गिरिडीह: गिरिडीह के सरिया थाना क्षेत्र में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे में कार चालक की जान चली गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसा निमाटांड़ गांव के पास हुआ, जहां एक वैगनआर कार आगे चल रहे ट्रेलर से टकराकर उसमें फंस गई।
टक्कर के बाद भी ट्रेलर नहीं रुका। कार उसमें फंसी रही और ट्रेलर उसे करीब छह किलोमीटर तक घसीटता हुआ बिरनी थाना क्षेत्र के मंझिलाडीह गांव के पास ले गया। वहां पहुंचने के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
इसे भी पढ़े – जमशेदपुर में मौत के कुएं में करतब के दौरान बाइक में लगी आग, युवती झुलसी


