गढ़वा: जिले में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में मेराल थाना में पदस्थापित एएसआई राजेंद्र बैठा की मौत हो गई। हादसा गढ़वा थाना क्षेत्र के डुमरो गांव के समीप एनएच-39 फोरलेन पर हुआ, जहां गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, एएसआई राजेंद्र बैठा विभागीय कार्य से गढ़वा आए थे। वह बाइक से अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से गलत लेन में तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि…
Author: Jharkhand_digital
क्या आपके बच्चे भी इस दिवाली दिल्ली-NCR में त्योहार मनाने वाले है ?? अगर हां, तो हो जाइए सावधान ! रोशनी और खुशियों के इस त्योहार से पहले ही दिल्ली की हवा जहरीली हो चुकी है। AQI 330 के पार पहुंच चुका है और कई इलाकों में प्रदूषण गंभीर स्तर पर है। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों की सेहत को लेकर चिंता बढ़ना लाजिमी है। पराली का धुआं, वाहनों से निकलने वाला प्रदूषण और दिवाली पर ग्रीन पटाखों की सीमित छूट के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या दिल्ली की हवा बच्चों के त्योहार का मजा किरकिरा कर…
एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर जिलेभर में चला विशेष सुरक्षा अभियान, CCTV और अलार्म सिस्टम की जांच; कारोबारियों को नकदी के लेन-देन में सतर्कता बरतने की हिदायत धनबाद। त्योहारों का मौसम शुरू होते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग बाजारों, मॉल और शोरूम का रुख कर रहे हैं। वहीं, भीड़भाड़ और बढ़ते कारोबार के बीच चोरी, लूट और छिनतई जैसी आपराधिक घटनाओं की आशंका को देखते हुए धनबाद पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। त्योहारों के दौरान अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने और आम लोगों को सुरक्षित…
रांची: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने देश में लोकतंत्र और राजनीतिक व्यवस्था को लेकर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दलों और छात्र संगठनों पर निशाना साधा है। परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल और छात्र संगठन, जिनमें कम्युनिस्ट पार्टी और SFI जैसे संगठन शामिल हैं, देश और लोकतंत्र के खतरे में होने का दावा कर रहे हैं, जो पूरी तरह निराधार है। ABVP कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब यही संगठन अलग-अलग जगहों पर चुनाव जीतते हैं, तब उन्हें लोकतंत्र खतरे में नजर नहीं आता। उन्होंने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग पर भी सवाल उठाए।…
रांची: दीपावली और छठ पर अपने घर पहुंचने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए इस बार सफर आसान नहीं रहने वाला है। त्योहार पर परिवार के साथ समय बिताने की खुशी तो है, लेकिन घर पहुंचने का खर्च यात्रियों की चिंता बढ़ा रहा है। पहले से ही ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट और हवाई टिकटों की आसमान छूती कीमतों ने परेशानी बढ़ा रखी है। अब बसों के किराये में भी 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो गई है। ऐसे में रांची से दूसरे शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों को सफर के लिए अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़…
सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल)-2020 भर्ती की कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) का परिणाम जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी टाइपिंग और स्किल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस भर्ती के तहत कुल 115 पदों पर नियुक्ति होनी है। जारी परिणाम के अनुसार, लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर कुल 1,725 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए चयनित किया गया है। इस तरह प्रत्येक पद के मुकाबले 15 अभ्यर्थियों को टाइपिंग और स्किल टेस्ट में शामिल होने का मौका मिलेगा। श्रेणीवार कट-ऑफ अंक…
डीएवी आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बुजुर्गों को भेंट किए हाथों से सजाए दीये और शुभकामना कार्ड, कविता, भजन और भाषण से बांटी खुशियां रांची। दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का त्योहार नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में भी रोशनी फैलाने और रिश्तों की अहमियत समझने का अवसर है। इसी संदेश को आत्मसात करते हुए डीएवी आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल, हेहल के विद्यार्थियों ने मंगलवार को बरियातू स्थित एक वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस दौरान बच्चों ने बुजुर्गों को अपने हाथों से सजाए गए दीये और दीपावली…
रांची: जिस पिता की उंगली पकड़कर नितेश ने चलना सीखा होगा, जिस पिता के सहारे उसने अपने भविष्य के सपने देखे होंगे, उसी पिता ने उसकी जिंदगी छीन ली। रांची के नरकोपी थाना क्षेत्र स्थित बोबरो गांव की सिया टोली में मंगलवार सुबह रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। यहां एक पिता ने अपने ही 17 वर्षीय बेटे पर कुदाली से हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोप है कि जब नितेश गहरी नींद में सो रहा था, तभी उसके पिता देवनाथ उरांव ने उसके सिर पर कुदाली से कई वार किए। गंभीर चोटों के कारण नितेश की…
रांची: रांची जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र स्थित हेसल तालाब में डूबने से 25 वर्षीय युवक संदीप पाहन की मौत हो गई। वह हेसल गांव का रहने वाला था। मृतक की पहचान हेसल गांव निवासी स्वर्गीय झलिया पाहन के पुत्र संदीप पाहन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, संदीप पाहन रात करीब 11बजे एक दोस्त के साथ हेसल तालाब पहुंचा था। बताया जा रहा है कि नशे की हालत में तालाब में नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। परिजन रातभर उसकी वापसी का इंतजार करते रहे . इसके बाद से उसका कोई पता…
बीजीएच में इलाज कराने पहुंचा था आरोपी, गुप्त सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी; हत्याकांड का मुख्य शूटर सिपु कुमार अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बोकारो। बोकारो के चर्चित शंकर रवानी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। करीब दो वर्षों से फरार चल रहे नामजद आरोपी और कथित साजिशकर्ता नागेश्वर सिंह को हरला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में इलाज कराने पहुंचा था। इसी दौरान पुलिस को उसकी मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम सक्रिय हुई और अस्पताल परिसर में घेराबंदी कर उसे…
