Author: Jharkhand_digital

विश्व स्ट्रोक दिवस पर विशेषज्ञों ने किया सतर्क, ‘बी फास्ट’ फॉर्मूले से पहचानें खतरे के संकेत; समय पर इलाज से बच सकती है मरीज की जान रांची। अचानक चेहरा टेढ़ा होना, हाथ में कमजोरी आना, बोलने में परेशानी या शरीर का संतुलन बिगड़ना सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। ये लक्षण ब्रेन स्ट्रोक के संकेत हो सकते हैं, जिसमें हर मिनट महत्वपूर्ण होता है। इसी संदेश के साथ 29 अक्टूबर को मनाए जाने वाले विश्व स्ट्रोक दिवस के अवसर पर भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल, रांची ने लोगों को जागरूक किया। अस्पताल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विशेषज्ञ…

Read More

भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की 12वीं एनएलपीसी-2026 और सीसीएल की पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दर्ज कराई उपलब्धि, प्राचार्य डॉ. रवि प्रकाश तिवारी ने बढ़ाया उत्साह रांची। राजधानी रांची के बरियातू स्थित डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय की नौवीं कक्षा की छात्रा सौम्या श्रीवास्तव ने भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन-इंडिया (एनआईएफ-इंडिया) द्वारा आयोजित 12वीं नेशनल लेवल प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता (एनएलपीसी)-2026 में अपनी उपलब्धि से विद्यालय को गौरवान्वित किया। वहीं, सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड…

Read More

टोलेडो प्रांत में हादसे के बाद मची अफरातफरी, कई घायलों की हालत गंभीर; प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने जताया दुख, राहत-बचाव कार्य जारी मैड्रिड। स्पेन में दो हाईस्पीड ट्रेनों की टक्कर से भीषण रेल हादसा हो गया। इस दुर्घटना में कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई, जबकि 179 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है। हादसा मध्य स्पेन के टोलेडो प्रांत में उर्दा के पास हुआ। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया…

Read More

गुमला: शहर में भारी वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर सड़क सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल गुमला शहरी क्षेत्र में भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर सुबह 7:30 बजे से रात 8 बजे तक रोक रहती है। इसके बाद नो-एंट्री खत्म होते ही भारी वाहन शहर से गुजरने लगते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के शुरुआती घंटों में भी बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में तेज रफ्तार ट्रकों से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। इसे देखते हुए नो-एंट्री का समय रात 10 बजे तक बढ़ाने की मांग की…

Read More

मुंबई के टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल से रेफर होकर रांची पहुंचा था मरीज, डॉ. गुंजेश कुमार सिंह की देखरेख में चला लंबा इलाज; अब एक साल से मेंटेनेंस थेरेपी पर रांची। ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे एक मरीज ने इलाज के बाद सामान्य जिंदगी में वापसी की है। पारस एचईसी हॉस्पिटल, रांची के मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग में मरीज का उपचार किया गया। मरीज एक्यूट लिंफोब्लास्टिक ल्यूकेमिया (ALL) के हाई-रिस्क वेरिएंट फिलाडेल्फिया पॉजिटिव (Ph-positive) से पीड़ित था। इलाज के लिए उसे मुंबई के टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल से रांची रेफर किया गया था। पारस एचईसी हॉस्पिटल में मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ.…

Read More

जनक नगर ओझा मार्केट में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में हुए शामिल, बोले- भागवत महापुराण जीवन में भक्ति, कर्तव्य और मानवता का देता है संदेश रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश बुधवार को राजधानी रांची के पिस्का मोड़ स्थित जनक नगर ओझा मार्केट में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। उन्होंने कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के बीच बैठकर भागवत कथा का श्रवण किया और आयोजन से जुड़े लोगों से मुलाकात की। इस दौरान धार्मिक और भक्तिमय माहौल के बीच उन्होंने भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और सामाजिक सद्भाव के महत्व पर जोर दिया। भागवत महापुराण में जीवन जीने…

Read More

पलामू: बहन की शादी में शामिल होने के लिए दुबई से घर लौटने की कोशिश कर रहे एक युवक के जेल पहुंचने का मामला सामने आया है। पलामू के हुसैनाबाद निवासी 23 वर्षीय शशि कुमार पासवान पिछले तीन महीने से दुबई की जेल में बंद हैं। उनके पिता ललन पासवान ने बेटे की रिहाई के लिए हुसैनाबाद थाना प्रभारी से मदद की गुहार लगाई है। पिता का आरोप है कि घर लौटने का भरोसा देकर एक दलाल ने उनके बेटे को अपने जाल में फंसा लिया। हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दादरा गांव (दंगवार) निवासी ललन पासवान ने इस संबंध में…

Read More

केरेडारी की कराली और पाताल पंचायत के पंचायत सेवक तालेश्वर दास पर कार्रवाई, शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने बिछाया जाल हजारीबाग। झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड में ACB की टीम ने पंचायत सेवक तालेश्वर दास को 9 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। तालेश्वर दास कराली और पाताल पंचायत में पंचायत सेवक के पद पर कार्यरत बताए जा रहे हैं। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। शिकायत के बाद ACB…

Read More

लातेहार: पलामू टाइगर रिजर्व (PTR) के वन्यजीवों को रात में भारी वाहनों की आवाजाही से होने वाले खतरे से बचाने के लिए व्यावसायिक वाहनों पर रोक लगाने की तैयारी है। इसके तहत केचकी वन नाका से बारेसाढ़ होते हुए महुआडांड़ तक जाने वाली सड़क पर रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक व्यावसायिक वाहन नहीं चल सकेंगे। प्रतिबंध के दायरे में बॉक्साइट लदे ट्रक भी शामिल होंगे। पीटीआर प्रबंधन अगले एक सप्ताह के भीतर इस व्यवस्था को सख्ती से लागू करने की तैयारी कर रहा है। दरअसल, हाल के दिनों में इस मार्ग से रात के समय बॉक्साइट लदे…

Read More

रांची के गोंदा में बनेगा यातायात थाना, जमशेदपुर के टेल्को में स्मार्ट थाना भवन पर खर्च होंगे 5.44 करोड़; पांच जिलों की योजनाओं को लेकर विभाग ने भेजा प्रस्ताव रांची। झारखंड में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने और थानों के आधारभूत ढांचे को बेहतर बनाने की दिशा में सरकार ने नई पहल की है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत राज्य के पांच जिलों में थाना और ओपी भवनों के निर्माण की योजना तैयार की गई है। इन परियोजनाओं पर कुल 13 करोड़ 86 लाख 74 हजार 300 रुपये खर्च होने का अनुमान है। प्रस्तावित योजनाओं में देवघर, पाकुड़, रांची, पूर्वी…

Read More