Author: Jharkhand_digital

बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के सभी गेट खुले हैं और संयंत्र का संचालन सामान्य रूप से जारी है। संयंत्र में आवागमन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सभी गेटों पर पुलिस बल के साथ दंडाधिकारियों की तैनाती की है। रविवार को डीसी अजय नाथ झा ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उपायुक्त कार्यालय में सुबह 11 बजे हुई बैठक में पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा, चास की अनुमंडल पदाधिकारी प्रांजल ढांडा, एएसपी वेदांत शंकर, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, डीएसपी मुख्यालय पवन कुमार, डीएसपी सिटी राजीव रंजन और बीएस सिटी थाना प्रभारी…

Read More

रांची: राजधानी में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पंडरा ओपी पुलिस ने एक ऑटो चालक को संदिग्ध हालत में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से एक एयर गन बरामद हुई। पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने पहुंची, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिए गए ऑटो चालक की पहचान रवि स्टील निवासी गुड्डू के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान वह एयर गन के संबंध में संतोषजनक जानकारी नहीं दे पाया। पुलिस को आशंका है कि एयर गन का इस्तेमाल यात्रियों को डराने या लूटपाट जैसी वारदातों में किया जा सकता था।…

Read More

रांची: झारखंड के खेल जगत से जुड़ी एक और उपलब्धि सामने आई है। रांची के विकास कुमार गोप को वर्ल्ड एक्वेटिक्स की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय आर्टिस्टिक स्विमिंग कोच प्रमाणन पाठ्यक्रम के लिए चुना गया है। इस प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए उन्हें वर्ल्ड एक्वेटिक्स स्कॉलरशिप भी मिली है। यह कोर्स 26 से 30 अक्टूबर तक मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित होगा। विकास के मुताबिक, वह इस पाठ्यक्रम के लिए चुने जाने वाले भारत के पहले व्यक्ति हैं। वर्ल्ड एक्वेटिक्स की ओर से भेजे गए ई-मेल में उनके चयन की पुष्टि की गई है। उन्हें AQUA-MAS International Artistic…

Read More

रांची: ढोल-नगाड़ों की गूंज, पारंपरिक झंडे, आदिवासी रीति-रिवाज और अलग-अलग गांवों से जुटते प्रतिनिधि… झारखंड का मुड़मा जतरा अपनी इन्हीं खास परंपराओं के लिए जाना जाता है। रांची से करीब 30 किलोमीटर दूर मांडर में 27 और 28 अक्टूबर को लगने वाले इस जतरा में आदिवासी संस्कृति के कई रंग देखने को मिलेंगे। लेकिन इस मेले की सबसे बड़ी पहचान क्या है? आखिर यहां 40 पड़हा के प्रतिनिधि क्यों जुटते हैं? मुड़मा जतरा को केवल खरीदारी और मनोरंजन के मेले के रूप में नहीं देखा जाता। इसकी पहचान उरांव आदिवासी समाज की पारंपरिक सामाजिक व्यवस्था, धार्मिक मान्यताओं और सामुदायिक एकता…

Read More

कोटा: इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और प्लानिंग की पढ़ाई करने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए जरूरी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2027 के पहले सेशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 22 नवंबर 2026 की रात 11:50 बजे तक बिना लेट फीस के आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित समय तक आवेदन नहीं कर पाने वाले छात्रों को 500 रुपये अतिरिक्त लेट फीस के साथ 26 नवंबर तक फॉर्म भरने का मौका मिलेगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एनटीए ने जनवरी और अप्रैल, दोनों सेशन की परीक्षा की…

Read More

रांची: दुर्गा पूजा खत्म होने के बाद भी राजधानी की सड़कों पर बांस से बने तोरण द्वार और अस्थायी संरचनाएं नहीं हटाई गई हैं। इससे यातायात प्रभावित हो रहा है। कई जगहों पर सड़क पर लोहे की कीलें और अन्य सामग्री बिखरी पड़ी हैं, जिससे वाहनों के टायर पंचर हो रहे हैं और लोगों को परेशानी हो रही है। इस स्थिति को देखते हुए रांची के जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने संबंधित पूजा समितियों से तोरण द्वार, बांस की संरचनाएं और पूजा से जुड़े अन्य अवशेष तत्काल हटाने की अपील की है। उन्होंने सड़कों को आवागमन के लिए…

Read More

पलामू: राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पलामू पुलिस द्वारा ‘Run For Unity’ (रन फॉर यूनिटी) के तहत एक दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस एसपी श्री कपिल चौधरी , पलामू ने किया। इस आयोजन में पुलिस पदाधिकारियों, पुलिसकर्मियों एवं स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर एकता और भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री चिरंजीवी मंडल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री राजेश यादव, प्रभारी सार्जेंट मेजर सुरेश राम, शहर थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार, चैनपुर थाना प्रभारी लालजी, सार्जेंट विमल कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी, जवान एवं स्कूली…

Read More

झारखंड में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बिगड़ सकता है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवातीय सिस्टम के असर से राज्य में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और वज्रपात की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने 28 अक्टूबर को राजधानी रांची समेत दक्षिणी झारखंड के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 28 से 30 अक्टूबर के बीच राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। रांची के अलावा पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, गुमला और सिमडेगा में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इस…

Read More

झारखंड भाजपा का गढ़ नहीं, सवा तीन करोड़ लोगों की आकांक्षाओं की धरती : विनोद पांडेय रांची. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड दौरे और उनके बयानों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव विनोद पांडेय ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि झारखंड को भाजपा का गढ़ बताना राज्य की जनता की आकांक्षाओं और जनादेश का अपमान है. झारखंड किसी राजनीतिक दल का गढ़ नहीं, बल्कि यहां के लोगों के संघर्ष, अधिकार और स्वाभिमान की धरती है. जनता ने लगातार दो बार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व को राज्य की सेवा का अवसर दिया है. विनोद पांडेय…

Read More

रांची: झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त ज्योति सिंह मथारू जनक नगर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कथावाचक से भागवत कथा का श्रवण किया और आयोजन समिति के सदस्यों से मुलाकात की। कथा स्थल पर पहुंचने पर स्थानीय आयोजकों ने उनका स्वागत किया। ज्योति सिंह मथारू ने व्यासपीठ पर विराजमान कथावाचक महाराज को नमन किया और धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जीवन को शुद्ध करने के साथ समाज में सद्भाव और सेवा की भावना को मजबूत करती है। ऐसे धार्मिक आयोजन…

Read More