, हाथ-पैर में कमजोरी और बोलने में परेशानी दिखे तो तुरंत लें मेडिकल सहायता रांची, 29 अक्टूबर। अचानक चेहरे का टेढ़ा होना, हाथ-पैर में कमजोरी आना या बोलने में परेशानी होना सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज करना जानलेवा साबित हो सकता है। ये स्ट्रोक के शुरुआती संकेत हो सकते हैं, जिनमें समय पर चिकित्सा सहायता मिलना बेहद जरूरी है। विश्व स्ट्रोक दिवस के अवसर पर रांची के इरबा स्थित Curesta ACMS सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने लोगों को जागरूक करते हुए संदेश दिया कि स्ट्रोक के मामले में हर मिनट कीमती है…

Read More