Author: Sanjana Kumari

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में ऑस्ट्रेलिया के कोलकाता स्थित काउंसलेट-जनरल बर्नार्ड लिंच ने मुलाकात की। यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट के तौर पर हुई। बैठक के दौरान झारखंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंधों को और मजबूत करने के साथ-साथ आपसी हित से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने शिक्षा, मिनरल्स, स्किल डेवलपमेंट, निवेश, संस्कृति, खेल और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया। मुलाकात के दौरान राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार और ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल, कोलकाता की वरिष्ठ अनुसंधान एवं…

Read More

धनबाद में बुधवार शाम पुलिस ने बड़ी आपराधिक वारदात की तैयारी कर रहे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि निखार सबलोक हत्याकांड में शामिल बताया जा रहा शूटर सागर सिंह अपने साथियों के साथ धनबाद में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर दी। पुलिस के अनुसार, जैसे ही अपराधियों को पुलिस की मौजूदगी का अंदेशा हुआ, उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी के दौरान…

Read More

रांची/तमाड़। रांची के जिला खनन पदाधिकारी मो. अबु हुसैन की ओर से बुंडू क्षेत्र में जांच के बाद यह कहा गया था कि अवैध तरीके से बालू उठाव या परिवहन जैसी कोई गड़बड़ी नहीं मिली और जिन वाहनों से बालू ले जाया जा रहा था, वह स्टॉक से आया था। वाहनों के चालान काटे जाने की बात भी कही गई थी। लेकिन अब तमाड़ की कांची नदी से सामने आ रही तस्वीरें और ग्रामीणों की शिकायतें इसी दावे पर बड़ा सवाल खड़ा कर रही हैं। DMO साहब, अगर नदी से बालू नहीं उठाया जा रहा, तो कांची नदी में जेसीबी…

Read More

रांची। शहर में अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ कार्रवाई के बीच अब रांची नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। विज्ञापन एजेंसियों का आरोप है कि निगम अवैध होर्डिंग्स हटाने के साथ-साथ उन होर्डिंग्स पर भी कार्रवाई कर रहा है, जिन्हें पूर्व में निगम से अनुमति मिली है और जिनके लिए एजेंसियां वर्षों से लाइसेंस शुल्क समेत निर्धारित राजस्व का भुगतान करती आ रही हैं। विज्ञापन एजेंसियों की ओर से आपत्ति जताते हुए कहा गया है कि अगर किसी होर्डिंग को निगम ने अनुमति दी, लाइसेंस दिया और उससे वर्षों तक राजस्व लिया, तो बाद में उसी होर्डिंग को…

Read More

रांची। डोरंडा के उर्दू लाइब्रेरी के पास हुई फायरिंग की घटना में अब नया अपडेट सामने आया है। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है। दोनों ओर से एक-दूसरे पर फायरिंग समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, घटना के बाद अब तक पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मामले में ग्वाला टोली निवासी सोयम गद्दी के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में लाइन मोहल्ला निवासी मो. सज्जू समेत करीब 35 लोगों को आरोपी बनाया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष से जावेद अनवर ने छोटू गद्दी, संजर खान और मो.…

Read More

खूंटी: जिले में अपराध पर लगाम लगाने और आम लोगों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने अपनी रणनीति पर चर्चा की। पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी, थाना और ओपी प्रभारी शामिल हुए। बैठक में जिले की मौजूदा अपराध स्थिति से लेकर लंबित कांडों, कोर्ट में चल रहे मामलों और नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई की समीक्षा की गई। बैठक में एसपी ने साफ कहा कि अपराध नियंत्रण और लोगों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को लंबित मामलों…

Read More

गुमला: खेत और पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर अब गुमला के किसान मशरूम उत्पादन की तकनीक सीख रहे हैं। खास बात यह है कि इस प्रशिक्षण में आदिम जनजाति कोरवा समुदाय के 60 किसान भी शामिल रहे। उद्यान विकास योजना के तहत जिला उद्यान कार्यालय की ओर से आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण में जिले के अलग-अलग प्रखंडों के कुल 173 किसानों ने मशरूम उत्पादन की बारीकियां सीखीं। 10 से 14 सितंबर तक चले इस प्रशिक्षण का आयोजन जारी प्रखंड के कुदर सकतार, कोमड़ो और चैनपुर के साथ-साथ रायडीह प्रखंड के पीबो और कोबजा में किया गया। कुदर सकतार में 46,…

Read More

रांची के रातू थाना गुड़ू ग्राम क्षेत्र में जमीन और संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद मंगलवार को खूनी वारदात में बदल गया। इलाके में एक व्यक्ति की उसके ही सगे भाई ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान भिखाराम उरांव के रूप में हुई है, जबकि हत्या का आरोप उसके भाई जयनाथ उरांव पर है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। बताते चलें की यह घटना तक़रीबन मंगलवार दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है। जयनाथ उरांव खेत से वापस आकर पास के कुआं में नहाने के लिए बैठा। तभी…

Read More

पलामू जिले में बालू घाटों के संचालन के लिए नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिले के कुल 18 बालू घाटों का आगामी पांच वर्षों के लिए टेंडर किया जा रहा है। इच्छुक एजेंसियां या संबंधित पक्ष झारखंड सरकार के टेंडर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। टेंडर में शामिल होने की अंतिम तारीख 25 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इसके लिए न्यूनतम 12 लाख 97 हजार 262 रुपये की ऑनलाइन EMD जमा करनी होगी। बालू घाटों का मूल्य DSR और Replenishment Study के आधार पर निर्धारित किया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के…

Read More

सरायकेला-खरसावां/चांडिल। चांडिल थाना क्षेत्र के गंगूडीह कैनल के पास मंगलवार को बालू लदा एक आयशर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। हादसे में वाहन चालक घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। बताया जा रहा है कि आयशर वाहन में बालू लदा हुआ था और वह गंगूडीह कैनल के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा। आयशर सड़क किनारे नीचे जा गिरा और पलट गया। हादसे में वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय…

Read More