Author: Sanjana Kumari

गिरिडीह: गिरिडीह में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर थाना के एक दारोगा को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पुलिस अवर निरीक्षक की पहचान पुनित कुमार गौतम के रूप में हुई है। पुनित कुमार गौतम बरवाडीह स्थित साइबर थाना में पदस्थापित थे। जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 12 बजे धनबाद ACB की टीम ने उन्हें 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। साइबर थाना में पहुंची थी ACB की टीम रिश्वत लेने की कार्रवाई बरवाडीह स्थित साइबर थाना में हुई। गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम पुनित…

Read More

रांची: झारखंड में गर्भवती महिलाओं और बच्चों के इलाज को लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं का दायरा बढ़ाने की तैयारी है। राज्य के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में 50-50 बेड वाले मातृ एवं शिशु अस्पताल स्थापित किए जाएंगे। इन अस्पतालों के बनने के बाद राज्य में करीब 4,050 अतिरिक्त बेड स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ जाएंगे। इस योजना का सबसे बड़ा फायदा उन इलाकों को मिलने की उम्मीद है, जहां अभी इलाज के लिए मरीजों को बड़े अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। प्रसव से लेकर बच्चे की देखभाल तक मिलेगी सुविधा स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह के अनुसार,…

Read More

राँची: चतरा के लोजपा (आर) विधायक जनार्दन पासवान के बेटे सौरभ कुमार के अपहरण और मारपीट का मामला आखिरकार FIR तक पहुंच गया है। एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर हुए विवाद के बाद विधानसभा थाना पुलिस ने सौरभ की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में यूनिवर्सिटी के छात्र लक्की राज को मुख्य आरोपी बताया गया है, जबकि कुल नौ लोगों को नामजद किया गया है। Jharkhand Digital ने इस मामले का खुलासा करते हुए साफ कर दिया था कि लोजपा विधायक के बेटे को उठाने के मामले में भाजपा के युवा मोर्चा मंजडल अध्यक्ष रौनक सिंह का…

Read More

हजारीबाग: बड़कागांव के गोंदुलपारा इलाके में अवैध कोयला खनन के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई के दौरान हंगामा हो गया। हजारीबाग के DFO मौन प्रकाश ने बीती रात वनकर्मियों और दल-बल के साथ सेहदा जंगल में छापेमारी की। इसी दौरान अवैध कोयला लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया, लेकिन कुछ ही देर में स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने वनकर्मियों के साथ मारपीट की और जब्त किए गए ट्रैक्टर को छुड़ाकर अपने साथ ले गए। घटना के बाद इलाके में स्थिति को लेकर वन विभाग और पुलिस की सक्रियता बढ़ गई…

Read More

जमशेदपुर: सोनारी के मरीन ड्राइव इलाके में बुधवार तड़के सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टला। दोमुहानी के पास LPG से भरे टैंकर को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद टैंकर का नोजल टूट गया और गैस का रिसाव शुरू हो गया। गैस लीक होने की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। LPG टैंकर दोमुहानी की तरफ से मरीन ड्राइव होकर गुजर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने टैंकर को साइड से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के कारण टैंकर…

Read More

गया: पितरों के तर्पण और पिंडदान के लिए देश-विदेश से श्रद्धालुओं के गयाजी पहुंचने का सिलसिला जल्द शुरू होने वाला है। 25 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक पितृपक्ष मेला आयोजित किया जाएगा। इसे देखते हुए पर्यटन विभाग ने श्रद्धालुओं के ठहरने, आवागमन, मार्गदर्शन और धार्मिक स्थलों से जुड़ी सुविधाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए इस बार कुंभ मेले की तर्ज पर 2500 बेड की क्षमता वाली टेंट सिटी तैयार की जा रही है। इसके अलावा हेल्पलाइन, अस्थायी पर्यटक सूचना केंद्र, ई-रिक्शा और प्रशिक्षित पर्यटक…

Read More

बोकारो: लंबित मानदेय के भुगतान को लेकर यूएएएम में कार्यरत चिकित्सकों और पारा मेडिकल कर्मियों की शिकायत पर बोकारो उपायुक्त ने तत्काल संज्ञान लिया है। मंगलवार को लोक संवाद कार्यक्रम में कर्मियों ने अपने बकाया मानदेय के भुगतान को लेकर उपायुक्त के समक्ष आवेदन दिया। शिकायत मिलने के बाद मामले को लंबित रखने के बजाय उपायुक्त अजय नाथ झा ने संबंधित अधिकारियों के साथ जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कर भुगतान प्रक्रिया की समीक्षा की। मामला 15वें वित्त आयोग के तहत चास नगर निगम और फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में यूएएएम के माध्यम से कार्यरत चिकित्सकों एवं पारा मेडिकल कर्मियों…

Read More

चतरा/रांची: जमीन दखल-देहानी के दौरान पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की घटना में गंभीर रूप से झुलसी रीना देवी की आखिरकार मौत हो गई। रांची के देवकमल अस्पताल में कई दिनों से जिंदगी और मौत से जूझ रहीं रीना देवी ने मंगलवार शाम करीब 4 बजे दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। झारखंड डिजिटल की टीम ने इस पूरे मामले को शुरुआत से ही विस्तार से फॉलो किया था। अब इसी मामले में सामने आई यह बड़ी अपडेट आपके सामने है। न्यायालय के आदेश पर पहुंची थी…

Read More

गुमला: जिला मुख्यालय से महज करीब दो किलोमीटर की दूरी… लेकिन तस्वीर ऐसी कि बारिश आते ही गांव तक पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं। सड़क बदहाल है, पानी की निकासी का इंतजाम नहीं और बरसात में रास्ते की हालत और बिगड़ जाती है। आखिर कब तक सरकारी व्यवस्था का इंतजार किया जाए? इसी सवाल के बीच गुमला के कुकुर सेपटा गांव के ग्रामीणों ने अब विकास का मोर्चा खुद संभाल लिया। रायडीह प्रखंड की नवागढ़ पंचायत के कुकुर सेपटा गांव में ग्रामीणों ने सरकारी मदद का इंतजार करने के बजाय श्रमदान कर सड़क को चलने लायक बनाने और जल…

Read More

रांची: JPSC परीक्षा से जुड़े मामले में CID की ओर से दाखिल रिपोर्ट में एक अहम गलती सामने आई है। रिपोर्ट में ऐसी टाइपिंग हो गई थी, जिससे यह अर्थ निकल रहा था कि आरोपी अभय कुमार तिवारी के पिता भी JPSC की परीक्षा में शामिल हुए थे। अब CID ने कोर्ट के सामने इसे अनजाने में हुई टाइपिंग की गलती बताया है। मामले में CID ने 8 सितंबर को अतिरिक्त न्यायायुक्त-1 की अदालत में संशोधित रिपोर्ट दाखिल की। इसमें स्पष्ट किया गया कि 5 सितंबर को जमा की गई रिपोर्ट के पैरा-9 के उप-पैरा (i) में टाइपिंग के दौरान…

Read More