Author: Sanjana Kumari

रांची: तमाड़ थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। करीब दो बजे तीन ट्रक एक-दूसरे से टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो ट्रकों के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों चालक अंदर फंस गए। एक चालक को कुछ देर की कोशिश के बाद बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसरे को करीब छह घंटे तक क्षतिग्रस्त केबिन में फंसा रहना पड़ा। उसे सुबह करीब आठ बजे सुरक्षित बाहर निकाला गया। पीछे से आ रहे ट्रक ने मारी टक्कर, फिर तीसरा भी भिड़ा जानकारी के मुताबिक, एक ट्रक जमशेदपुर से रांची की…

Read More

रांची: बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन का असर अब झारखंड के मौसम पर दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश, गरज और वज्रपात की संभावना जताई है। राजधानी रांची समेत कई जिलों में 26 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 24 सितंबर को दक्षिणी झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। रांची समेत इन जिलों में बारिश का अलर्ट बुधवार को रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो और धनबाद समेत दक्षिणी और मध्य झारखंड के कुछ इलाकों में भारी…

Read More

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में मंगलवार शाम एक घर में चल रही पूजा के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पत्नी और दो पुजारियों की गोली मारकर हत्या के बाद आरोपी अपने तीन बच्चों के साथ घर के एक कमरे में बंद हो गया। कई घंटे तक चले हाई-वोल्टेज ऑपरेशन के बाद लखनऊ से पहुंची एटीएस कमांडो टीम ने कार्रवाई की। इसमें आरोपी अरविंद सिंह मारा गया, जबकि उसके चार वर्षीय बेटे की भी मौत हो गई। आरोपी की छह वर्षीय बेटी के हाथ में गोली लगी है। पूजा को लेकर शुरू हुआ विवाद घटना अहरौला थाना क्षेत्र…

Read More

पलामू: करमा पूजा की खुशियां पलामू के चैनपुर में उस वक्त मातम में बदल गईं, जब पूजा सामग्री के विसर्जन के दौरान पांच किशोर कोयल नदी की तेज धार में फंस गए। हादसे में चार की मौत हो गई, जबकि एक किशोर अब भी लापता बताया जा रहा है। घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के बोकेया पतरिया गांव की है। विसर्जन के दौरान तेज धार की चपेट में आए जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह पांचों किशोर करमा पूजा की सामग्री विसर्जित करने के लिए कोयल नदी में उतरे थे। इसी दौरान वे नदी की तेज धारा की चपेट में आ गए…

Read More

आज करम एकादशी है। प्रकृति पर अधिकार नहीं, प्रकृति के साथ सहभागिता—यही करम का दर्शन है। झारखण्ड की धरती पर करम पर्व यानी प्रकृति, मनुष्य और जिजीविषा का उत्सव। अगर आप झारखण्ड की माटी को- माँदर की थाप को महसूस कर सकते हैं तो आप करम पर्व में निहित प्रकृति और जिजीविषा की व्यथा-कथा और इसके संदेश तक पहुँच सकते हैं। करम पर्व- आँगन में सजे जावा, अखरा में स्थापित करम की डाल, मांदर की थाप, एक-दूसरे का हाथ थामकर नृत्य करते लोग और अपने भाइयों की मंगलकामना करती बहनें। भव्य है यह आयोजन और इसके पीछे छिपा जीवन-दर्शन। उक्त…

Read More

रांची: चुटिया थाना क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर करीब एक महीने तक शारीरिक संबंध बनाने, बाद में शादी से इनकार करने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। युवती ने चुटिया थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपी संदीप साहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। पीड़िता के मुताबिक, वह करीब दो महीने पहले रोजगार की तलाश में सिल्ली से रांची आई थी और चुटिया स्थित एक चाय की दुकान में काम कर रही थी। इसी दौरान दुकान…

Read More

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां और फिल्म जगत से जुड़ी जानी-मानी शख्सियत कृष्णा मुखर्जी का निधन हो गया है। उन्होंने मंगलवार दोपहर 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी रानी मुखर्जी के पति आदित्य चोपड़ा की कंपनी यशराज फिल्म्स की ओर से साझा की गई है। यशराज फिल्म्स ने एक बयान जारी कर कृष्णा मुखर्जी के निधन की पुष्टि की। बयान में परिवार की ओर से इस मुश्किल घड़ी में निजता बनाए रखने की अपील की गई है। साथ ही परिवार ने मुश्किल समय में मिले लोगों के प्यार, समर्थन और प्रार्थनाओं के लिए…

Read More

लातेहार: कोयला ढुलाई के कारण उड़ती धूल, सड़क पर लगने वाले जाम और भारी वाहनों की आवाजाही से परेशान बालूमाथ के व्यवसायियों और ग्रामीणों का गुस्सा अब सड़क पर उतरने की तैयारी में है। स्थानीय लोगों ने मुख्य बाजार में कोयला वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर 24 सितंबर से अनिश्चितकालीन सड़क जाम करने की चेतावनी दी गई है। इसी मुद्दे को लेकर सोमवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में एसडीओ दिनेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। यह बैठक उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर बुलाई गई थी।…

Read More

रांची: सावधान… हर दोस्ती हमेशा भरोसे के लायक नहीं होती। रांची के धुर्वा में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां दोस्तों के साथ बैठकर पार्टी करना एक युवक के लिए जिंदगी की आखिरी रात साबित हो गया। शहीद मैदान में खाने-पीने को लेकर दोस्तों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई और सोहन राय गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब 8 बजे चुटिया निवासी सोहन राय अपने कुछ दोस्तों के साथ शहीद मैदान…

Read More

बोकारो। बोकारो ने स्थानीय उत्पादों को ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट (ODOP) के तहत जिले में पहले कटहल को प्रमुखता देते हुए इसे स्थानीय उत्पादन और आजीविका से जोड़ने की पहल की गई। कटहल ने धीरे-धीरे बोकारो के स्थानीय उत्पाद के तौर पर अपनी पहचान मजबूत की और इससे जुड़े उत्पादों ने ग्रामीण परिवारों के लिए आय के अतिरिक्त अवसर भी तैयार किए। अब इसी अनुभव को आगे बढ़ाते हुए आम आधारित उत्पादों को बढ़ावा देने की तैयारी है। प्रशासन का फोकस आम को केवल फल के रूप में बेचने…

Read More