Author: Sanjana Kumari

हजारीबाग: मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने के आभूषणों को बरामद कर लिया है। बरामद सोने और चांदी के आभूषणों की कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, 15 सितंबर 2026 को सखिया, पोस्ट-ओरिया के बंद घर में अज्ञात व्यक्ति ने घुसकर सोने के आभूषण समेत कई कीमती सामान चोरी कर लिए थे। मामले को लेकर पीड़िता के लिखित आवेदन पर मुफस्सिल थाना में दर्ज किया गया था। CCTV और तकनीकी…

Read More

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर भाजपा की ओर से देशभर में सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी रक्तदान शिविर लगाया गया। बीजेपी युवा मोर्चा की ओर से आयोजित इस ब्लड डोनेशन कैंप में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। शिविर में प्रदेश महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी समेत भाजपा के कई नेता मौजूद रहे। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

Read More

रांची: RSS कार्यालय पर हुए बम धमाके के मामले में जांच एजेंसियों की कार्रवाई तेज हो गई है। गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली, बिहार, झारखंड और कर्नाटक में एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि ED की कार्रवाई में मामले से जुड़े संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल की जांच की जा रही है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि बम हमले की साजिश या उसे अंजाम देने के लिए कहीं अवैध तरीके से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल तो नहीं किया गया। NIA की FIR के आधार…

Read More

रांची: सरकारी दफ्तरों में नोटिस और समन की लंबी प्रक्रिया तो आपने खूब सुनी होगी, लेकिन झारखंड में एक निलंबित BDO का मामला कुछ अलग ही कहानी बता रहा है। विभागीय कार्रवाई के लिए अधिकारी को एक-दो नहीं, पूरे 21 बार बुलाया गया, लेकिन वह विभागीय कार्यवाही में उपस्थित नहीं हुए। अब आखिरकार विभाग को उन्हें बुलाने के लिए अखबार का सहारा लेना पड़ा है। मामला झारखंड प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी और महागामा के तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा से जुड़ा है। उनके खिलाफ चल रही विभागीय कार्रवाई में लगातार अनुपस्थिति के बाद कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा…

Read More

रांची: प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के सेंट्रल कमेटी सदस्य (CCM) असीम मंडल उर्फ आकाश ने पश्चिम बंगाल में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने भी असीम मंडल के सरेंडर की पुष्टि की है। असीम मंडल लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर था। उसके ऊपर झारखंड और ओडिशा सरकार की ओर से कुल 2.20 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। इसमें झारखंड सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये और ओडिशा सरकार की ओर से 1.20 करोड़ रुपये का इनाम शामिल था। झारखंड पुलिस को लंबे समय से थी तलाश असीम मंडल उर्फ आकाश…

Read More

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर राजधानी रांची में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। धुर्वा सेक्टर-3 स्थित पार्क में मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कटआउट लेकर लोग पहुंचे। इस दौरान लोगों ने उनके लंबे जीवन की कामना करते हुए “जुग-जुग जियो मोदी जी” के नारे और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के जन्मदिन का केक भी काटा गया। धुर्वा सेक्टर-3 में हुआ आयोजन यह कार्यक्रम भाजपा नेता जॉनी वॉकर खान के नेतृत्व में आयोजित किया गया। मुस्लिम समाज के भाई-बहनों की…

Read More

रांची, 16 सितंबर: आगामी दुर्गा पूजा 2026 को लेकर रांची में तैयारियां तेज करने की कवायद शुरू हो गई है। इसी सिलसिले में रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने बुधवार को जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री से मुलाकात की। समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में हुई बैठक में पूजा के दौरान शहर की व्यवस्थाओं और आम लोगों की सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। समिति के सदस्यों ने पूजा के दौरान शहर की साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने की मांग उपायुक्त…

Read More

बोकारो, 16 सितंबर: चंदनकियारी के क्षेत्र भ्रमण के दौरान बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा बुधवार को भोजुडीह स्थित प्रसिद्ध भैरव स्थान पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान भैरव, शिव और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की। पूजा के बाद उपायुक्त ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और वहां श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं के साथ-साथ विकास की संभावनाओं की जानकारी बीडीओ और सीओ से ली। उन्होंने कहा कि भैरव स्थान लोगों की आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल है। ऐसे धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं को बेहतर और सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन…

Read More

बोकारो, 16 सितंबर: बच्चों की पढ़ाई, उनके सपनों और स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने बुधवार को चंदनकियारी प्रखंड का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने राजकीय मध्य विद्यालय भोजुडीह में बच्चों से बातचीत की और उनकी पढ़ाई, रुचि और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत सचिवालय और मनरेगा के तहत की गई आम बागवानी का भी निरीक्षण किया। विद्यालय में उपायुक्त ने कक्षा एक, दो, तीन और आठ के विद्यार्थियों से बातचीत की और उनकी कॉपियां देखकर पढ़ाई की स्थिति जानी। कक्षा तीन की छात्रा…

Read More

रांची, 16 सितंबर: झारखंड के स्टार्टअप और इनोवेशन सेक्टर को बढ़ावा देने की दिशा में JIIDCO की ओर से बुधवार को रांची में ‘Tally Startup Collective – Ranchi Chapter’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य के अलग-अलग हिस्सों से 75 से अधिक स्टार्टअप फाउंडर्स शामिल हुए। आयोजन का उद्देश्य स्टार्टअप्स को निवेशकों, मेंटर्स और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स से जोड़ना और उन्हें कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी मार्गदर्शन उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम में JIIDCO के महाप्रबंधक संजय कुमार साहू और Startup Jharkhand के Chief Enabler शुभम राज ने राज्य में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने में संस्थागत सहयोग,…

Read More