रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और उनके सफर से जुड़े प्रसंगों को जानने की उत्सुकता रखने वाले पाठकों के लिए पुस्तक ‘नरेंद्र मोदी : आधुनिक भारत के शिल्पकार’ चर्चा में है। लेखिका और भाजपा नेत्री राजश्री जयंती द्वारा लिखी गई इस पुस्तक का मंगलवार को राजधानी रांची के ऑड्रे हाउस में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान पुस्तक की विषयवस्तु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़े अनुभवों पर चर्चा हुई। पुस्तक के लोकार्पण समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में काम करने के दौरान के अपने…
Author: Jharkhand_digital
रांची: 25वीं जूनियर राष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए झारखंड का खिलाड़ी दल चेन्नई रवाना हो गया है। 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक जेप्पियार विश्वविद्यालय में होने वाली इस प्रतियोगिता में राज्य के खिलाड़ी सांडा, ताओलू और कुंग-फू/पारंपरिक स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। दल में 15 बालक और 11 बालिका खिलाड़ी शामिल हैं। इनका चयन सिल्ली में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आधार पर किया गया है। तीन श्रेणियों में करेंगे मुकाबला: बालक सांडा वर्ग में साहिल कच्छप (48 किग्रा), अमन कच्छप (52 किग्रा), कौशिक राज (56 किग्रा), सुजल उरांव (60 किग्रा), प्रिंस नायक (65 किग्रा), आदर्श…
रांची। राजधानी रांची में केंद्रीय अडॉप्शन रिसोर्स अथॉरिटी (CARA) की ओर से क्षेत्रीय परामर्श बैठक आयोजित की गई। बैठक में बच्चों के अडॉप्शन की प्रक्रिया को बेहतर बनाने, देश में ही भारतीय बच्चों को अधिक से अधिक गोद लेने और लोगों के बीच अडॉप्शन को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर चर्चा हुई। खास तौर पर विशेष जरूरतों वाले और दिव्यांग बच्चों के अडॉप्शन को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया। बैठक में ईस्टर्न जोन के पांच राज्यों झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और सिक्किम के अधिकारी शामिल हुए। इसके अलावा बाल संरक्षण और अडॉप्शन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न स्टेकहोल्डर्स ने भी…
सिविल इंजीनियरिंग के 23 विद्यार्थियों ने किया IIT दिल्ली का शैक्षणिक भ्रमण, MCA और B.Tech के 30 विद्यार्थी बेंगलुरु दौरे पर; राजस्थान के अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में भी शामिल हुए छात्र रांची। किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव और आधुनिक तकनीक से जुड़ाव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाता है। इसी उद्देश्य से सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू), रांची अपने विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण, शोध गतिविधियों और रचनात्मक आयोजनों के माध्यम से नए अवसर उपलब्ध करा रहा है। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने हाल के दिनों में आईआईटी दिल्ली का शैक्षणिक दौरा किया, जबकि कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के…
रांची: चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने स्कूलों में दो दिनों की छुट्टी घोषित की है। जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में KG से 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई 28 और 29 अक्टूबर को स्थगित रहेगी। यह आदेश अल्पसंख्यक विद्यालयों पर भी लागू होगा। जिला प्रशासन की ओर से 27 अक्टूबर को जारी आदेश के मुताबिक, भारत मौसम विज्ञान केंद्र, झारखंड के पूर्वानुमान में राज्य के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। रांची को ऑरेंज जोन में चिह्नित किया…
पलामू: जिले के 132 गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विकास और आजीविका के अवसर बढ़ाने के लिए ग्राम विकास योजनाओं को मंजूरी दी गई है। मंगलवार को समाहरणालय सभागार में डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय अभिसरण समिति (DLCC) की बैठक में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (PMAGY) के 127 और आदर्श ग्राम योजना (AGY) के पांच गांवों की योजनाओं का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। 127 गांवों के लिए 78.29 करोड़ की योजना प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 127 गांवों के लिए कुल 78 करोड़ 29 लाख 28 हजार 428 रुपये की योजना स्वीकृत…
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार बोले- बच्चों को अपनी बात खुलकर रखने का मिले अवसर; बाल विवाह, बाल श्रम, कुपोषण और लैंगिक भेदभाव जैसे मुद्दों पर बाल पत्रकारों ने उठाई आवाज रांची। बच्चों के अधिकारों की रक्षा और उनकी आवाज को समाज तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को रांची के होटल रेडिसन ब्लू में यूनिसेफ झारखंड के तत्वावधान में ‘Voices of Change – Child Reporters Conclave 2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भाग लिया और अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक चुनौतियों की ओर ध्यान आकर्षित किया। बाल विवाह, बाल श्रम, कुपोषण, मासिक…
छतरपुर (पलामू): स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत नगर पंचायत छतरपुर की ओर से मंगलवार को नगर पंचायत परिसर में सफाई मित्रों के लिए एक दिवसीय स्वच्छता प्रबंधन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सफाई कर्मियों को वैज्ञानिक तरीके से कचरा प्रबंधन, गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण तथा सफाई कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करने की जानकारी दी गई। इस दौरान सफाई मित्रों को नगर को स्वच्छ रखने और स्वच्छता के निर्धारित मानकों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता उर्फ चुनमुन, उपाध्यक्ष मंजीत कुमार यादव…
रांची। राजधानी रांची में राहुल सिंह गिरोह के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार विधानसभा थाना क्षेत्र के नयासराय में पुलिस और गिरोह के कथित शूटरों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में शाहिद नाम का एक अपराधी घायल हो गया। पुलिस ने घायल शाहिद समेत दोनों आरोपियों को खदेड़कर पकड़ लिया। घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, कांके थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप के पास फायरिंग कर दहशत फैलाने की घटना में राहुल सिंह गिरोह के दो अपराधियों की संलिप्तता सामने आई थी।…
पांच दिनों तक चलेगा उत्सव, 300 से अधिक स्टॉलों पर मिलेंगे स्वदेशी उत्पाद, हस्तशिल्प, पारंपरिक कपड़े और सजावटी सामान; ग्रामीण महिलाओं और स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा मंच रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में दिवाली की रौनक बढ़ने वाली है। झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) की ओर से 29 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक पांच दिवसीय भव्य दिवाली मेले का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में देशभर के उद्यमियों, हस्तशिल्पियों और ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पाद आकर्षण का केंद्र होंगे। मेले में 300 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे। इस बीच, जेसोवा के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को…
