रांची। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री से शनिवार को एदारा-ए-शरिया झारखंड और सुन्नी बरेलवी केंद्रीय कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। उपायुक्त कार्यालय कक्ष में हुई इस मुलाकात के दौरान विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण माहौल में संक्षिप्त चर्चा हुई।
प्रतिनिधिमंडल में एदारा-ए-शरिया झारखंड के नाजिम-ए-आला मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी, मो. इसलाम, अकीलुर्रहमान, शहर काजी मौलाना मसूद फरीदी, मुफ्ती एजाज हुसैन, आफताब आलम, कारी अय्यूब, मो. शमीम एडवोकेट, परवेज आलम और नौशाद आलम मौजूद रहे।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से विभिन्न विषयों पर बातचीत की। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
इसे भी पढ़े – दुर्गापूजा से पहले रांची में ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्ती, अनधिकृत कट्स हटाने के निर्देश



