रांची। राजधानी रांची में आगामी काली पूजा को लेकर तैयारियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में हेसल देवी मंडप काली पूजा समिति के सदस्यों ने रांची नगर निगम के उपमहापौर नीरज कुमार से मुलाकात की। इसके अलावा समिति के सदस्यों ने समाजसेवी मृत्युंजय सिंह के आवास पर पहुंचकर उनसे भी भेंट की। इस दौरान आगामी काली पूजा को और अधिक भव्य, दिव्य एवं आकर्षक बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मुलाकात के दौरान समिति की ओर से उपमहापौर नीरज कुमार और समाजसेवी मृत्युंजय सिंह को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें मां काली की पूजा में…
Author: Jharkhand_digital
धनबाद/ रांची : बारहमुड़ी में अतिक्रमण की कार्रवाई की आशंका के बीच अपने घर उजड़ने के डर से सहमे लोगों से मिलने धनबाद विधायक राज सिन्हा पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिया कि वह इस मामले को धनबाद के उपायुक्त (डीसी) के सामने उठाएंगे। इस दौरान विधायक ने कांग्रेस और झामुमो पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार पहले लोगों को परेशानी में डाल रही है और फिर राहत देने का दिखावा कर रही है। ‘दर्द भी देंगे और दवा देने का ड्रामा भी करेंगे’, राज सिन्हा का हमला बारहमुड़ी में लोगों…
दो दिवसीय साहित्यिक उत्सव का समापन 27 अक्टूबर को; विद्यार्थियों को रचनात्मक अभिव्यक्ति, मंचीय प्रस्तुति और अपनी प्रतिभा निखारने का मिल रहा अवसर रांची। एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में सोमवार को डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश स्टडीज एंड रिसर्च की ओर से लिटफेस्ट 3.0 का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय इस साहित्यिक एवं सांस्कृतिक उत्सव का समापन 27 अक्टूबर 2026 को होगा। आयोजन में साहित्य के साथ कला, संगीत, सिनेमा और मंचीय प्रस्तुतियों को शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई और पाठ्यक्रम से आगे बढ़कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा विचारों को अभिव्यक्त करने के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध…
रांची: खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन हो गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में आयोजित समारोह में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों व टीमों को सम्मानित किया गया। 22 से 26 अक्टूबर तक चली इस प्रतियोगिता में देशभर की पुलिस इकाइयों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के महिला वर्ग में CISF ने 37 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि उत्तर प्रदेश पुलिस 34 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। असम राइफल्स और BSF ने 23-23 अंकों के साथ संयुक्त रूप से…
धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले के निरसा स्थित ECL के चापापुर आउटसोर्सिंग क्षेत्र में कथित कोयला तस्करी का मामला सामने आया है। शीतलपुर CISF की टीम ने रविवार शाम गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कोयला लदे चार हाइवा जब्त किए। इस कार्रवाई के बाद कोयले की ढुलाई और भारी वाहनों के प्रवेश को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मामले में मिलीभगत की आशंका भी जताई गई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गुप्त सूचना पर CISF की कार्रवाई जानकारी के अनुसार, चापापुर आउटसोर्सिंग क्षेत्र से पिछले कई दिनों से 10 चक्का हाइवा के जरिए कोयले…
लातेहार/चतरा: मगध कोल परियोजना के फुलवसिया साइडिंग के पास CISF ने रात में सघन वाहन जांच अभियान चलाकर कोयला परिवहन व्यवस्था की सुरक्षा बढ़ा दी। गोलिटांड़ क्षेत्र में चलाए गए इस विशेष अभियान में 100 से अधिक जवानों ने मोर्चा संभाला। CISF की CCL NK और पिपरवार इकाई की रेड टीम ने उप कमांडेंट दिनेश कुमार के नेतृत्व में वाहनों की जांच की। जानकारी के अनुसार, बालूमाथ थाना क्षेत्र के फुलवसिया साइडिंग और आसपास के इलाके में अवैध कोयला निकासी की आशंका को देखते हुए यह अभियान चलाया गया। अभियान में CCL के मगध एवं अम्रपाली क्षेत्र के सहायक कमांडेंट…
धनबाद के चर्चित अभिजीत सिंह हत्याकांड में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में पंकज यादव, सुमित और शिवाकर शामिल हैं। जेल भेजने से पहले पुलिस ने तीनों आरोपियों की हथकड़ी लगाकर सड़क पर सार्वजनिक परेड कराई। इसके साथ ही इस मामले में नामजद सभी पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बताते चले कि इससे पहले पुलिस सूरज यादव और प्रशांत राउत उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। उस समय भी दोनों आरोपियों की सार्वजनिक परेड कराई गई थी। अब तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही…
सिमडेगा: राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी में झारखंड का परचम लहराकर लौटीं सिमडेगा की बेटियों का सोमवार को भव्य स्वागत किया गया। दिल्ली में आयोजित 32वीं राष्ट्रीय नेहरू अंडर-17 बालिका हॉकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के सम्मान में शहर में जश्न का माहौल रहा। ढोल-नगाड़ों की थाप, नाचते-गाते खेल प्रेमियों और पुष्पवर्षा के बीच चैंपियन खिलाड़ियों का अभिनंदन किया गया। हॉकी सिमडेगा की अगुवाई में आनंद भवन धर्मशाला में आयोजित सम्मान समारोह से पहले खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों को आवासीय हॉकी सेंटर के खेल छात्रावास से कार्यक्रम स्थल तक उत्साह के साथ लाया गया। यहां फूलमालाओं और तिरंगे…
रांची: डीएवी पब्लिक स्कूल, गांधी नगर, सीसीएल कांके की तीरंदाज अनुष्का तिवारी ने डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2026 में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में उन्होंने दो पदक जीतकर विद्यालय और झारखंड का नाम रोशन किया। 24 से 26 अक्टूबर 2026 तक नोएडा स्टेडियम, नोएडा में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अनुष्का ने अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान आकर्षित किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। अनुष्का की सफलता पर विद्यालय के शिक्षकों और खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य…
बोकारो: सड़क पर रहने वाले और भिक्षावृत्ति में संलग्न जरूरतमंद लोगों को सम्मानजनक जीवन और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने के लिए बोकारो जिला प्रशासन SMILE योजना के तहत पहल कर रहा है। योजना के माध्यम से ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण और वैकल्पिक रोजगार से जोड़ने की तैयारी है। इस संबंध में सोमवार को डीसी अजय नाथ झा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, सर्वेक्षण और पुनर्वास की तैयारियों की समीक्षा की गई। डीसी ने निर्देश दिया कि सर्वेक्षण के दौरान प्रत्येक व्यक्ति की सामाजिक और आर्थिक स्थिति का…
