Author: Jharkhand_digital

 जिला प्रशासन की जवाबदेही और आम नागरिकों तक त्वरित राहत पहुंचाने की दिशा में मंगलवार को बोकारो में एक और पहल देखने को मिली। उपायुक्त अजय नाथ झा ने ‘हम आपको सुनते हैं… लोक संवाद’ कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों की समस्याएं सीधे सुनीं। इस दौरान कुल 43 मामलों पर सुनवाई हुई। फरियादियों की सीधी पहुंच कार्यक्रम में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से लोग अपनी परेशानियां लेकर पहुंचे। फरियादियों ने अपनी बात बिना किसी मध्यस्थ के सीधे जिले के सर्वोच्च प्रशासनिक अधिकारी के सामने रखी। उपायुक्त ने हर आवेदन को ध्यानपूर्वक सुना और मौके पर…

Read More

बोकारो। प्रशासनिक फाइलों और बैठकों के बीच किसी जिलाधिकारी का स्वयं एक पीड़ित परिवार की चौखट तक लौटना कम ही देखने को मिलता है। मंगलवार को बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा ने यही किया। सड़क हादसे में माता-पिता को खो चुके तीन बच्चों का हाल जानने वे करीब पांच महीने बाद दोबारा उनके घर पहुंचे और यह परखा कि उनके निर्देशों का जमीन पर कितना असर हुआ। एक हादसा, जिसने बिखेर दिया परिवार यह मामला 14 मई 2026 का है। चंदनकियारी प्रखंड के बरमसिया ओपी क्षेत्र में दुबेकांटा के पास हुई सड़क दुर्घटना में सपन मांझी और उनकी पत्नी…

Read More

रांची: चक्रवात ‘अर्नब’ के संभावित असर को देखते हुए झारखंड में प्रशासन ने कमर कस ली है। संभावित आपदा से निपटने के लिए राज्य सरकार ने राहत और बचाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 27 से 30 अक्टूबर 2026 तक संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीमों की तैनाती के निर्देश दिए हैं। वहीं, भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए रांची में सरकारी और निजी स्कूलों में दो दिनों के लिए कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। चार क्षेत्रों में NDRF…

Read More

NCB की रडार पर शोभित सहाय.. कौन है ड्रग पैडलर अक्की..बड़े मॉल का मैनेजर रांची। राजधानी रांची में ड्रग्स सिंडिकेट के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई के बीच लगातार नए खुलासों के दावे सामने आ रहे हैं। इस मामले में गिरफ्तार गिरिडीह निवासी आकाश मल्होत्रा के NSUI से जुड़े होने और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने से राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। वहीं, सिंडिकेट से जुड़े बताए जा रहे शोभित सहाय उर्फ गोलू की तलाश जारी होने और ‘अक्की’ नाम के एक अन्य कथित सप्लायर का जिक्र…

Read More

रणधीर वर्मा चौक पर जुटे भाजपा नेता और कार्यकर्ता, कांग्रेस अध्यक्ष से माफी मांगने की उठाई मांग धनबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने धनबाद में विरोध प्रदर्शन किया। रणधीर वर्मा चौक पर आयोजित प्रदर्शन में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की और धनबाद सांसद ढुलू महतो के नेतृत्व में उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने खड़गे से अपने बयान के लिए माफी मांगने की मांग की। ढुलू महतो ने कांग्रेस नेतृत्व पर साधा निशाना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सांसद…

Read More

‘द वीक हेरिटेज अवॉर्ड्स’ में रिवरसाइड हेरिटेज श्रेणी में मिला सम्मान, जलाशय और पर्यटन सुविधाओं ने दिलाई खास पहचान रांची/नई दिल्ली। झारखंड के पर्यटन क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है। राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थल पतरातू को प्रतिष्ठित ‘द वीक हेरिटेज अवॉर्ड्स 2026’ में ‘रिवरसाइड हेरिटेज’ श्रेणी के तहत ‘सिल्वर बनयान अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान झारखंड की प्राकृतिक विरासत और पर्यटन सुविधाओं के विकास को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान के रूप में देखा जा रहा है। नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय में आयोजित समारोह में झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद…

Read More

राजगंज बाजार जाने के दौरान रास्ते में रोककर गर्दन पर किया वार, बरवाअड्डा पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचा; मृतक के परिजनों को धमकी देने का भी आरोप धनबाद। जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक युवक की धारदार हथियार से वार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद धनबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल तलवार, खून लगा शर्ट, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मंगलवार को पुलिस अधिकारियों ने प्रेसवार्ता कर…

Read More

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने अमरेंद्र सिंह का निलंबन रद्द करते हुए उनकी प्राथमिक सदस्यता बहाल कर दी है। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव सुनीत शर्मा ने 27 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में पत्र जारी किया। पत्र के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की अनुशंसा और अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की मंजूरी के बाद यह फैसला लिया गया है। बताते चलें कि अगस्त में मुसलमानों के खिलाफ बयानबाजी करने के मामले में अमरेंद्र सिंह और अभिलाष साहू को पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। आरोप था कि दोनों ने फेसबुक लाइव के दौरान मुसलमानों के खिलाफ आपत्तिजनक…

Read More

झारखंड कैबिनेट की बैठक में 62 अहम प्रस्तावों को हरी झंडी: रांची में 5000 बेड का मेडिको सिटी और 48 घंटे से अधिक काम पर श्रमिकों को मिलेगा अतिरिक्त वेतन ​रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित झारखंड कैबिनेट की उच्चस्तरीय बैठक संपन्न हो गई है। इस बैठक में राज्य के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासनिक सुधार और ग्रामीण आधारभूत संरचना को मजबूती देने से जुड़े कुल 62 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सरकार ने इस बैठक के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और पुलिस प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए कई दूरगामी फैसले लिए हैं। ​स्वास्थ्य क्षेत्र…

Read More

रांची। लोकतंत्र और मताधिकार के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने अपनी अगली रणनीति तेज कर दी है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से लोकतंत्र बचाओ अभियान के बाद आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाव, देश बचाव’ रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली में झारखंड से कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। पार्टी ने इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने रांची स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने…

Read More