पलामू: मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) परिसर में मंगलवार सुबह एक बेहद संवेदनशील घटना सामने आई। अस्पताल परिसर में एक आवारा कुत्ता नवजात शिशु का शव मुंह में दबाकर घूमता दिखाई दिया। इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हलचल बढ़ गई और नवजात के शव को लेकर कई सवाल खड़े हो गए। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे एक युवक ने कुत्ते को नवजात का शव मुंह में दबाए देखा। इसके बाद अस्पताल पुलिस चौकी को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही…
Author: Jharkhand_digital
रांची: राजधानी में चोरों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि अब पुलिसकर्मियों के घर भी सुरक्षित नहीं हैं। चुटिया थाना क्षेत्र के पटेल कंपाउंड में हजारीबाग में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर शशि गुप्ता के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। घर का ताला तोड़कर घुसे अपराधी कीमती जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, चोरी गए सामान की कीमत 20 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। ताला तोड़कर घर में घुसे चोर, कमरों में बिखरा मिला सामान जानकारी के मुताबिक, तीन से चार अपराधियों ने मकान बंद होने का फायदा उठाया और घर…
पलामू: जिले में अवैध रूप से खनिज संपदा की ढुलाई करने वालों के खिलाफ खनन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार की रात चलाए गए अभियान के दौरान अलग-अलग इलाकों से चार वाहनों को जब्त किया गया। इनमें कोयला, बालू, स्टोन डस्ट और स्टोन की ढुलाई में लगे वाहन शामिल हैं। सभी जब्त वाहनों को संबंधित थानों में रखा गया है। यह अभियान पलामू जिलाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के निर्देश पर चलाया गया। जिला खनन पदाधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जांच और कार्रवाई की। अलग-अलग इलाकों में पकड़े…
जमशेदपुर: झारखंड से राजस्थान जाने वाले यात्रियों के लिए रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में नई पहल हुई है। टाटानगर से जयपुर के लिए लंबे समय से की जा रही मांग के बीच संतरागाछी से जयपुर के खातीपुरा तक चलने वाली नई ट्रेन की शुरुआत की गई। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, जबकि टाटानगर स्टेशन पर सांसद विद्युत वरण महतो ने ट्रेन को रवाना किया। नई ट्रेन के शुभारंभ के लिए संतरागाछी, टाटानगर और जयपुर के खातीपुरा स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। टाटानगर में आयोजित कार्यक्रम में जमशेदपुर पूर्वी की…
रांची: रांची से पटना जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस में सफर के दौरान जन सुराज पार्टी से जुड़े डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता लापता हो गए। 31 वर्षीय देवपालिक उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले हैं। सोमवार, 26 अक्टूबर को वह अपने दोस्त और सहकर्मी के साथ रांची से पटना के लिए रवाना हुए थे। मामले की सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस और सुरक्षा बल उनकी तलाश में जुटे हैं। समाचार एजेंसी के मुताबिक, देवपालिक के दोस्त और सहकर्मी गौतम कुमार ने बताया कि दोनों ने रांची रेलवे स्टेशन से जनशताब्दी एक्सप्रेस पकड़ी थी। ट्रेन दोपहर करीब 2…
चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव को देखते हुए राजधानी राँची में 28 से 30 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इन तीन दिनों में शहर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बारिश हो सकती है। संभावित स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियाँ तेज कर दी हैं। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को हालात पर लगातार नजर रखने और पूरी तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जिला जनसम्पर्क कार्यालय की ओर से सोमवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि स्थिति की निगरानी जारी है…
बिरसानगर के प्रकाश नगर में एक घर में जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई, मकान मालिक भी गिरफ्तार जमशेदपुर/रांची : झारखंड के जमशेदपुर में पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई बिरसानगर थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर में की गई। पुलिस के मुताबिक, मौके से 7 लाख 67 हजार 400 रुपये नकद, 16 मोबाइल फोन और ताश के 52 पत्ते बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार लोगों में मकान मालिक प्रीतपाल सिंह भी शामिल है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर…
गांधीनगर डैम गार्डेन के मुख्य गेट के पास पुलिस ने की घेराबंदी; आरोपी के खिलाफ पहले भी 2021 और 2023 में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुए थे मामले रांची। राजधानी रांची में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10.45 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गोंदा थाना पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ब्राउन शुगर के अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी भी जब्त की है। गिरफ्तार युवक की पहचान प्रशांत सिंह (27) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा…
रांची में कचहरी चौक से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाला कैंडल मार्च, राजस्व सुरक्षा अधिनियम लागू करने की उठाई मांग; नामकुम स्थित आवास पर हुई थी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या। रांची: राजस्व उप निरीक्षक लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में राजस्व कर्मियों का आक्रोश फूट पड़ा है। सोमवार, 26 अक्टूबर को कर्मियों ने रांची के उपायुक्त से मुलाकात कर हत्याकांड में शामिल आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की। इसके बाद कचहरी चौक से अल्बर्ट एक्का चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। कर्मियों ने मामले की विशेष जांच दल (SIT) से जांच कराने, फास्ट ट्रैक कोर्ट…
उपायुक्त के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में रातभर चला छापेमारी अभियान; मगध कोलियरी से अवैध कोयला लदा ट्रक पकड़ा गया, डस्ट और बोल्डर लदे वाहन भी जब्त पलामू। जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। रविवार की रात उपायुक्त के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान कोयला, बालू, डस्ट और बोल्डर लदे चार वाहनों को जब्त किया गया। जब्त वाहनों को संबंधित थानों के सुपुर्द कर दिया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध…
