प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पुराने भवन को चरणबद्ध तरीके से हटाएगा रेलवे, फूड प्लाजा के पास बनेगा टिकट काउंटर; पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी तैयार हो रहा प्लान रांची। रांची रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के दौरान यात्रियों को होने वाली संभावित परेशानियों और स्टेशन के आसपास बढ़ने वाले यातायात के दबाव को देखते हुए झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने रेलवे से वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की है। इस संबंध में शुक्रवार को फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने डीआरएम करुणानिधि सिंह से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में…
Author: Jharkhand_digital
चतरा: टंडवा-पिपरवार मुख्य सड़क पर कोयला और ऐश पौंड की ढुलाई में लगे भारी वाहनों का परिचालन अब आम लोगों की जान पर भारी पड़ने लगा है। गुरुवार देर शाम कल्याणपुर के समीप ट्रेलर की चपेट में आने से 19 वर्षीय झिमी कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 वर्षीय अंजली कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क पर दौड़ रहे भारी वाहनों और ट्रांसपोर्ट कंपनियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि कोयला ढुलाई…
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर हुए शामिल, देश के 9.34 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे करीब 18,700 करोड़ रुपये; कृषि क्षेत्र की उपलब्धियों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी रांची। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी होने के अवसर पर शुक्रवार को भाकृअनुप–राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान, नामकुम में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान संस्थान में मौजूद 415 किसानों ने कार्यक्रम में भाग लिया और केंद्र सरकार की कृषि योजनाओं…
रांची में जलवायु अनुकूल झारखंड के लिए विशेषज्ञों ने किया मंथन, कार्बन फाइनेंस के जरिए खेती, वनीकरण और ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने की तैयारी; 69 प्रतिशत भूमि क्षरण की चुनौती पर भी हुई चर्चा रांची। जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए झारखंड में कार्बन मार्केट की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। इसी उद्देश्य से राज्य सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से शुक्रवार को होटल चाणक्य बीएनआर में ‘Leveraging Carbon Market for a Climate Resilient Jharkhand’ विषय पर राज्यस्तरीय हितधारक कार्यशाला…
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने नई दिल्ली में ‘विश्व-2026’ का किया उद्घाटन, बोले- रक्षा उत्पादन और निर्यात में भारत को अग्रणी वैश्विक शक्ति बनाना लक्ष्य; मित्र देशों के साथ बढ़ेगा रणनीतिक सहयोग नई दिल्ली। रक्षा उत्पादन और निर्यात के क्षेत्र में भारत को वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनाने की दिशा में एक और पहल की गई है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शुक्रवार को नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के आउटरीच कार्यक्रम ‘विश्व-2026’ का उद्घाटन किया। इस आयोजन में 35 से अधिक मित्र देशों के रक्षा प्रतिनिधियों, राजनयिकों और भारतीय रक्षा…
बच्चों और युवाओं को निकोटीन की लत से बचाने पर जोर, तंबाकू नियंत्रण कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित; स्कूलों के आसपास तंबाकू बिक्री पर सख्ती की उठी मांग रांची। झारखंड को तंबाकू मुक्त बनाने और बच्चों एवं युवाओं को तंबाकू तथा निकोटीन की लत से बचाने के लिए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय विधि अध्ययन एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय (NUSRL), रांची और सोसियो इकोनॉमिक एंड एजुकेशनल डेवलपमेंट सोसाइटी (SEEDS) के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर में राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें सरकारी विभागों के वरिष्ठ…
रांची: झारखंड की जनजातीय कला, संस्कृति और उद्यमिता को अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने की पहल के तहत ‘द प्राइड ऑफ ट्राइब’ (TPOT) ने कतर की राजधानी दोहा में आयोजित 9वें वर्ल्ड इन्वेस्टमेंट फोरम-2026 में भागीदारी की। इस दौरान जनजातीय हस्तशिल्प, फैशन, पर्यटन और स्थानीय उद्यमों की संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के सामने रखा गया। इसी पहल के तहत अब नेपाल ने रांची में प्रस्तावित नेशनल ट्राइबल फैशन वीक-2027 को आधिकारिक समर्थन देने की घोषणा की है। TPOT की संस्थापक एवं निदेशक कांति गाड़ी के नेतृत्व में यह आयोजन 23 और 24 जनवरी 2027 को रांची में प्रस्तावित है। नेपाल का…
रांची: राजधानी रांची के ओरमांझी थाना पुलिस ने करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़ करते हुए महिला समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस गिरफ्त में आने वाली महिला के साथ दो अपराधी पकड़े गए हैं जिनपर पूर्व में भी एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं. कार रेंटल के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आने का बाद पुलिस इनके अन्हैय सहयोगियों की तलाश कर रही है। आरोप है कि महिला ट्रैवल एजेंसियों और निजी वाहन मालिकों से महंगी गाड़ियां किराए पर लेती थी और फिर फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन्हें तीसरे लोगों के पास…
चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल स्थित खुंचीडीह में कोहिनूर स्टील प्राइवेट लिमिटेड के परिसर पर शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापेमारी की। करीब 300 करोड़ रुपये के बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले की जांच के सिलसिले में यह कार्रवाई की गई। जांच का दायरा चांडिल के अलावा जमशेदपुर और कोलकाता तक फैला हुआ है। जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीमें करीब 20 ठिकानों पर जांच कर रही हैं। मामला खुंचीडीह में 66 मेगावाट क्षमता का थर्मल पावर प्लांट स्थापित करने के नाम पर विभिन्न बैंकों से लिए गए करीब 900 करोड़ रुपये के ऋण से जुड़ा है। आरोप…
रांची: झारखंड में अस्पतालों और चिकित्सकों के लिए रेट चार्ट तथा विज्ञापनों को लेकर पारदर्शिता सुनिश्चित करने की पहल पर अब वरिष्ठ डॉक्टरों की भी सहमति सामने आने लगी है। राज्य के वरिष्ठ सर्जन और स्त्री रोग विशेषज्ञ ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा है कि अस्पतालों में इलाज के खर्च की जानकारी मरीजों और उनके परिजनों को पहले से मिलनी चाहिए। इससे उन्हें इलाज से जुड़े आर्थिक फैसले लेने में आसानी होगी और अस्पतालों के बिल को लेकर होने वाली परेशानी कम होगी। वरिष्ठ चिकित्सक के अनुसार, कई बार मरीजों को भर्ती करते समय इलाज का अनुमानित…
