राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे एक बार फिर प्रशासनिक मुख्यधारा में लौट आए हैं। शराब घोटाला और हजारीबाग में वन विभाग की वन भूमि घोटाले से जुड़े मामलों में जमानत मिलने के बाद राज्य सरकार ने उनका निलंबन समाप्त कर दिया है। निलंबन खत्म होने के बाद गुरुवार को उन्होंने कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में योगदान दे दिया। 1999 बैच के झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी विनय चौबे पिछले 14 महीने से अधिक समय तक जेल में रहे। पिछले महीने ही उन्हें सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत मिली थी। जस्टिस बीवी नागरत्ना…
Author: Sanjana Kumari
पलामू: स्टोन चिप्स के अवैध परिवहन के खिलाफ पलामू पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक हाइवा जब्त किया है और चालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, वाहन में स्टोन चिप्स लदा था और उसके परिवहन के लिए फर्जी चालान और परमिट का इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि चैनपुर थाना क्षेत्र के धावा क्रशर प्लांट से स्टोन चिप्स लोड कर एक हाइवा अवैध तरीके से ले जाया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने पहले इसकी पुष्टि की और फिर कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन को…
खूंटी: खूंटी शहर के भगत सिंह चौक स्थित एक पेट्रोल पंप पर बुधवार रात बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने फायरिंग कर दी। अपराधियों ने पेट्रोल पंप पर एक राउंड गोली चलाई और PLFI के नाम से लेवी का पर्चा फेंककर फरार हो गए। पर्चे में दो दिनों के भीतर 10 लाख रुपये देने की धमकी दी गई है। पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घटना रात करीब 9:30 बजे की बताई जा रही है। पेट्रोल पंप व्यवसायी और संवेदक अमित साहू का बताया जा रहा है। घटना के वक्त अमित साहू पेट्रोल…
वैशाली: विकास के बड़े-बड़े प्रोजेक्ट… करोड़ों की लागत… और उन्हें जमीन पर उतारते मजदूर। लेकिन जब यही निर्माण कार्य हादसे की वजह बन जाए और इसकी चपेट में काम कर रहे मजदूर आ जाएं, तो सवाल सिर्फ एक हादसे का नहीं रहता। बिहार के वैशाली से सामने आई तस्वीर भी कुछ ऐसा ही सवाल खड़ा कर रही है। लालगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर सती स्थान के पास निर्माणाधीन पुल का लॉन्चर अचानक नीचे गिर गया। लॉन्चर गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में करीब आधा दर्जन मजदूरों के घायल होने की सूचना है। इनमें दो की हालत गंभीर…
रांची: सुबह ऑफिस जाने की जल्दी हो या शाम को घर लौटने की… रांची की सड़कों पर जाम में फंसना अब शहर की रोजमर्रा की परेशानी बन चुका है। खासकर हरमू, अरगोड़ा और करमटोली जैसे प्रमुख इलाकों में पीक आवर के दौरान ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाता है। लेकिन अब तस्वीर बदलने की तैयारी है। झारखंड सरकार राजधानी को तीन नए फ्लाइओवर की सौगात देने जा रही है। इन फ्लाइओवर के बनने से शहर के कई व्यस्त रूट पर ट्रैफिक को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। यानी जिन रास्तों पर अभी कुछ दूरी तय करने में भी जाम के…
रांची: बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो उसे आज यानी 10 सितंबर को ही निपटा लेना बेहतर होगा। बैंक कर्मचारियों के संगठनों की ओर से 11 सितंबर 2026 को एक दिन की हड़ताल का प्रस्ताव है। इसके बाद 12 सितंबर को दूसरा शनिवार और 13 सितंबर को रविवार होने के कारण लगातार तीन दिन बैंकिंग कामकाज प्रभावित रहेगा। यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) के आह्वान पर प्रस्तावित है। बैंक कर्मचारी संगठनों की ओर से पांच दिन के कार्य सप्ताह और इंसेंटिव योजना की समीक्षा समेत विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल का प्रस्ताव रखा गया है।…
रांची: जिले के पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। एक ही थाना में कई वर्षों से तैनात 459 पुलिसकर्मियों और हवलदारों को अब दूसरे थाना, ओपी और पुलिस प्रतिष्ठानों में भेजा गया है। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर यह तबादला किया गया है। जारी जिलादेश संख्या 2637/26 के तहत सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से उनके नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित पुलिसकर्मी बिना देरी किए अपने नए थाना, ओपी या प्रतिष्ठान में योगदान सुनिश्चित करें। वर्षों से एक ही जगह तैनाती…
रांची: रांची रेलवे स्टेशन के सामने सेरसा स्टेडियम की ओर जाने वाली गली में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी में एक नवजात बच्चा लावारिस हालत में मिला। बताया गया कि सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले एक युवक की नजर बच्चे पर पड़ी। बच्चे को इस हालत में देखकर उसने तुरंत इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। समय पर नजर नहीं पड़ती तो हो सकता था खतरा मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों के मुताबिक,…
रांची: शहर की सड़कों, फुटपाथों और सार्वजनिक जगहों पर नियमों को ताक पर रखकर लगाए गए होर्डिंग्स, यूनिपोल और मोनोपोल के खिलाफ अब रांची नगर निगम निर्णायक कार्रवाई करने जा रहा है। निगम ने करीब 350 नियम विरुद्ध विज्ञापन संरचनाओं को चिन्हित किया है और 10 सितंबर की मध्यरात्रि 12 बजे के बाद विशेष हटाओ अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। खास बात यह है कि होर्डिंग्स को लेकर Jharkhand Digital की टीम लगातार इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाती रही है। शहर की सड़कों और फुटपाथों पर लगे नियम विरुद्ध विज्ञापन ढांचों से आम लोगों को होने वाली…
रांची: वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत दावा-आपत्ति की सुनवाई के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया है। अब सुनवाई स्थलों पर टोकन सिस्टम के जरिए भीड़ को नियंत्रित किया जाएगा। वहीं दिव्यांग, बुजुर्ग और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी वाले मतदाताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इसको लेकर बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में SIR की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सभी विधानसभा क्षेत्रों के ERO, AERO और Additional AERO के साथ दावा-आपत्ति की सुनवाई, नोटिस वितरण और विभिन्न प्रपत्रों के निष्पादन की…
