Author: Jharkhand_digital

रांची: कांके थाना क्षेत्र के नगड़ी में हथियार दिखाकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। नगड़ी निवासी अख्तर अंसारी ने अमृत टोप्पो और उसके साथियों पर उनके भतीजे के साथ मारपीट करने, पिस्तौल दिखाकर धमकाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने 4 नवंबर 2026 को कांके थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। भतीजे के साथ मारपीट के बाद चाचा पर भी हमला करने का आरोप थाना प्रभारी को दिए गए आवेदन के अनुसार, घटना 4 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे की है। अख्तर अंसारी का भतीजा…

Read More

झारखंड: झारखंड बार एसोसिएशन के चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। अध्यक्ष पद पर अभय कुमार चतुर्वेदी ने जीत हासिल की है, जबकि रिंकू भकत उपाध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। वहीं, बार काउंसिल ऑफ इंडिया में झारखंड की ओर से प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रशांत कुमार सिंह का चयन किया गया है। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। इस चुनाव को राज्य के अधिवक्ता समुदाय के लिए अहम माना जा रहा है। नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के सामने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करने, उनकी समस्याओं का समाधान करने और बार एसोसिएशन…

Read More

कोडरमा: झुमरीतिलैया स्थित सीडी बालिका प्लस टू विद्यालय के प्राचार्य शशिभूषण कुमार के निलंबन पर बुधवार को छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्राएं कक्षाएं छोड़कर विद्यालय परिसर में जमा हो गईं और स्थानांतरण के फैसले को रद्द करने की मांग करने लगीं। अचानक हुए प्रदर्शन से कुछ देर के लिए विद्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रदर्शन कर रही छात्राओं का कहना था कि प्राचार्य शशिभूषण कुमार विद्यालय में पढ़ाई और अनुशासन की व्यवस्था बेहतर तरीके से संभाल रहे थे। उनके व्यवहार और कार्यशैली से छात्राएं संतुष्ट थीं। ऐसे में उनका स्थानांतरण छात्राओं के हित में…

Read More

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग में बुधवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई की। बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के हुरहुरु इलाके में जांच एजेंसी की टीम ने दो भाइयों के घर छापेमारी की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, NIA की टीम उदय साव और प्रदीप साव के आवास पर पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रही है। सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक, NIA की टीम दो वाहनों से मौके पर पहुंची। इसके बाद टीम के सदस्य दोनों भाइयों के घरों के अंदर दाखिल हुए और गेट बंद कर तलाशी शुरू…

Read More

रांची: दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित कांग्रेस की ‘वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली’ में शामिल नहीं होना युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को भारी पड़ा है। रैली से गैरहाजिर रहने पर झारखंड युवा कांग्रेस के 32 पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। झारखंड के अलावा तीन अन्य राज्यों में भी युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। मध्य प्रदेश में 60, हिमाचल प्रदेश में 13 और हरियाणा में 10 पदाधिकारियों को निलंबित किया गया है। इस तरह चार राज्यों में कुल 115 युवा कांग्रेस पदाधिकारियों पर कार्रवाई हुई है। इस कार्रवाई के…

Read More

खूंटी महिला थाना में पीड़िताओं के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी, दोनों आरोपी मारंगहादा थाना क्षेत्र के रहने वाले खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले में तीन नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, कुछ युवक तीनों लड़कियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे। आरोप है कि रात में उन्हें अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उनके साथ जबरदस्ती की गई। एक सप्ताह पहले हुई थी पहचान, फिर बनाया भरोसे का फायदा उठाने का प्लान प्राथमिकी के अनुसार, पीड़ित बच्चियों की पहचान करीब एक सप्ताह पहले एक युवक से हुई थी। सोमवार को उसी युवक…

Read More

ज्वेलरी शॉप से मॉल तक सुरक्षा व्यवस्था की जांच, सीसीटीवी कैमरों और पुलिस गश्ती का लिया जायजा धनबाद: धनतेरस और दीपावली को देखते हुए धनबाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। त्योहार के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रमुख बाजारों, मॉल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई है। एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर मंगलवार को डीएसपी विधि व्यवस्था प्रकाश सोय ने बैंक मोड़, पुराना बाजार और सरायढेला इलाके में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही ज्वेलरी शॉप, मॉल और इलेक्ट्रॉनिक दुकानों…

Read More

जमशेदपुर: शंकोसाई में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पुलिस व्यवस्था और फरियादियों की सुनवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उलीडीह ओपी क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर-5 स्थित केदार बगान की रहने वाली पिंकी कुमारी ने मंगलवार को अपनी तीन बेटियों के साथ कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना में एक बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 22 अक्टूबर से न्याय की गुहार, थाने से एसपी कार्यालय तक लगाती रही चक्कर पिंकी कुमारी के मुताबिक, उसकी तीन बेटियां हैं और उसके पति…

Read More

रांची: धनतेरस से दिवाली के पांच दिनों के पर्व की शुरुआत होती है, जो इस साल शुक्रवार, 6 नवंबर को है। इस दिन सोना, चांदी और नए बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। रांची के अपर बाजार, मेन रोड और लालपुर के बाजार सज चुके हैं। लेकिन इस बार सोना रिकॉर्ड स्तर के करीब है, इसलिए हर रुपया सोच-समझकर खर्च करना जरूरी है। धनतेरस का शुभ मुहूर्त : पंचांग के मुताबिक त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर को सुबह 10:30 बजे शुरू होकर 7 नवंबर को सुबह 10:47 बजे तक रहेगी। धनतेरस की पूजा सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में की जाती…

Read More

राजधानी राँची के पंडरा थाना क्षेत्र में तंबाकू नियंत्रण कानून के उल्लंघन के विरुद्ध पुलिस और संबंधित विभाग ने संयुक्त अभियान चलाया। सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA), 2003 के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से चलाई गई इस मुहिम में कई दुकानदारों और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वाले लोगों पर कार्रवाई हुई। नियम तोड़ने वालों के चालान काटे गए और बिक्री के लिए रखी गई सिगरेट जब्त की गई। क्षेत्र के कई हिस्सों में हुई जाँच अभियान के दौरान टीम ने पंडरा थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में स्थित दुकानों, खोमचों और सार्वजनिक स्थलों का…

Read More