रांची: अस्पताल में मरीज जिंदगी बचाने की उम्मीद लेकर जाता है। लेकिन अगर मौत के बाद भी बिलिंग का खेल चलता रहे, तो सवाल सिर्फ इलाज का नहीं, पूरे सिस्टम का है। रांची के लालपुर स्थित ऑर्किड अस्पताल में शनिवार को मरीज की मौत के बाद हुए हंगामे ने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक के परिजनों का आरोप है कि मरीज की मौत रात करीब 2 बजे हो गई थी। लेकिन हैरानी की बात यह कि इसके बाद भी सुबह करीब 5:30 बजे तक फार्मेसी की बिलिंग जारी रही। यानी मरीज की सांसें थम…
Author: Sanjana Kumari
रांची: रांची सदर अस्पताल में इलाज की सुविधाओं को आधुनिक बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। अस्पताल में दांतों और आंखों से जुड़ी सेवाओं को अपग्रेड करने के लिए झारखंड सरकार ने करीब 5 करोड़ रुपये की दो योजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें AI-सक्षम Digital CAD-CAM Dental Lab की स्थापना और Opthalmology विभाग में उन्नत डायग्नोस्टिक सेवाओं का विस्तार शामिल है। दोनों योजनाओं की कुल स्वीकृत राशि 4 करोड़ 99 लाख 50 हजार रुपये है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए इन योजनाओं को प्रशासनिक मंजूरी दी है। मकसद सदर अस्पताल…
रांची/बोकारो: पटना से रांची आ रही जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन से आ रही तेज बदबू ने शनिवार को बोकारो स्टेशन पर रेलकर्मियों को चौंका दिया। पहले इसे किसी छोटे जानवर के इंजन में फंसने की आशंका माना गया, लेकिन जब इंजन की जांच हुई तो मामला कुछ और ही निकला। कैटल गार्ड के पास बने एक हिस्से से करीब 50 साल की महिला का सिर बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही RPF और GRP की टीम मौके पर पहुंची। बरामदगी के बाद GRP ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और सिर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी…
विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आर्थिक रूप से पिछड़े राज्यों को विशेष सहयोग देने की जरूरत है। झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में राज्य के आर्थिक हितों से जुड़े कई मुद्दे उठाए। उन्होंने केंद्र सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें भी रखीं, जिनमें खनन पर सेस लगाने का अधिकार बहाल करना, जीएसटी से हुई क्षति की भरपाई और जी-राम-जी योजना में 90:10 के अनुपात को फिर से लागू करना शामिल है। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय की ओर से भारत मंडपम, नई दिल्ली में 18 और 19…
देवघर: कस्टमर केयर की कॉल, कैशबैक का लालच और फिर मोबाइल पर भेजी गई एक APK फाइल… साइबर ठगी का गिरोह इसी तरीके से लोगों को अपने जाल में फंसा रहा था। देवघर पुलिस ने ऐसे ही एक गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 15 मोबाइल फोन, 18 सिम कार्ड और एक एटीएम कार्ड बरामद किया है। जांच में पुलिस को जब्त मोबाइल नंबरों और IMEI नंबरों से जुड़े साइबर ठगी के मामलों के भी सुराग मिले हैं। कभी Google Pay तो कभी PhonePe का कस्टमर…
रांची: बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को फिलहाल राहत नहीं मिली है। शनिवार को रांची की विशेष PMLA कोर्ट में उनके खिलाफ आरोप तय किए जाने थे, लेकिन मुख्यमंत्री कोर्ट में पेश नहीं हुए। उनके वकील की ओर से बताया गया कि पूर्व निर्धारित व्यस्त कार्यक्रम के कारण वह अदालत में उपस्थित नहीं हो सके और अगली तारीख देने की मांग की गई। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सोमवार, 21 सितंबर को शाम 4 बजे तक अनिवार्य रूप से पेश होने का निर्देश दिया है।…
रांची: झारखंड की पूर्व मंत्री विमला प्रधान के निधन के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनके अंतिम दर्शन के लिए लोअर करमटोली स्थित आवास पहुंचे। रोड नंबर-2 स्थित आवास पर मुख्यमंत्री ने दिवंगत विमला प्रधान के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदना जताई। मुख्यमंत्री ने इस दुख की घड़ी में परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया। उन्होंने मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। ‘जनता के लिए उनका समर्पण…
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के Hill View Hospital में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था। शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से अपनी मां के स्वास्थ्य की जानकारी ली। सांस लेने में परेशानी के बाद अस्पताल में भर्ती जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को रूपी सोरेन को अचानक सांस लेने में परेशानी हुई। इसके बाद उन्हें तत्काल रांची के Hill View Hospital ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज…
रांची: झारखंड में थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया और गंभीर एनीमिया से जूझ रहे मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब ऐसे मरीजों को सिर्फ सरकारी अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। आयुष्मान भारत और अबुआ स्वास्थ्य कार्ड वाले मरीजों को सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी मुफ्त खून चढ़ाने की सुविधा मिलेगी। झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों में इस सुविधा को लागू करने के लिए अलग-अलग इलाज के पैकेज और उनकी दरें भी तय कर दी हैं। इसका मकसद जरूरतमंद मरीजों को अपने जिले या आसपास के इलाके में ही इलाज की सुविधा उपलब्ध कराना है। नियमित खून…
मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मां बगलामुखी के दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं की कार मंदिर के पास बरसाती नाले के तेज बहाव में बह गई। हादसे में कार सवार 8 लोगों की मौत की सूचना है। इनमें 3 बच्चे, 2 महिलाएं और 3 पुरुष बताए जा रहे हैं। हालांकि, मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक, इलाके में रातभर बारिश हुई थी। इसी दौरान श्रद्धालुओं की कार नलखेड़ा में एक पुल से होकर गुजर रही थी। बताया जा रहा है कि चालक को रास्ता ठीक…
