Author: Jharkhand_digital

शिक्षा का उद्देश्य केवल व्यक्तिगत उन्नति नहीं, समाज में सकारात्मक बदलाव लाना भी है: राज्यपाल संतोष गंगवार हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग का 11वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार को आयोजित हुआ। समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल-सह-झारखंड के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि डिग्री हासिल करना शिक्षा की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, लेकिन इसका वास्तविक मूल्य इस बात से तय होगा कि विद्यार्थी अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज और देश के हित में किस तरह करते हैं। राज्यपाल ने…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम: सारंडा के जंगलों में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए जमीन के भीतर छिपाकर रखे गए दो शक्तिशाली विस्फोटक बरामद हुए हैं। छोटानागरा थाना क्षेत्र के बहदा गांव के पास कोयना नदी किनारे मिले इन आईईडी (लैंडमाइंस) को सुरक्षाबलों ने समय रहते निष्क्रिय कर दिया। विस्फोटकों की बरामदगी से इलाके में नक्सलियों की हिंसक साजिश का अंदेशा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, सारंडा क्षेत्र में तैनात सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम सुरक्षा अभियान चला रही थी। इसी दौरान जवानों को कोयना नदी के किनारे जमीन में दबाकर रखे गए दो आईईडी का पता चला। आशंका…

Read More

देवघर: झारखंड में अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए देवघर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो बोलेरो वाहनों से कुल 1200 लीटर स्प्रिट जब्त किया है। यह स्प्रिट नकली शराब बनाने में इस्तेमाल होने के लिए ले जाई जा रही थी। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गिरिडीह-जमुआ की ओर से दो सफेद रंग की बोलेरो में स्प्रिट लोड कर देवीपुर थाना क्षेत्र के हथवारी गांव ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर…

Read More

देवघर। साइबर अपराधियों के खिलाफ देवघर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि और बैंक अधिकारी बनकर लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बना रहे थे। पुलिस ने इनके पास से दो मोबाइल फोन और चार सिम कार्ड बरामद किए हैं। एसपी  प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। गुप्त सूचना के आधार पर पालाजोरी थाना क्षेत्र के तुरी पहाड़ी में छापेमारी समीर अंसारी तथा नीरज कुमार दास को गिरफ्तार किया गया।

Read More

चतरा: शहर के दीभा मोहल्ले की जमीन की रजिस्ट्री में दस्तावेजों का ऐसा खेल सामने आया है, जिसमें एक ही रसीद नंबर पर दो अलग-अलग होल्डिंग दर्ज हैं। जमीन एक वार्ड की, होल्डिंग दूसरे वार्ड की और वंशावली जारी करने वाले पार्षद का वार्ड भी अलग! इन दस्तावेजों के आधार पर एक ही दिन में सात जमीनों की रजिस्ट्री कर दी गई। नगर परिषद के टैक्स विभाग ने होल्डिंग रसीद में छेड़छाड़ की पुष्टि की है। इसके बावजूद निबंधन की प्रक्रिया पूरी होने और अब म्यूटेशन के लिए आवेदन किए जाने से नगर परिषद, निबंधन कार्यालय और अंचल कार्यालय की…

Read More

पटना स्थित बिहार म्यूजियम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी खास पहचान बनाई है। ट्रैवल गाइड Worth a Journey की दुनिया के 100 सर्वश्रेष्ठ म्यूजियम की सूची में बिहार म्यूजियम को नौवां स्थान मिला है। खास बात यह है कि टॉप-10 में जगह बनाने वाला यह एशिया का इकलौता म्यूजियम है। इस सूची में बिहार म्यूजियम ने न्यूयॉर्क के मशहूर मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट को भी पीछे छोड़ दिया है। बिहार म्यूजियम को उसकी आधुनिक वास्तुकला और ऐतिहासिक धरोहरों के अनूठे संग्रह के लिए यह पहचान मिली है। Worth a Journey ने इसे एक आधुनिक राजकीय संग्रहालय बताया है, जहां पाषाण…

Read More

जामताड़ा: नारायणपुर थाना क्षेत्र के नौहथिया गांव में गुरुवार रात घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार मनोज रजवार ने टांगी से हमला कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने चाकू से अपने गले पर वार कर खुद को भी घायल कर लिया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू बातों को मायके में बताने को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार रात इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। आरोप है कि गुस्से में मनोज ने पहले पत्नी…

Read More

चाईबासा: शादी समारोह से लौट रहे लोगों की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब बारातियों से भरी एक पिकअप वैन भीषण हादसे का शिकार हो गई। मनोहरपुर-राउरकेला मुख्य मार्ग पर मेदासाई खजूर पुलिया के पास देर रात पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के सरगीगड़ा गांव से करीब एक दर्जन लोग आनंदपुर के हरता गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए थे। देर रात सभी पिकअप वैन से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान…

Read More

राशि आवंटन के बावजूद भुगतान प्रक्रिया में पेच, वेंडर बनाने की अनिवार्यता से बढ़ी परेशानी; शिक्षक संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी रांची। सरकारी स्कूलों में बच्चों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी निभा रहे हेडमास्टर सात माह से आर्थिक संकट झेल रहे हैं. योजना की राशि समय पर नहीं मिलने के कारण वे अपनी जेब और उधारी के सहारे बच्चों की थाली भर रहे हैं. मुख्यालय से करीब एक माह पहले राशि जिला कार्यालयों को हस्तांतरित किए जाने के बावजूद विद्यालयों तक भुगतान की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है. वेंडर पंजीकरण की अनिवार्यता और भुगतान संबंधी जटिल…

Read More

उपशीर्षक: झारखंड के किसानों को किसान सम्मान निधि के तहत तीन अरब रुपये मिलने की बात कही, 30 नवंबर तक चलेगा खेत बचाओ अभियान रांची। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता रामनाथ ठाकुर गुरुवार को दिल्ली से रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर जदयू कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने झारखंड में किसान सम्मान निधि योजना और ‘खेत बचाओ अभियान’ को लेकर अपनी बात रखी। रामनाथ ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी किए जाने के कार्यक्रम…

Read More