रांची: करम हो या सरहुल, झारखंड के पारंपरिक पर्व-त्योहारों में मांदर की थाप के बिना तस्वीर अधूरी लगती है। लोकनृत्य और सामुदायिक आयोजनों से लेकर आदिवासी जीवन की सांस्कृतिक परंपराओं तक मांदर की अपनी अलग जगह है। अब इसी पारंपरिक वाद्य यंत्र को उसकी भौगोलिक और सांस्कृतिक विशिष्टता के लिए GI टैग मिल गया है। करीब पांच साल तक चली कोशिशों के बाद भौगोलिक संकेतक रजिस्ट्री ने गुमला की ओर से किए गए दावे को स्वीकार कर लिया है। मांदर को मिली यह मान्यता सिर्फ एक वाद्य यंत्र को GI पहचान मिलने तक सीमित नहीं है। इसके साथ झारखंड की…
Author: Sagar Prajapati
रांची: झारखंड की राजधानी रांची को IT और नई तकनीकों के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज होती दिख रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को RMZ Infrastructure के President दीपक छाबड़िया ने मुलाकात की। बैठक में रांची में अत्याधुनिक IT Park विकसित करने, Global Capability Centre (GCC) लाने और IT, AI, सेमीकंडक्टर समेत उभरते क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई। प्रस्ताव के मुताबिक, 2029 तक रांची में IT Park शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके पहले चरण में करीब 20 हजार रोजगार के अवसर तैयार करने और इसके बाद अगले…
रांची: निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने की प्रक्रिया और चुनावी पारदर्शिता को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को रांची में प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पुराना विधानसभा परिसर से जुलूस निकालते हुए निर्वाचन आयोग कार्यालय पहुंचे। यहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कार्यालय का घेराव किया और निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। पुराना विधानसभा परिसर से निकला जुलूस कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता पुराना विधानसभा परिसर में जुटे और वहां से जुलूस की शक्ल में निर्वाचन आयोग कार्यालय…
लातेहार जिले में नाबालिग लड़के के अपहरण और हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में वारदात की वजह प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद सामने आया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार मुख्य आरोपित अरबाज आलम का मृतक की बहन के साथ प्रेम संबंध था। मृतक कथित तौर पर इस रिश्ते का विरोध करता था। इसी बात को लेकर अरबाज आलम के मन में नाबालिग के प्रति रंजिश पैदा हो गई थी। अपहरण के बाद मारपीट, फिर हाईवा के नीचे…
धनबाद में ठगी के अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा है। भूली ओपी क्षेत्र में पुलिस ने बैंक अधिकारी बनकर साइबर ठगी करने के आरोप में पांडरपाला दास बस्ती निवासी राहुल कुमार दास को गिरफ्तार किया है। वहीं, सरकारी नौकरी और पदोन्नति दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में पंकज गुप्ता को धनबाद सदर थाना की पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों मामलों में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और शिकायतों के आधार पर आगे…
रांची: रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज में नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। कॉलेज ने चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम (FYUGP) पूरा करने वाले विद्यार्थियों के लिए एक वर्षीय PG प्रोग्राम शुरू किया है। कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, यह One-Year Postgraduate Programme 2026-27 से लागू किया गया है। अब कॉलेज में PG कोर्स की अवधि दो साल के बजाय एक साल होगी। नए सत्र के विद्यार्थियों के लिए कॉलेज प्रशासन ने संशोधित सिलेबस भी जारी कर दिया है। इसी नए पाठ्यक्रम के आधार पर अब कक्षाएं और आगे…
UPI MDR Charge: ₹2,000 से अधिक के चुनिंदा मर्चेंट UPI ट्रांजैक्शन पर 0.4% मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया। हालांकि, कोर्ट ने मामले को खारिज नहीं किया है। शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को नोटिस जारी करते हुए चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने मामले की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने संकेत दिया कि यह मामला केवल कानूनी सवाल तक सीमित…
रांची। झारखंड की राजनीति में आजसू पार्टी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव और ईचागढ़ के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हरेलाल महतो ने आजसू पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और केंद्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। हरेलाल महतो ने पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो को अपना त्यागपत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है। हरेलाल महतो ने पत्र में लिखा है कि आजसू के साथ उनका जुड़ाव सम्मान और गौरव का विषय रहा। अपने इस्तीफे में हरेलाल महतो ने “वर्तमान परिस्थितियों” का हवाला दिया है। साथ ही उन्होंने पार्टी के साथ अपने लंबे जुड़ाव के दौरान मिले सहयोग…
रांची : रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजकुमार प्रसाद के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, हादसा शुक्रवार रात करीब 10 बजे अशोक नगर गेट नंबर-2 के पास हुआ। बताया जा रहा है कि राजकुमार प्रसाद अशोक नगर से फेरी कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार सफेद-ग्रे रंग की क्रेटा कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार घटना के बाद मौके पर लोगों…
रांची। फार्मेसी शिक्षा को बदलती तकनीकी और औद्योगिक जरूरतों के अनुरूप तैयार करने की दिशा में नए B.Pharm पाठ्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मेडिकल डिवाइसेज जैसे उभरते क्षेत्रों को शामिल किया गया है। यह जानकारी फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) के अध्यक्ष डॉ. मोंटुकुमार एम. पटेल ने सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची में आयोजित एक दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) के दौरान दी। सरला बिरला विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग और फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का विषय “एनईपी-2020 के अनुरूप पीसीआई द्वारा निर्धारित नए बी.फार्म पाठ्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन” था। नए पाठ्यक्रम में…
