रांची। झारखंड में JPSC-JSSC की गड़बड़ियों को लेकर सियासत एक बार फिर तेज है। आजसू सुप्रीमो और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने दैनिक भास्कर में छपे एक खबर का हवाला देते हुए बोकारो के परीक्षा केंद्र संख्या 102 को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि इसी एक केंद्र से 147 अभ्यर्थी सफल हुए और नियुक्ति घोटालों के आरोपी बताए जा रहे अभय तिवारी ने भी इसी केंद्र से परीक्षा दी थी। सुदेश महतो ने परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी जिला प्रशासन पर डालते हुए बोकारो डीसी अजय नाथ झा को भी सवालों के घेरे में…
Author: Sanjana Kumari
रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को खास बनाने के लिए बीजेपी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान यात्रा’ चलाएगी। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अभियान की जानकारी दी। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर 13 साल और प्रधानमंत्री के रूप में 12 साल का कार्यकाल पूरा किया है। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर नरेंद्र मोदी के 25 साल जनसेवा के पूरे हुए हैं। इसी को देखते हुए पार्टी ने उनके जन्मदिन के मौके पर एक महीने तक सेवा संकल्प अभियान चलाने…
धनबाद: गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद धनबाद पुलिस की जांच अब सिर्फ उसकी गतिविधियों तक सीमित नहीं रही। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में बंटी खान ने कई अहम जानकारियां दी हैं। उसकी निशानदेही पर कुछ संभावित ठिकानों की पहचान की जा रही है और अब झरिया क्षेत्र से जुड़े कुछ संदिग्ध नाम भी पुलिस की जांच के दायरे में आए हैं। पूछताछ में सामने आए स्थानीय कनेक्शन एसएसपी प्रभात कुमार के अनुसार, बंटी खान ने पूछताछ के दौरान कुछ स्थानीय अपराधियों के नाम बताए हैं। इनमें झरिया क्षेत्र से जुड़े कुछ लोग भी शामिल…
रांची: झारखंड ताइक्वांडो संघ की ओर से ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में राष्ट्रीय रेफरी सेमिनार एवं रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन किया गया। 12 से 14 सितंबर 2026 तक साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल, पटमदा, जमशेदपुर में आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में अलग-अलग राज्यों से 98 ताइक्वांडो प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन में रांची जिला ताइक्वांडो संघ (RDTA) के 22 प्रतिभागियों ने भी भाग लिया। उन्होंने संघ के सचिव एवं झारखंड ताइक्वांडो संघ के कार्यकारी अध्यक्ष मिथलेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय रेफरी सेमिनार के साथ रिफ्रेशर कोर्स में हिस्सा लिया। वर्ल्ड ताइक्वांडो के अपडेटेड नियमों की…
रांची: माहेश्वरी युवा संगठन की ओर से आयोजित बॉक्स क्रिकेट सीजन-5 का दो दिवसीय टूर्नामेंट 12 और 13 सितंबर को डॉट बॉल, बरियातू में संपन्न हुआ। टूर्नामेंट में पुरुष और महिला वर्ग की कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कुल 92 खिलाड़ी शामिल हुए, जिनमें 64 पुरुष और 28 महिला खिलाड़ी रहे। टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में धुआंधार बॉयज़ एंड कंपनी (Dhuadhar Boys & Co) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं द मिसफिट्स (The Misfits) उपविजेता रही। पुरुष वर्ग में विक्रम साबू को उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (MVP) चुना गया।…
रूद्र फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र में हत्या की कहानी- देवघर के 14 वर्षीय अक्षत केसरी की मौत को लेकर झारखंड डिजिटल लगातार सवाल उठाता रहा है। जिस बच्चे को परिवार ने नशे की लत से बाहर निकालने और उसकी जिंदगी सुधारने की उम्मीद में जसीडीह के रुद्र फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था, कुछ ही दिनों बाद उसी बच्चे की मौत ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए। अक्षत की मौत के बाद मामला सिर्फ एक बच्चे की मौत तक सीमित नहीं रहा। केंद्र में उसकी सुरक्षा, वहां काम करने वाले लोगों की भूमिका, बेरहमी से की…
धनबाद। वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के नेटवर्क पर धनबाद पुलिस ने एक और बड़ा शिकंजा कसा है। प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, बंटी फर्जी दस्तावेजों के सहारे देश से बाहर निकलने की तैयारी में था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से वैध और फर्जी पासपोर्ट के साथ वीजा भी बरामद किए गए हैं। पुलिस को इनपुट मिला था कि बंटी खान कोलकाता में मौजूद है और विदेश जाने की तैयारी कर रहा है। सूचना मिलते ही धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने विशेष टीम को सक्रिय किया।…
रांची। दुर्गा पूजा में भीड़, बिजली, आग और ट्रैफिक से लेकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा तक कोई चूक न हो, इसे लेकर रांची जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आगामी दुर्गा पूजा 2026 को लेकर प्रशासन ने पूजा समितियों और आयोजकों के लिए विस्तृत गाइडलाइन जारी की है। इसमें पंडाल निर्माण, विद्युत सुरक्षा, अग्निशमन व्यवस्था, CCTV, भीड़ प्रबंधन, लाउडस्पीकर, सोशल मीडिया, मेला और विसर्जन तक के लिए दिशा-निर्देश तय किए गए हैं। प्रशासन ने सभी पूजा समितियों से इन निर्देशों का अक्षरशः पालन करने और पुलिस-प्रशासन को आवश्यक सहयोग देने की अपील की है। मकान, गैस गोदाम और हाईटेंशन…
रांची। हजारीबाग के यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज में सहायक प्राध्यापक के पद पर कुमारी लक्ष्मी सिंह की नियुक्ति को लेकर विवाद अब झारखंड हाईकोर्ट पहुंच गया है। नियुक्ति में कथित तौर पर फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायाधीश दीपक रौशन की अदालत ने लक्ष्मी सिंह समेत संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया है और दो सप्ताह के भीतर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। यह मामला हजारीबाग निवासी सुशील कुमार की ओर से दायर रिट याचिका से जुड़ा है। याचिका में यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज, हजारीबाग में सहायक प्राध्यापक के…
रांची। आज यानी 14 सितंबर को देशभर में हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी एक साथ मनाई जा रही है। एक तरफ सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ निर्जला तीज व्रत रख रही हैं, तो दूसरी तरफ घरों और पूजा पंडालों में गणपति बप्पा के स्वागत की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इन दोनों त्योहारों का असर रांची के बाजारों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। कहीं चूड़ियों और श्रृंगार के सामान की खरीदारी चल रही है, तो कहीं गणेश प्रतिमाओं और पूजा सामग्री की दुकानों पर भीड़ नजर आ रही है। तीज…
