Author: Jharkhand_digital

रांची: झारखंड के एथलीट एमानुएल किस्कू ने 41वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। तमिलनाडु के चेन्नई स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने 80 मीटर हर्डल्स स्पर्धा में 10.10 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। झारखंड एथलेटिक्स संघ की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एमानुएल ने इस प्रदर्शन के साथ अपना ही रिकॉर्ड बेहतर किया। दो दिन में दो बार तोड़ा राष्ट्रीय रिकॉर्ड 23 से 27 अक्टूबर तक आयोजित 41वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एमानुएल किस्कू ने पहले हिट में शानदार…

Read More

रांची: झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक के दूसरे दिन चतुर्थ सत्र के बाद विधायक नीरा यादव ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और केंद्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। वहीं, झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए युवाओं, किसानों और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दे उठाए। युवाओं और किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा नीरा यादव ने राज्य सरकार पर युवाओं के सपनों से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। उन्होंने किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिलने का मुद्दा भी उठाया।…

Read More

रांची: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को रांची के कांके विधानसभा क्षेत्र स्थित सुकुरहुटू में पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 139वां संस्करण सुना। इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए बूथ अध्यक्ष आकाश कुमार को अपना ‘मालिक’ कहा। उनके इस संबोधन के जरिए संगठन में जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं के महत्व को रेखांकित किया गया। बूथ अध्यक्ष को पास बुलाकर किया सम्मानित कार्यक्रम का आयोजन सुकुरहुटू स्थित बिरसा मंडप अखाड़ा परिसर के बूथ संख्या-249 पर किया गया।…

Read More

रांची: झारखंड में 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों का आंदोलन फिलहाल छठ पूजा तक टल गया है। स्वास्थ्य विभाग के साथ हुई बैठक में मांगों पर समाधान की दिशा में चर्चा के बाद कर्मचारी संघ ने आंदोलन स्थगित करने का फैसला लिया है। हालांकि, संघ ने साफ कर दिया है कि अगर तय मुद्दों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो 18 नवंबर 2026 से राज्यभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। दरअसल, झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने 22 अक्टूबर को स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह के साथ बैठक की थी। इसमें कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा,…

Read More

रांची: राजधानी रांची में एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। खेलगांव स्थित वेलोड्रम स्टेडियम में 30 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक 78वीं सीनियर, 55वीं जूनियर और 41वीं सब जूनियर नेशनल ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप आयोजित होगी। रविवार को प्रतियोगिता के आधिकारिक मस्कट की लॉन्चिंग के साथ आयोजन की तैयारियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। झारखंड साइकिलिंग एसोसिएशन के महासचिव शैलेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 600 से अधिक साइकिलिस्ट हिस्सा लेंगे। आयोजन के संचालन के लिए 100 से अधिक तकनीकी अधिकारी भी रांची पहुंचेंगे।…

Read More

झारखंड के कोडरमा की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा लक्ष्मी की दिल्ली के एक सरकारी स्कूल परिसर में आत्मदाह के बाद मौत हो गई। वह शाहदरा जिले के कृष्णा नगर स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। घटनास्थल से तीन पन्नों का सुसाइड नोट मिलने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, नोट में छात्रा ने अभिभावकों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाने का जिक्र किया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पानी पीने के बहाने क्लास से निकली थी छात्रा जानकारी के अनुसार, शनिवार को स्कूल में सामान्य रूप…

Read More

रांची: कांके रोड स्थित महाछठ पूजा समिति, गांधीनगर गेट की आमसभा रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को अखिलेश राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पुरानी कमेटी को भंग कर सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया। साथ ही पिछले वर्ष के आय-व्यय का ब्योरा भी लिया गया। बैठक में इस वर्ष छठ पूजा को लेकर तैयारियों पर चर्चा हुई। समिति की ओर से छठ घाटों की सफाई, सड़कों की सफाई, सजावट और विद्युत व्यवस्था के साथ अन्य जरूरी इंतजाम किए जाएंगे। इसके अलावा छठ व्रतियों को घाट तक पहुंचने और पूजा के दौरान हरसंभव सहयोग देने के लिए समिति…

Read More

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के तुंगी गांव में एक महिला की हत्या कर उसके शव को घर के अंदर ही जमीन में दफनाने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 40 वर्षीय गुरुवारी हांसदा के रूप में हुई है। घर में खून के निशान देखने के बाद बेटियों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में घर के फर्श की खुदाई कराई गई, जहां से महिला का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मृतका के पति राम हांसदा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। चार दिनों से लापता थी महिला, बेटियों को हुआ शक…

Read More

रांची: रांची में रविवार सुबह एसएसपी आवास के सामने उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला अपने बच्चे के साथ आत्मदाह करने पहुंच गई। सूचना मिलते ही लालपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में लेकर स्थिति संभाली। मिली जानकारी के अनुसार, महिला अपने बच्चे की बरामदगी की मांग को लेकर एसएसपी आवास पहुंची थी। बताया जा रहा है कि महिला पहले मानव तस्करी का शिकार हो चुकी है। आरोप है कि जिस व्यक्ति से उसकी शादी हुई थी, उसने भी उसे धोखा दिया और उसके नवजात बच्चे का सौदा कर दिया। महिला अपने बच्चे…

Read More

​सम्मानजनक वेतन, सामाजिक सुरक्षा और 8 घंटे की ड्यूटी की मांग को लेकर ऑल झारखंड ड्राइवर ट्रेड यूनियन और ऑल इंडिया ड्राइवर जॉइंट कमेटी का देशव्यापी आंदोलन; रांची में भी थम सकती है रफ्तार ​आगामी 12 नवंबर 2026 को देश की सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सकती है। भारत के विभिन्न वाहन चालकों और प्रमुख ड्राइवर यूनियनों, जिनमें ऑल झारखंड ड्राइवर ट्रेड यूनियन और ऑल इंडिया ड्राइवर जॉइंट कमेटी शामिल हैं, ने मिलकर 12 नवंबर को देशव्यापी ‘स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन’ (पहिया जाम) का बड़ा आह्वान किया है। इस आंदोलन का व्यापक असर झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के…

Read More