Author: Sanjana Kumari

रांची: झारखंड में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी योजनाओं को बेहतर बनाने और उनके संचालन एवं रख-रखाव की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अब शैक्षणिक संस्थानों के साथ मिलकर काम करेगा। इस दिशा में IIT (ISM) धनबाद, निर्मला कॉलेज रांची और रांची विश्वविद्यालय को विभाग का ‘नॉलेज पार्टनर’ बनाने की तैयारी है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को नेपाल हाउस स्थित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यालय में सचिव अबु इमरान की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में तीनों संस्थानों के प्रोफेसरों के साथ विभागीय संचालन और रख-रखाव नीति को लेकर विस्तार से चर्चा की…

Read More

गोंडा में कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बाबा रामदेव और पतंजलि के उत्पादों को लेकर एक बार फिर बयान दिया है। उन्होंने पतंजलि के देसी घी की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए मिलावट के आरोप लगाए। साथ ही 50 करोड़ रुपये के मानहानि मुकदमे का जिक्र करते हुए कहा कि अगर इस मामले में उन्हें जेल जाना पड़ा तो वह जेल जाने के लिए तैयार हैं। बृजभूषण शरण सिंह ने बाबा रामदेव के उत्पादों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कई उत्पाद अब बंद हो चुके हैं। उन्होंने अपने बयान में कहा, “दवा बंद हो गई,…

Read More

पलामू: सड़क पर मॉडिफाइड गाड़ियों के जरिए रौब दिखाना और शीशों पर ब्लैक फिल्म लगाकर चलना वाहन मालिकों को भारी पड़ गया। पलामू पुलिस ने शुक्रवार देर रात मेदिनीनगर और चैनपुर इलाके में अभियान चलाकर 20 गाड़ियों को जब्त किया। पुलिस ने सभी वाहनों के शीशों पर लगी ब्लैक फिल्म हटाई और वाहन मालिकों को नियमों का पालन करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, ये कार्रवाई सड़क पर अड्डेबाजी और रौब दिखाने वाले लोगों के खिलाफ शुरू किए गए अभियान के तहत की गई। अभियान मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र और चैनपुर थाना क्षेत्र में चलाया गया। 20…

Read More

India vs Bangladesh Women Asian Games 2026: वूमेंस एशियन गेम्स क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में अब मुकाबला सीधे मेडल की रेस का है। सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम का सामना बांग्लादेश से होगा। लेकिन इस अहम मुकाबले से पहले मौसम ने टेंशन बढ़ा दी है। मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि अगर बारिश के कारण मुकाबला रद्द हो गया, तो फाइनल यानी गोल्ड मेडल मैच में कौन पहुंचेगा? निशान के करोगी स्पोर्ट्स पार्क में होगा मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल मुकाबला निशान के करोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा। यही…

Read More

रांची: बीआईटी मेसरा के हॉस्टल नंबर-9 में एमएससी फिजिक्स की छात्रा अंजली सुमन की मौत का मामला सामने आया है। शुक्रवार देर रात छात्रा का शव उसके कमरे में मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद बीआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस की शुरुआती जांच में कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। हालांकि, कमरे की तलाशी के दौरान एक डायरी मिली है। पुलिस के अनुसार, डायरी में अंजली ने अपने पारिवारिक हालात और उनसे जुड़ी परेशानियों का जिक्र किया है। पुलिस फिलहाल इसी समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर…

Read More

Ranchi: झारखंड कांग्रेस में अभिलाष साहू की बहाली को लेकर एक बार फिर संगठनात्मक फैसले पर सवाल खड़े हो गए हैं। 14 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पद पर अभिलाष साहू की बहाली का आदेश जारी हुआ था। लेकिन बहाली के महज तीन दिन बाद ही एआईसीसी के झारखंड प्रभारी के. राजू ने इस फैसले को फिलहाल रोकने का निर्देश दे दिया है। यानी एक तरफ प्रदेश स्तर से बहाली का आदेश आया और दूसरी तरफ केंद्रीय संगठन के प्रभारी ने उसी फैसले पर ब्रेक लगा दिया। कांग्रेस के भीतर लिए जा रहे फैसलों को लेकर यह स्थिति…

Read More

Saraikela: सरायकेला में शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने ठेकेदार संजय डालमिया के पटनायक टोला स्थित आवास पर छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 8 बजे ED की टीम तीन वाहनों से उनके घर पहुंची और तलाशी शुरू की। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई करीब 35 करोड़ रुपये के लोन से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में की जा रही है। मामला सहकारिता बैंक से लिए गए ऋण और उसके भुगतान से जुड़ा बताया जा रहा है। इसी कड़ी में ED की टीम संजय डालमिया के आवास पर दस्तावेजों और अन्य सामग्रियों की जांच…

Read More

Jamshedpur: जमशेदपुर के टेल्को स्टेडियम-भुवनेश्वरी मंदिर रोड पर शुक्रवार सुबह बच्चों से भरी एक स्कूल वैन हादसे का शिकार हो गई। एन-111 के पास तेज रफ्तार वैन अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे के वक्त वैन में चिन्मया स्कूल के बच्चे सवार थे। दुर्घटना में 15 से 17 बच्चों के घायल होने की जानकारी है। तेज रफ्तार में थी वैन, डिवाइडर से टकराई जानकारी के मुताबिक, स्कूल वैन स्टेडियम की ओर से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वैन की रफ्तार तेज थी। इसी दौरान चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो…

Read More

Ranchi: ₹2,000 से अधिक के चुनिंदा UPI व्यापारी लेन-देन पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत MDR को लेकर फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने चिंता जताई है। चैंबर ने इस प्रस्ताव को वापस लेने और व्यापारियों के लिए मौजूदा शून्य-MDR व्यवस्था जारी रखने की मांग की है। इस संबंध में चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र भेजकर व्यापार और उद्योग जगत की चिंताओं से अवगत कराया है। झारखंड चैंबर की ओर से इसी मुद्दे पर RBI के गवर्नर को भी पत्र भेजा गया है। चैंबर ने कहा- UPI के विस्तार…

Read More

Bokaro: बोकारो के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक ही परिवार के तीन लोगों पर जानलेवा हमला किया गया। डीवीसी कॉलोनी के पश्चिमी पल्ली (पश्चिमी टोला) में अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। गोलीबारी में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल है। घर में घुसते ही शुरू कर दी फायरिंग घटना से जुड़ी जानकारी के मुताबिक, अपराधी सेवानिवृत्त कर्मी नरेश सिन्हा (65) के घर में दाखिल हुए और फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने नरेश सिन्हा, उनकी पत्नी और उनके बेटे रोहित सिन्हा को निशाना…

Read More