रांची। डोरंडा थाना क्षेत्र के घाघरा में तेज रफ्तार अज्ञात कार की चपेट में आने से 21 वर्षीय दीपक कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। शव सड़क पर रखकर किया जाम मौत से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने दीपक का शव सड़क पर रखकर मार्ग जाम कर दिया। इससे सड़क पर आवागमन प्रभावित हो गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने हादसे के लिए जिम्मेदार कार चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। स्थानीय लोगों का…
Author: Sanjana Kumari
बोकारो। बोकारो जिले में आयुष चिकित्सा सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को समाहरणालय में उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में जिला आयुष समिति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिले में चल रही आयुष सेवाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं और विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। एक माह में शुरू होगा पंचकर्म भवन का संचालन बैठक में पंचकर्म भवन के संचालन को लेकर विशेष चर्चा हुई। उपायुक्त ने जिला आयुष पदाधिकारी को पीपीपी मोड के माध्यम से पंचकर्म भवन शुरू करने के लिए आवश्यक प्रस्ताव…
रांची। झारखंड में आयुर्वेद चिकित्सा को विस्तार देने और इससे जुड़ी स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की जरूरत पर विशेषज्ञों ने जोर दिया। रांची के डोरंडा स्थित पलाश सभागार में झारखंड प्रदेश आयुर्वेद सम्मेलन के प्रथम स्थापना दिवस सह आयुर्वेद दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आयुर्वेद क्षेत्र से जुड़े चिकित्सक और विशेषज्ञ शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी रहे। आयुष मेडिकल कॉलेज के लिए केंद्र को दी गई 900 करोड़ की परियोजना रिपोर्ट कार्यक्रम में स्वास्थ्य व्यवस्था और आयुर्वेद के विकास को लेकर चर्चा हुई। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने…
रांची, 21 सितंबर। झारखंड के युवा पहलवान अनूप कुमार ने राज्य के खेल जगत में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। JSSPS खेलगांव के पहलवान अनूप ने 45 किलोग्राम ग्रीको-रोमन वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए ISF U-18 वर्ल्ड स्कूल गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में जगह बनाई है। वर्ल्ड स्कूल गेम्स का आयोजन 3 से 8 दिसंबर 2026 तक ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में होना है। अनूप के चयन के साथ ही झारखंड के कुश्ती जगत में खुशी का माहौल है। रायपुर में ट्रायल में दिखाया दम अनूप ने 19 से 21 सितंबर तक रायपुर में आयोजित चयन…
रांची विश्वविद्यालय की ओर से हाल में जारी तृतीय और चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि आदेश तैयार करने से पहले कर्मचारियों की मौजूदा पदस्थापना की जानकारी को ठीक से अपडेट या सत्यापित नहीं किया गया। मामला कर्मचारी असलम ईमाम की पदस्थापना से जुड़ा है। विश्वविद्यालय के ज्ञापांक संख्या RU/R/8268/26 से जारी स्थानांतरण आदेश में असलम ईमाम का वर्तमान पदस्थापन ‘ईडीपी सीओ, रांची विश्वविद्यालय’ बताया गया है। वहीं, उपलब्ध पूर्व के आधिकारिक घटनाक्रम के आधार पर दावा किया जा रहा है कि उन्हें पहले ही ‘Cencus Office in Library’ यानी…
राजधानी दिल्ली में सोमवार को तीन स्कूलों को बम की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारी सक्रिय हुए और स्कूल परिसरों में तलाशी अभियान शुरू किया गया। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, जिन स्कूलों को धमकी मिली है, उनमें हौज खास का मदर इंटरनेशनल स्कूल, चाणक्यपुरी का नेवी चिल्ड्रन्स स्कूल और चाणक्यपुरी का बाल भारती स्कूल शामिल हैं। स्कूलों में चल रही तलाशी धमकी की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियों और अधिकारियों ने स्कूल परिसरों की जांच शुरू कर दी। अधिकारियों के मुताबिक तलाशी अभियान अभी जारी है। फायर सर्विस के एक अधिकारी ने…
धनबाद के वासेपुर में सोमवार सुबह अचानक हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। भुली मोड़ के पास हमलावरों ने अंडा कारोबारी शानू खान को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं। शुरुआती जानकारी के अनुसार करीब 10 राउंड फायरिंग हुई, जिसमें शानू खान समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक महिला भी शामिल है। शानू को बनाया निशाना, आसपास के लोग भी आए चपेट में बताया जा रहा है कि शानू खान पर फायरिंग की गई। इसी दौरान पास में मौजूद सदाम नामक दुकानदार और एक महिला को भी गोली लग गई। शानू खान को फहीम खान का भाई…
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने ईरान को लेकर अपने नागरिकों के लिए एक बार फिर कड़ी यात्रा चेतावनी जारी की है। अमेरिकी विदेश विभाग की ट्रैवल एडवाइजरी में नागरिकों से कहा गया है कि वे किसी भी कारण से ईरान की यात्रा न करें। वहीं, जो अमेरिकी नागरिक पहले से ईरान में मौजूद हैं, उन्हें जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी गई है। अमेरिका ने ईरान को Level 4 यानी “Do Not Travel” श्रेणी में रखा है। अमेरिकी मिशन की ओर से जारी सुरक्षा चेतावनी में कहा गया है कि क्षेत्र में सुरक्षा की…
रांची के चर्चित बड़गाईं जमीन मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की आज PMLA की विशेष अदालत में पेशी होगी। 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अदालत में आरोप गठन की प्रक्रिया को लेकर सुनवाई होनी है। कोर्ट ने हेमंत सोरेन को शाम 4 बजे तक वर्चुअली पेश होने की अनुमति दी है। इससे पहले 19 सितंबर को होने वाली सुनवाई में हेमंत सोरेन अदालत में पेश नहीं हुए थे। उनके अधिवक्ता ने मुख्यमंत्री की व्यस्तता का हवाला देते हुए उस दिन पेशी से असमर्थता जताई थी। इसके बाद विशेष अदालत ने अगली तारीख 21 सितंबर तय की…
रांची समेत पूरे झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से में बन रहे अति गहरे निम्न दबाव के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 21 से 25 सितंबर के बीच कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर भी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम में बदलाव के कारण राज्य के अधिकतम…
