जन आंदोलन मंच ने 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति के तहत योग्य अभ्यर्थियों की बहाली का उठाया सवाल, मंत्री इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री तक बात पहुंचाने का दिया भरोसा रांची/इटकी। इटकी में निर्माणाधीन अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी, अस्पताल और स्कूल में स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग तेज होने लगी है। करीब 5,000 करोड़ रुपये की लागत से विकसित हो रहे इस प्रोजेक्ट में क्षेत्र के शिक्षित और योग्य अभ्यर्थियों को अवसर देने की मांग को लेकर जन आंदोलन मंच के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से मुलाकात की। मंच के केंद्रीय अध्यक्ष…
Author: Jharkhand_digital
‘चेरो ट्राइब्स रिविजिट’ के जरिए जनजातीय विरासत को पहचान दिलाने की पहल, चेरो समाज ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित मेदिनीनगर/डाल्टनगंज। इतिहास केवल किताबों में दर्ज तथ्यों तक सीमित नहीं होता, बल्कि उसे लोगों तक पहुंचाने में कला और सिनेमा भी अहम भूमिका निभाते हैं। झारखंड की कला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को डॉक्यूमेंट्री फिल्मों के माध्यम से सामने लाने वाले फिल्मकार अनुज कुमार को पलामू में चेरो समाज ने सम्मानित किया। चेरो राजवंश के इतिहास और जनजातीय विरासत को फिल्म के जरिए लोगों तक पहुंचाने के उनके प्रयासों के लिए यह सम्मान दिया गया। समारोह में अनुज कुमार के साथ…
दो दिवसीय दौरे पर गांडेय विधायक, कोवाड़-सेनादोनी और लेदा में लिया व्यवस्थाओं का जायजा; मंत्रिमंडल विस्तार पर फैसले के लिए पार्टी और सरकार पर छोड़ी बात गिरिडीह। त्योहारों की तैयारियों के बीच विकास योजनाओं की जमीनी स्थिति जानने के लिए गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन दो दिवसीय दौरे पर गिरिडीह पहुंचीं। बुधवार को गिरिडीह परिसदन में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। दौरे के दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और विभिन्न इलाकों में विकास योजनाओं के साथ तालाबों तथा छठ घाटों की स्थिति का जायजा लिया। उनके दौरे का मुख्य फोकस स्थानीय…
चार राज्यों की 28 MLC सीटों के नतीजों के बाद सोशल मीडिया पर सियासी तंज और मीम्स की बाढ़ आ गई है। बीजेपी कार्यकर्ता अलग-अलग प्रतिक्रियाओं और मीम्स के जरिए कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट साझा कर कांग्रेस के प्रदर्शन पर सवाल उठाया है। पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक की 28 विधान परिषद सीटों का जिक्र किया। उन्होंने लिखा, “चुनाव बैलेट पेपर से हुए। अंदाजा लगाइए, कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं?” इस पोस्ट के साथ उन्होंने सोचने वाली…
रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को रांची के नामकुम स्थित दीपशिखा संस्था के नवनिर्मित सूचना केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने संस्था की विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया और बच्चों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। राज्यपाल ने संस्था की टीम को बधाई देते हुए दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। साथ ही, उन्होंने संस्था को अपने विवेकाधीन अनुदान मद से एक लाख रुपये देने की घोषणा की। दिव्यांगजनों में प्रतिभा की कमी नहीं: राज्यपाल कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि दिव्यांगजनों में प्रतिभा और…
1971 से जारी है ऐतिहासिक परंपरा, श्री राम भरत मिलाप समिति ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की शिष्टाचार भेंट रांची। राजधानी रांची के डोरंडा में पांच दशक से अधिक समय से चली आ रही श्री राम भरत मिलाप की ऐतिहासिक और धार्मिक परंपरा इस वर्ष भी भव्य रूप में आयोजित की जाएगी। आगामी 31 अक्टूबर को डोरंडा बाजार स्थित गांधी मैदान में श्री राम भरत मिलाप समारोह का आयोजन होगा। इसे लेकर श्री राम भरत मिलाप समिति, रांची के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।…
पलामू/रांची : अर्णव तूफान के संभावित प्रभाव को देखते हुए पलामू जिला प्रशासन ने 29 अक्टूबर को जिले के सभी तरह के स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। इस फैसले का उद्देश्य खराब मौसम की आशंका के बीच विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। जिला प्रशासन के इस आदेश के तहत 29 अक्टूबर को जिले में सभी श्रेणी के स्कूल बंद रहेंगे। ऐसे में विद्यार्थियों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे स्कूल बंद रहने से संबंधित आधिकारिक निर्देशों का पालन करें और मौसम की स्थिति पर नजर रखें। बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता…
चतरा: नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन चतरा’ के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 164 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही वरना कार को भी जब्त कर लिया गया है, जबकि कार सवार तस्कर मौके से फरार हो गए। सदर थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ सदर सन्नी वर्धन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को जिले में बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की खेप आने की गुप्त सूचना मिली…
रांची: राजधानी के कडरू स्थित हज हाउस में अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना-2024 के तहत इसकी शुरुआत नवंबर के पहले सप्ताह में प्रस्तावित है। कोचिंग सेंटर के लिए हज हाउस की पांचवीं मंजिल पर व्यवस्था की गई है। इस पहल से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दूसरे राज्यों का रुख करने की जरूरत कम होगी। साथ ही, उनके समय और परिवार के आर्थिक खर्च में भी बचत होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री के समय के बाद तय होगी उद्घाटन की तारीख अल्पसंख्यक कल्याण…
धनबाद/रांची : जिले में एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर लोगों के बैंक खातों से पैसे उड़ाने वाले गिरोह के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के नवादा जिले के रहने वाले नितीश कुमार और सौरभ कुमार के रूप में हुई है। आरोप है कि दोनों एटीएम कार्ड मशीन में फंसाकर लोगों को गलत हेल्पलाइन नंबर देते थे और फिर कार्ड का इस्तेमाल कर ठगी करते थे। ATM में फंसा कार्ड, फिर खाते से निकल गए हजारों रुपये मामला 27 अक्टूबर की शाम करीब सात बजे धनबाद थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर के पास…
