रांची: झारखंड में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में मौसम किसानों की चिंता बढ़ा सकता है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम के प्रभाव से राज्य में मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 28 और 29 अक्टूबर को राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम में संभावित बदलाव का असर जनजीवन के साथ खेती-किसानी पर भी पड़ सकता है। खासकर धान की तैयार फसल को नुकसान होने की आशंका है। खेतों में कटाई के बाद रखी फसल बारिश में भीगने से खराब हो सकती है।…
Author: Jharkhand_digital
रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। इसी के विरोध में सोमवार को रांची में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला स्कूल परिसर से कांग्रेस भवन की ओर कूच किया और कांग्रेस भवन का घेराव किया। दरअसल, पटना के बापू सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान खरगे की टिप्पणी को लेकर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है। इस मामले में पटना के कोतवाली थाने में भाजपा नेता कृष्णा कुमार सिंह ने लिखित शिकायत भी दी है। वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत भाजपा के कई…
रांची: झारखंड में मंईयां सम्मान योजना के भुगतान को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का एक वीडियो चर्चा में है। एक समारोह के दौरान दिए गए उनके बयान में दावा किया जा रहा है कि राज्य में कई योजनाओं और विभागों के पैसे में कटौती करके मइयां सम्मान योजना की राशि दी जा रही है। एक तरफ सरकार की योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की बात है, तो दूसरी तरफ कई ऐसे लोग भी हैं जो अपने वेतन और पेंशन का इंतजार कर रहे हैं। एक के चलते सब प्रभावित बताते चले कि राज्य में 108 एंबुलेंस…
रांची, मुरी, लोहरदगा, डालटनगंज समेत झारखंड के 11 प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दिखाएंगे हरी झंडी, व्यापारियों और छात्रों को मिलेगा फायदा रांची। झारखंड के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। सांतरागाछी-टाटानगर-जयपुर के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत 26 अक्टूबर से होने जा रही है। दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) की ओर से शुरू की जा रही इस ट्रेन से झारखंड और राजस्थान के बीच रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस ट्रेन के शुरू होने…
टाटा स्टील यूआईएसएल की ‘री-लाइफ’ पहल से कचरे में कमी और पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा, 27 हजार किलो पुराने कपड़े मिले, 8 हजार किलो दोबारा इस्तेमाल के योग्य जमशेदपुर/जासं। घरों में बेकार पड़े पुराने कपड़े, जूते-चप्पल, किताबें, खिलौने और अन्य घरेलू सामान अब किसी जरूरतमंद के लिए उपयोगी साबित होंगे। जमशेदपुर में टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (TSUISL) ने पुराने सामान को नया जीवन देने के उद्देश्य से एक अनोखी पहल शुरू की है। बिष्टुपुर स्थित जी टाउन क्लब के पास शुरू की गई इस पहल का नाम ‘री-लाइफ’ (Re-Life) रखा गया है। इसके तहत पुराने सामानों…
कड़े मुकाबले में लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा ने हासिल की जीत, ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं और सतत विकास पर साथ काम करने की उम्मीद; महंगाई और आम लोगों की आर्थिक चुनौतियां चुनाव में रहीं अहम मुद्दे ब्रासीलिया/नई दिल्ली। ब्राजील की राजनीति में लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा की जीत को ऐतिहासिक वापसी के रूप में पेश किया गया है। राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लूला को बधाई देते हुए भारत और ब्राजील के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। प्रधानमंत्री मोदी ने लूला को अपना प्रिय मित्र बताते…
दिनकर नगर और सूर्या नगर के लोगों के आवेदन पर बड़ा बाजार थाना में दर्ज हुआ मामला, जेसीबी ऑपरेटर समेत अन्य भी आरोपी; पुलिस ने शुरू की जांच हजारीबाग। झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव समेत कई लोगों के खिलाफ हजारीबाग के बड़ा बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला सरकारी जमीन पर कथित अतिक्रमण, हरे-भरे पेड़ों की कटाई और नाली के पानी की निकासी से जुड़े विवाद से संबंधित है। दिनकर नगर और सूर्या नगर के स्थानीय लोगों की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस ने कांड संख्या 260/26 के तहत मामला दर्ज किया…
धनबाद: धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घसकोडीह निवासी 32 वर्षीय दौलत राम महतो की सोमवार सुबह धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई साहेब राम महतो ने अपने ही परिवार के पांच लोगों पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, दौलत राम महतो सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे मोटरसाइकिल से फल खरीदने बाजार जा रहे थे। इसी दौरान निचितपुर जाने वाली सड़क पर उन पर हमला किए जाने की बात सामने आई है। आरोप है कि…
रांची: सुहागिनों का सबसे खास पर्व करवा चौथ इस साल गुरुवार, 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और बोकारो के बाजारों में करवा, छलनी, पूजा थाली और मेहंदी की दुकानों पर रौनक दिखने लगी है। देशभर में लाखों महिलाएं इस दिन पति की लंबी उम्र के लिए सूर्योदय से चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखेंगी। कब है करवा चौथ, कब निकलेगा चांद? द्रिक पंचांग के अनुसार कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि 29 अक्टूबर को रात 1:06 बजे शुरू होकर रात 10:09 बजे तक रहेगी। • पूजा मुहूर्त (नई दिल्ली): शाम 5:38 से 6:56 बजे तक • चंद्रोदय, नई दिल्ली: रात…
रांची: झारखंड में लंबे समय से ड्यूटी पर नहीं आ रहे डॉक्टरों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। विभाग ने ऐसे 695 चिकित्सकों को चिह्नित किया है। इनमें से 631 डॉक्टरों को नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर यह प्रमाण देने को कहा गया है कि वे फिलहाल सेवा में हैं। वहीं, बाकी 64 चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव ललित मोहन शुक्ला के हस्ताक्षर से इस संबंध में विज्ञापन जारी किया गया है। इसमें संबंधित चिकित्सकों के नाम और अन्य विवरण शामिल हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि…
