Author: Jharkhand_digital

गिरिडीह: गिरिडीह के सरिया थाना क्षेत्र में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे में कार चालक की जान चली गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसा निमाटांड़ गांव के पास हुआ, जहां एक वैगनआर कार आगे चल रहे ट्रेलर से टकराकर उसमें फंस गई। टक्कर के बाद भी ट्रेलर नहीं रुका। कार उसमें फंसी रही और ट्रेलर उसे करीब छह किलोमीटर तक घसीटता हुआ बिरनी थाना क्षेत्र के मंझिलाडीह गांव के पास ले गया। वहां पहुंचने के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो…

Read More

ईरान की सेना ने दावा किया है कि उसने अपने दक्षिणी शहर बंदर अब्बास के ऊपर एक अमेरिकी लुकास ड्रोन को मार गिराया है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के मुताबिक, देश के एयर डिफेंस सिस्टम ने इस ड्रोन को निशाना बनाया। हालांकि, रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया कि घटना किस समय हुई और ड्रोन किस काम से वहां उड़ रहा था। अमेरिकी सेना की ओर से भी इस घटना की पुष्टि की जानकारी सामने नहीं आई है। जास्क इलाके में भी ड्रोन गिराने का दावा ईरान की समाचार एजेंसी दीफ़ा ने भी बंदर अब्बास के ऊपर…

Read More

रांची/खूंटी: झारखंड के रांची और खूंटी जिले में पुलिस ने गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे हैं। लंबे समय से अपने फोन मिलने का इंतजार कर रहे लोगों को मोबाइल वापस मिलने पर राहत मिली। खूंटी में पुलिस ‘मिशन मुस्कान’ के तहत मोबाइल बरामदगी का अभियान चला रही है, जबकि रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत कार्रवाई की गई है। खूंटी में करीब 200 मोबाइल बरामद करने का दावा खूंटी के पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग के अनुसार, उनके पदभार संभालने के बाद से जिले की तकनीकी टीम…

Read More

रांची: दीपावली के उत्सव को खास बनाने के लिए मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की ओर से ‘दीप एंड डैज़ल – अ फेस्टिव ईवनिंग’ का आयोजन किया गया। शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में सदस्यों ने मिलकर खुशियां बांटीं और मनोरंजक गतिविधियों के बीच शाम का आनंद लिया। कार्यक्रम में तंबोला, फन गेम्स, संगीत और कई मनोरंजक गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रतिभागियों के लिए आकर्षक पुरस्कारों के साथ रिटर्न गिफ्ट की भी व्यवस्था की गई थी। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और आपसी मेलजोल का माहौल रहा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दीपावली के…

Read More

रातू में झखराटांड़ से टिपु टोला तक बन रही 3.5 किमी पीसीसी सड़क में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने जताया विरोध रातू: लंबे इंतजार के बाद सड़क बननी शुरू हुई, तो ग्रामीणों को उम्मीद थी कि आने वाले दिनों में आवागमन की परेशानी दूर होगी। लेकिन झखराटांड़ से टिपु टोला तक बन रही करीब 3.5 किलोमीटर लंबी पीसीसी सड़क को लेकर अब ग्रामीणों ने ही सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है और अगर इसी तरह काम हुआ, तो सड़क ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाएगी। ग्रामीणों…

Read More

धनबाद: अभिजीत सिंह हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों सूरज यादव और प्रशांत राउत उर्फ सानू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों को जेल भेजे जाने के दौरान एक आरोपी स्ट्रेचर पर लेटा नजर आया, जबकि दूसरा लंगड़ाते हुए पुलिस के साथ चलता दिखा। पुलिस के मुताबिक, जन्मदिन की पार्टी में मामूली विवाद के बाद अभिजीत पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया गया था। आरोप है कि जमीन पर गिरने के बाद उस पर बाइक भी पटक दी गई थी। गंभीर रूप से घायल अभिजीत की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जन्मदिन…

Read More

रांची: अरुणोदय क्रिकेट अकादमी ने वर्ष 2026-29 के लिए नई कमेटी का गठन किया है। रविवार को हुई बैठक में तीन साल के कार्यकाल के लिए पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। नई कमेटी में कुलवंत सिंह को अध्यक्ष, संजय कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष और प्रभात कुमार को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कमेटी में सुरभि विद्यार्थी को संयुक्त सचिव और ताबीज मलिक को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, प्रमोद कुमार सिंह, बंशीधर सारंगी, मनोज सिंह, कमलनाथ सहदेव, संतोष सहाय, अमूल्य सिन्हा, कुमुद झा और राजेंद्र कुमार को कार्यकारिणी सदस्य एवं मेंटर के रूप में…

Read More

रांची: झारखंड में जिला क्रिकेट संघों को व्यवस्थित करने और उनकी कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) ने पहल की है। JSCA की बैठक में राज्य के 21 जिला क्रिकेट संघों को छठ पर्व के बाद अपने बायलॉज तैयार कर निबंधन प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है। फिलहाल राज्य के 23 जिला क्रिकेट संघों में केवल धनबाद क्रिकेट संघ (DCA) और लोहरदगा जिला क्रिकेट संघ (LDCA) का ही निबंधन हुआ है। निबंधन की प्रक्रिया में जिला संघों को आने वाली तकनीकी दिक्कतों को दूर करने के लिए JSCA एक नोडल अधिकारी नियुक्त करेगा।…

Read More

रांची: झारखंड प्रदेश राजीव गांधी विचार समिति की ओर से ‘21वीं सदी’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और समिति के पदाधिकारी शामिल हुए। सेमिनार में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने राजीव गांधी के विचारों, उनकी विकास संबंधी दृष्टि और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में उनके योगदान पर चर्चा की। ‘राजीव गांधी ने देश को विकास का रोडमैप दिया’ सुबोध कांत सहाय ने कहा कि राजीव गांधी ने 21वीं सदी के भारत को लेकर केवल सपना नहीं देखा, बल्कि उसे साकार करने के लिए देश के…

Read More

रांची: झारखंड में परिसीमन को लेकर राजनीतिक बहस तेज होती नजर आ रही है। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने परिसीमन की संभावित प्रक्रिया को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि इससे राज्य में अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित विधानसभा सीटों की संख्या प्रभावित हो सकती है। उन्होंने इसे आदिवासी समुदाय के राजनीतिक अधिकारों से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा बताया है। इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने के लिए बंधु तिर्की अब दिल्ली जाने की तैयारी में हैं। वह परिसीमन से जुड़ी अपनी चिंताओं और प्रस्तावित दस्तावेज को देश के शीर्ष नेताओं के सामने रखने…

Read More