चतरा: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चतरा में SSB और लावालौंग थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 600 ग्राम अफीम बरामद हुई है। पुलिस ने मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किया है। वहीं, मौके से फरार हुए दूसरे आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026 को करीब 11 बजे संयुक्त टीम अभियान पूरा कर पसागम से होसिर की ओर लौट रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे दो मोटरसाइकिल सवारों की नजर पुलिस पर पड़ी। पुलिस…
Author: Jharkhand_digital
90 से अधिक कथित शेल कंपनियों के नेटवर्क से जुड़ा है मामला, ED की जांच के बीच शिवकुमार देवड़ा को राहत मिलेगी या जेल में रहना होगा, अब अदालत के आदेश पर नजर रांची/जमशेदपुर। 90 से अधिक कथित फर्जी कंपनियां, 14,325 करोड़ रुपये के फर्जी चालान और 730 करोड़ रुपये से अधिक के अनुचित इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) दावे। जमशेदपुर का बहुचर्चित जीएसटी घोटाला अपने बड़े वित्तीय आंकड़ों और जांच के दायरे को लेकर चर्चा में है। इस मामले के आरोपी शिवकुमार देवड़ा की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की…
रांची: आम लोगों की शिकायतों को सुनने और उनके समाधान के लिए रांची पुलिस ने ‘जन शिकायत समाधान कार्यक्रम’ शुरू किया है। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों और ओपी में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसकी खास बात यह है कि एसएसपी समेत जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी खुद थानों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। इस पहल के तहत एसएसपी राकेश रंजन, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी और ट्रैफिक एसपी अलग-अलग थानों में जाकर आम लोगों से सीधे संवाद कर रहे हैं। इस दौरान लोगों की शिकायतें सुनी जा रही हैं और…
ठेठईटांगर के अम्बापानी गांव में वारदात से सनसनी, ग्रामीणों में आक्रोश; आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग सिमडेगा। झारखंड के सिमडेगा जिले में अज्ञात लोगों ने एक अधेड़ व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी। ठेठईटांगर प्रखंड के जोराम पंचायत अंतर्गत अम्बापानी गांव में डांग टोली जाने वाले मार्ग पर पगडंडी किनारे बुधवार सुबह शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नदी टोली निवासी जॉर्ज लुगुन (49 वर्ष), पिता स्वर्गीय मसिहदास लुगुन के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि मंगलवार रात अज्ञात लोगों ने पत्थर और लाठी-डंडे से हमला कर उनकी हत्या…
रांची/हजारीबाग। कभी जंगलों में हथियार के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले पूर्व नक्सली कमांडर सुरेश सिंह मुंडा ने अब जिंदगी की नई शुरुआत की है। नक्सलवाद का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने की दिशा में कदम बढ़ा चुके सुरेश सिंह मुंडा ने हजारीबाग ओपन जेल में सोमवारी हेमरम के साथ विवाह कर लिया। इस शादी की खास बात यह रही कि पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने न केवल विवाह की व्यवस्था कराने में पहल की, बल्कि बाराती बनकर इस खुशी में भी शामिल हुए। झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा के निर्देश पर दोनों की शादी…
बोकारो: जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर डीसी अजय नाथ झा और एसपी नाथू सिंह मीना ने अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। बुधवार को हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि कहीं भी अशांति या विधि-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका हो, तो समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जाए। जरूरत पड़ने पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू करने की कार्रवाई भी की जाए। बैठक में चास और बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारियों (SDO) तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों (SDPO) को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। अधिकारियों को निर्देश दिया…
रांची: ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को अब रात के समय मोबाइल चार्जिंग के लिए परेशानी हो सकती है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड ने रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक सभी कोचों में मोबाइल चार्जिंग पॉइंट बंद रखने का निर्देश दिया है। रेलवे बोर्ड ने सभी क्षेत्रीय रेलवे को इस नियम का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। निर्धारित समय के दौरान चार्जिंग पॉइंट बंद रखने में किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। दरअसल, कुछ दिन पहले दक्षिण पूर्व रेलवे में एक घटना सामने आई थी, जिसमें…
रांची: चक्रवात ‘अर्नब’ के प्रभाव से झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। बुधवार सुबह रांची में अचानक मौसम बदला। तेज हवाओं के साथ बारिश और मेघ गर्जन से मौसम ठंडा हो गया। सुबह से ही राजधानी में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। रांची के अलावा हजारीबाग, कोडरमा, चाईबासा, देवघर, गिरिडीह और बोकारो समेत कई जिलों में आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। इन इलाकों में भी बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने…
पलामू: मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (MMCH) परिसर में कुत्ते के मुंह में नवजात शिशु का शव मिलने के मामले में जिला प्रशासन की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि नवजात का जन्म मेडिकल कॉलेज के बगल में स्थित एक निजी अस्पताल में हुआ था। इसके बाद दो महिलाएं नवजात के शव को झोले में लेकर अस्पताल परिसर पहुंचीं और पोस्टमार्टम हाउस के पास छोड़कर चली गईं। मामले में कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने संबंधित निजी अस्पताल और अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया है। दरअसल, मंगलवार सुबह करीब 10 बजे MMCH परिसर…
बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के कर्मचारियों की मांगों को लेकर प्रस्तावित अनिश्चितकालीन आमरण अनशन की आशंका मंगलवार को टलती नजर आई। बीएसएल अनधिशासी कर्मचारी संघ (बीएकेएस) के प्रतिनिधिमंडल ने जिले के उपायुक्त अजय नाथ झा से मुलाकात की, जिसके बाद अनशन के बजाय बातचीत के जरिए समाधान तलाशने पर सहमति बनी। संघ के प्रतिनिधि हरिओम के नेतृत्व में पहुंचे सदस्यों ने समाहरणालय स्थित उपायुक्त कक्ष में अपनी विभिन्न मांगें और समस्याएं रखीं। बताया गया कि ये मांगें मुख्य रूप से बीएसएल प्रबंधन से जुड़ी हैं। प्रतिनिधिमंडल और उपायुक्त के बीच लंबी चर्चा के बाद यह तय हुआ कि आंदोलन के…
