घरेलू LPG सिलेंडर पर सब्सिडी लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना है। सरकार ने सब्सिडी वाले घरेलू LPG रिफिल के लिए आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया है। यह नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगा। यानी सब्सिडी वाले रिफिल को रेगुलेटेड रिटेल सेलिंग प्राइस पर बुक करने और लागू सब्सिडी का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता का आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन पूरा होना जरूरी होगा। क्यों जरूरी किया गया है यह ऑथेंटिकेशन? सरकार के मुताबिक, आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि LPG पर मिलने वाली सब्सिडी वास्तविक और पात्र उपभोक्ताओं तक ही पहुंचे। इससे सब्सिडी…
Author: Sanjana Kumari
रांची: राजधानी रांची के पिस्का मोड़ के पास रविवार सुबह पशुओं से लदे एक वैन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद जमकर हंगामा हुआ। कुछ लोगों ने वाहन में पशुओं को ले जाने पर तस्करी का आरोप लगाते हुए वैन को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान कथित तौर पर दोनों पक्षों के बीच भिड़ंत हो गई। हंगामे के बीच दुर्घटनाग्रस्त वैन में लदे पशुओं को बाहर निकाला गया। इसके बाद कुछ लोगों ने वाहन में आग लगा दी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद दो अन्य पशु लदे वाहन वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस…
रांची/वाराणसी: झारखंड के प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) के कुख्यात कमांडर ब्रजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह को उत्तर प्रदेश ATS ने वाराणसी में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है। उस पर 30 लाख रुपये का इनाम घोषित था और झारखंड पुलिस के साथ-साथ NIA भी उसकी तलाश कर रही थी। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब 5 बजे वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र में टेंगरा मोड़ के पास ATS की टीम और ब्रजेश गंझू के बीच मुठभेड़ हुई। ATS की टीम को सूचना मिली थी कि ब्रजेश गंझू रामनगर के रास्ते मुगलसराय की ओर जाने वाला…
रांची। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री से शनिवार को एदारा-ए-शरिया झारखंड और सुन्नी बरेलवी केंद्रीय कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। उपायुक्त कार्यालय कक्ष में हुई इस मुलाकात के दौरान विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण माहौल में संक्षिप्त चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल में एदारा-ए-शरिया झारखंड के नाजिम-ए-आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी, मो. इसलाम, अकीलुर्रहमान, शहर काजी मौलाना मसूद फरीदी, मुफ्ती एजाज हुसैन, आफताब आलम, कारी अय्यूब, मो. शमीम एडवोकेट, परवेज आलम और नौशाद आलम मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से विभिन्न विषयों पर बातचीत की। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इसे भी पढ़े – दुर्गापूजा से पहले रांची में…
रांची। दुर्गापूजा को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने शहर में यातायात व्यवस्था, पार्किंग, अतिक्रमण और विधि-व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक हुई। इसमें पूजा के दौरान श्रद्धालुओं और आम लोगों को जाम से राहत देने के साथ सुरक्षित और व्यवस्थित आवागमन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर पारस राणा, एसडीओ सदर कुमार रजत, अपर जिला दण्डाधिकारी विधि-व्यवस्था धनंजय, उपसमाहर्ता भूमि मुकेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश समेत पथ निर्माण, बिजली विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रमुख…
रांची: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बीआईटी मेसरा के एमपी हॉल में आयोजित रीजनल साइंस कांग्रेस 2026 का शनिवार को समापन हुआ। समापन समारोह में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के साथ विज्ञान, नवाचार और शोध के प्रति उनकी रुचि को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के विभिन्न जवाहर नवोदय विद्यालयों से छात्र-छात्राएं, शिक्षक, वैज्ञानिक और शिक्षाविद शामिल हुए। विद्यार्थियों ने विज्ञान से जुड़े मॉडल, प्रोजेक्ट और अपनी प्रस्तुतियां भी कार्यक्रम में पेश कीं। वैज्ञानिक सोच को…
धनबाद: धनबाद के चर्चित रंजय सिंह हत्याकांड में करीब नौ साल बाद शनिवार को अदालत ने अपना फैसला सुनाया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-16 दुर्गेश चंद्र अवस्थी की अदालत ने मामले में आरोपी हर्ष सिंह और नंदकुमार सिंह उर्फ मामा को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। इस मामले की सुनवाई लंबे समय तक चली। अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 23 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। दोनों पक्षों की अंतिम बहस पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुनाते हुए कहा कि अभियोजन आरोपों को पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर साबित नहीं कर सका। फैसले को लेकर कोर्ट…
रांची: रांची विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों में संचालित MBA और BBA जैसे सेल्फ-फाइनेंसिंग वोकेशनल कोर्स में शिक्षकों की कमी का मुद्दा एक बार फिर सामने आया है। NSUI ने विश्वविद्यालय प्रशासन से इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि पर्याप्त पूर्णकालिक शिक्षक नहीं होने का सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई, परीक्षा की तैयारी और उन्हें मिलने वाले शैक्षणिक मार्गदर्शन पर पड़ रहा है। NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष अमन अहमद ने विश्वविद्यालय प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर दिलाते हुए कहा कि कई कॉलेजों में इन वोकेशनल पाठ्यक्रमों के लिए पर्याप्त शिक्षक…
रांची: देशभर में शनिवार को 20वें रोजगार मेले का आयोजन किया गया। देश के 45 स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। इस दौरान 51 हजार से ज्यादा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। रांची के CCL दरभंगा हाउस में भी रोजगार मेले का आयोजन हुआ, जहां 143 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। रांची में आयोजित रोजगार मेले में आठ अलग-अलग विभागों के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। इनमें रेलवे, डाक विभाग, CBIC, CWC, रक्षा विभाग,…
सरायकेला-खरसावां: खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 यानी MMDR संशोधन के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने शनिवार को राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड मुख्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए संशोधन को वापस लेने की मांग की गई। प्रदर्शन के बाद झामुमो की ओर से प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। पारंपरिक हरवे-हथियारों के साथ निकाला जुलूस धरना-प्रदर्शन से पहले झामुमो नेता…
