Author: Jharkhand_digital

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में जांच एजेंसियों को एक और बड़ी सफलता मिलने की खबर सामने आई है। ऐप के सह-संस्थापक और प्रमुख आरोपी रवि उप्पल को दुबई में गिरफ्तार किए जाने की जानकारी मिली है। यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब कुछ दिन पहले ही इस मामले के दूसरे प्रमुख आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाए जाने की खबर आई थी। हालांकि, रवि उप्पल की गिरफ्तारी को लेकर अभी तक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की ओर से भारत सरकार या जांच एजेंसियों को कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। फिलहाल भारतीय अधिकारी अनौपचारिक…

Read More

पलामू: झारखंड के पलामू जिले में प्रेम प्रसंग का एक दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां चोरी-छिपे अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद मामला इतना आगे बढ़ा कि दोनों परिवारों की सहमति से प्रेम कहानी का अंत शादी के बंधन में हो गया। बुधवार को दोनों ने मंदिर में सात फेरे लेकर एक-दूसरे को जीवनसाथी बना लिया। प्रेमिका से मिलने पहुंचा था युवक मामला पलामू जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत कांशियारा पंचायत के तेतला गांव का है। यहां के निवासी पच्चू शर्मा के पुत्र गुड्डू शर्मा और लातेहार जिले के जिंगुर गांव निवासी…

Read More

नई दिल्ली: देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शामिल दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) को बड़ा झटका लगा है। QS World University Rankings: Asia 2027 की ताजा सूची में दिल्ली यूनिवर्सिटी एशिया की टॉप-100 यूनिवर्सिटी में जगह बनाने में नाकाम रही है। पिछले साल 95वें स्थान पर रहने वाली DU इस बार 11 पायदान नीचे खिसककर 106वें स्थान पर पहुंच गई है। हालांकि, इस बीच जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) और जामिया मिल्लिया इस्लामिया की रैंकिंग में सुधार दर्ज किया गया है। IIT दिल्ली भारत का सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला संस्थान QS की ताजा रैंकिंग में भारतीय संस्थानों के बीच IIT दिल्ली…

Read More

कोडरमा: झारखंड में पशु तस्करी के खिलाफ कोडरमा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करी के एक प्रयास को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने चंदवारा थाना क्षेत्र के मदनगुंडी टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर दो ट्रकों को पकड़ा। तलाशी के दौरान दोनों वाहनों से क्रूरतापूर्वक लदे 27 पशु बरामद किए गए। इनमें 17 भैंस और 10 उसके बच्चे शामिल हैं। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में तस्करी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे दो ट्रक और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। गुप्त सूचना पर बनाई गई विशेष टीम…

Read More

मुरी (रांची): रांची जिले के मुरी ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत कलुआडीह गांव में बुधवार सुबह पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित पशु मांस बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मांस काटने में इस्तेमाल होने वाले औजार भी बरामद किए हैं। गुप्त सूचना पर घर में हुई छापेमारी मिली जानकारी के अनुसार, मुरी ओपी पुलिस को कलुआडीह गांव में प्रतिबंधित पशु मांस रखे जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव में जमील अंसारी के घर छापेमारी की। इस दौरान घर के…

Read More

रांची: राज्य सरकार की सर्वजन पेंशन योजना के तहत रांची जिले के 2 लाख 55 हजार 534 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अक्टूबर और नवंबर 2026 की पेंशन राशि एक साथ भेज दी गई है। जिला प्रशासन की ओर से डीबीटी के माध्यम से कुल 51 करोड़ 10 लाख 68 हजार रुपये हस्तांतरित किए गए हैं। प्रत्येक लाभुक को दो महीने की कुल 2 हजार रुपये की पेंशन मिली है। यानी हर महीने 1 हजार रुपये के हिसाब से अक्टूबर और नवंबर की राशि का भुगतान किया गया है। किस प्रखंड और शहरी क्षेत्र में कितने लाभुकों को मिली पेंशन?…

Read More

बोकारो: किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने और कृषि योग्य भूमि एवं जलस्रोतों के संरक्षण को लेकर डीसी अजय नाथ झा ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाई जाए, ताकि पात्र लाभुकों को समय पर इसका लाभ मिल सके। बुधवार को चास स्थित संयुक्त कृषि निदेशालय में भूमि संरक्षण प्रभाग की ओर से जिला स्तरीय कृषि यंत्रीकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीसी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान किसानों के बीच ट्रैक्टर एवं पंप सेट…

Read More

रांची, 4 नवंबर: बड़गांई की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े घोटाले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दो याचिकाओं पर बुधवार को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री की ओर से प्रवर्तन निदेशालय (ED) के जवाब पर प्रतिउत्तर दाखिल करने के लिए समय मांगा गया। अदालत ने दोनों मामलों की अगली सुनवाई के लिए 2 दिसंबर की तारीख तय की है। ईडी की ओर से वरीय अधिवक्ता अमित कुमार दास और अधिवक्ता सौरव कुमार ने पक्ष रखा। दरअसल, हेमंत सोरेन ने पीएमएलए कोर्ट की ओर से उनकी डिस्चार्ज पिटीशन खारिज किए जाने और अभियोजन स्वीकृति के बिना संज्ञान…

Read More

जमशेदपुर, 4 नवंबर: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर में मंगलवार को संस्थान के वार्षिक तकनीकी महोत्सव ओजस ’27 के 24वें संस्करण को लेकर ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान के ओपन एयर थिएटर (OAT) में हुए इस कार्यक्रम में महोत्सव की थीम और इससे जुड़ी आगामी गतिविधियों की जानकारी दी गई। ओजस ’27 का आयोजन 18 से 21 फरवरी 2027 तक किया जाएगा। इस बार महोत्सव की थीम ‘इटरनल एपोक – द कंटिन्यूम ऑफ इनजेन्युइटी’ निर्धारित की गई है। कार्यक्रम में जेसीएपीसीएल के प्रबंध निदेशक कपिल मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, संस्थान के निदेशक प्रो. गौतम…

Read More

मांडर: टोल शुल्क में अचानक हुई बढ़ोतरी ने मांडर के टर्बो वाहन चालकों और मालिकों की नाराजगी बढ़ा दी है। बुधवार को इसी के विरोध में सैकड़ों ग्रामीणों और वाहन मालिकों ने मांडर टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने रांची जाने वाली सड़क की एक लेन पर आवागमन रोक दिया, जिससे कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पहले टर्बो वाहनों से 30 से 50 रुपये तक टोल लिया जाता था, लेकिन अब यह शुल्क बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया गया है। अचानक हुई इस बढ़ोतरी से वाहन मालिकों पर आर्थिक…

Read More