Author: Jharkhand_digital

सबहेडिंग: दुर्गापूजा के बाद समाहरणालय में उमड़ी फरियादियों की भीड़, डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने जमीन विवाद, पेंशन और दाखिल-खारिज के मामलों में त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश; आंगनबाड़ी सेविका चयन की अनियमितता की जांच का आदेश रांची। दुर्गापूजा के बाद सोमवार को रांची समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में फरियादियों की भीड़ उमड़ी। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने जमीन विवाद, दाखिल-खारिज, ऑनलाइन लगान रसीद, पंजी-2 में सुधार, पेंशन भुगतान और सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याएं जिला प्रशासन के समक्ष रखीं। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने एक-एक कर लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों…

Read More

रांची: मताधिकार और लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर झारखंड NSUI ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान संगठन ने कथित वोट चोरी और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के खिलाफ आंदोलन को लेकर अपनी रणनीति की जानकारी दी। NSUI ने बताया कि कांग्रेस की ओर से 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट चोरी के मुद्दे पर आंदोलन किया जाएगा। NSUI प्रवक्ता तहला अफरोज ने कहा कि लोकतंत्र की लड़ाई सिर्फ सदन में ही नहीं, बल्कि सड़कों पर भी लड़ी जाती है। उन्होंने झारखंड के छात्रों से आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचने की अपील की। तहला…

Read More

एक सफेद पिकअप गाड़ी, बाहर से बिल्कुल खाली और अंदर छिपे थे 4 करोड़ रुपये! छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पुलिस ने जब इस गाड़ी की बारीकी से तलाशी ली, तो ऐसा गुप्त कंपार्टमेंट मिला, जिसके अंदर करोड़ों की नकदी रखी थी। अब सवाल है कि आखिर इस रकम का मालिक कौन है, पैसा कहां से आया और इसे कहां ले जाया जा रहा था? पुलिस ने कैश बरामद कर जांच शुरू कर दी है और दो लोगों से पूछताछ की जा रही है। दरअसल, दुर्ग में खुर्सीपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान…

Read More

धनबाद/ रांची: झारखण्ड के धनबाद जिले से नकली सिगरेट के कारोबार का खुलासा हुआ है। बरवाअड्डा पुलिस ने सोमवार को किसान चौक के समीप छापेमारी कर 6,686 पैकेट नकली सिगरेट जब्त किए हैं। जब्त किये गए सिगरेट की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से बगुला बस्ती निवासी नंदन बरनवाल को गिरफ्तार किया है। यह छापेमारी अवनेश आईपीआर सर्विस कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर योगेश तोमर की शिकायत पर की गई. यह कंपनी मुख्य रूप से नकली उत्पादों (Counterfeit products), ब्रांड उल्लंघन और अवैध विनिर्माण इकाइयों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के…

Read More

पलामू: खेती में नई तकनीक अपनाकर बेहतर पैदावार हासिल करने की दिशा में पलामू के 50 किसान एक नई सीख लेने जा रहे हैं। आत्मा (ATMA) योजना के तहत सोमवार को किसानों का दल ओडिशा के लिए रवाना हुआ। समाहरणालय परिसर में उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। 26 से 30 अक्टूबर तक चलने वाले इस अंतरराज्यीय परिभ्रमण कार्यक्रम के दौरान किसान ओडिशा के कटक स्थित सेंट्रल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट (CRRI) का भ्रमण करेंगे। यहां उन्हें धान की उन्नत किस्मों, वैज्ञानिक तरीके से खेती करने और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी मिलेगी। इस भ्रमण का उद्देश्य किसानों…

Read More

बोकारो: बोकारो के विस्थापित अप्रेंटिस संघ से जुड़े मामले में आगे की कार्रवाई की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल की है। डीसी अजय नाथ झा की अध्यक्षता में सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में मामले से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जरूरी तथ्यों और दस्तावेजों को संकलित कर एक-दो दिनों के भीतर राज्य सरकार के गृह विभाग को विस्तृत प्रतिवेदन भेजा जाएगा। बोकारो विधायक से प्राप्त पत्र के आलोक में हुई इस समीक्षा में डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रिपोर्ट में भूमि अधिग्रहण की स्थिति, नियोजन संबंधी…

Read More

रांची नगर निगम कार्यालय में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर की विभिन्न छठ पूजा समितियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। नगर आयुक्त सुशांत गौरव और उपनगर आयुक्त संजय कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में छठ घाटों की साफ-सफाई, लाइटिंग, पहुंच पथ की मरम्मत और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने कहा कि छठ पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और सुझावों को सामने रखा। इसमें तालाबों की साफ-सफाई, पानी की निकासी और आवक की व्यवस्था, पहुंच पथ, घाटों के आसपास सिविल वर्क…

Read More

रांची: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में सोमवार को रांची में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस भवन का घेराव करने पहुंचे, तो दूसरी तरफ कांग्रेसियों ने भी डटकर उनका सामना किया। देखते ही देखते दोनों दलों के बीच नारेबाजी और विरोध-प्रदर्शन का माहौल बन गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला स्कूल परिसर से मार्च निकाला और कांग्रेस भवन पहुंचे। हाथों में तख्तियां लेकर कार्यकर्ताओं ने खरगे के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री से माफी मांगने…

Read More

रांची. झारखंड मुक्ति मोर्चा झामुमो ने गढ़वा जिला समिति को भंग कर दिया है. नयी समिति के गठन के लिए पार्टी की केंद्रीय समिति ने 17 सदस्यीय संयोजक मंडल गठित किया है. इस संबंध में पार्टी के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने 26 अक्तूबर को संशोधित कार्यालय आदेश जारी किया. यह निर्णय दो अक्तूबर 2026 को सौंपी गयी जांच रिपोर्ट के आलोक में लिया गया है. संयोजक मंडल में मिथिलेश कुमार ठाकुर, अनंत प्रताप देव, ताहिर अंसारी, तनवीर आलम, मनोज ठाकुर, शंभू चंद्रवंशी, धीरज कुमार दुबे, नितेश कुमार सिंह, राजकिशोर यादव, जेपी सिंह, शांति देवी, अंजली गुप्ता, जवाहर पासवान, संजीव…

Read More

रांची: झारखंड में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों और बेहतर इलाज की उम्मीद रखने वाले मरीजों के लिए चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करने की तैयारी है। पलामू और दुमका मेडिकल कॉलेजों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के साथ एमबीबीएस और पीजी की सीटें भी बढ़ाई जाएंगी। योजना के मुताबिक, दोनों संस्थानों में सदर अस्पताल को जोड़कर कुल 1,000-1,000 बेड की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, एमबीबीएस की सीटें मौजूदा 100 से बढ़ाकर 200 करने और 150-150 पीजी सीटें शुरू करने की तैयारी है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को स्वास्थ्य आधारभूत संरचना की समीक्षा…

Read More