रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के सदाबहार चौक स्थित राहुल ज्वेलर्स में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के सामान के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी मुख्यालय प्रथम अमर पांडेय ने बताया कि 4 सितंबर की सुबह राहुल ज्वेलर्स में चोरी की घटना सामने आई थी। मामले को लेकर दुकान संचालक शंभू सोनी ने नामकुम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी शाखा से मिली सुराग घटना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में विशेष टीम का…
Author: Sanjana Kumari
रांची: झारखंड में एक बार फिर मानसून की रफ्तार बढ़ गई है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो चुका है और अगले कुछ दिनों तक मौसम के इसी तरह बने रहने के आसार हैं। 8 सितंबर को अधिकांश जिलों में गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, 9 और 10 सितंबर को कई जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम में यह बदलाव उत्तर प्रदेश के मध्य हिस्से में बने निम्न दबाव के क्षेत्र, सक्रिय मानसूनी गर्त और बंगाल की खाड़ी से जुड़े मौसमी…
रांची: महंगे प्याज से परेशान रांचीवासियों के लिए राहत की खबर है। बाजार में जहां प्याज की कीमत करीब 60 से 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंची हुई है, वहीं केंद्र सरकार की पहल पर NCCF की मोबाइल वैन से 35 रुपये किलो की दर से प्याज की बिक्री जारी है। 7 सितंबर को रांची के अलग-अलग इलाकों में मोबाइल वैन के जरिए सस्ता प्याज उपलब्ध कराने के बाद अब 8 सितंबर 2026 को शहर के 10 नए स्थानों पर वैन लगाई जाएगी। इन मोबाइल वैन के जरिए लोगों को रियायती दर पर प्याज उपलब्ध कराया जाएगा। आज इन इलाकों…
रांची: झारखंड के सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को जल्द ही रजिस्ट्रेशन और अपॉइंटमेंट की लंबी प्रक्रिया से राहत मिल सकती है। स्वास्थ्य विभाग अब अस्पतालों की सेवाओं को ज्यादा से ज्यादा डिजिटल करने की दिशा में काम कर रहा है। योजना के तहत मोबाइल के जरिए अस्पताल आने से पहले ही मरीजों को जरूरी सुविधाओं से जोड़ने और ऑनलाइन प्रक्रियाओं का दायरा बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीडेक सॉफ्टवेयर को अधिक सुविधाजनक और प्रभावी बनाने की तैयारी की जा रही है। इसी सिलसिले में सोमवार…
हजारीबाग: एक युवक की तलाशी के दौरान पुलिस को मिला सामान अब पूरे मामले की जांच का अहम हिस्सा बन गया है। बड़कागांव थाना क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान पुलिस ने 9 एमएम पिस्टल और छह जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। लेकिन हथियार और गोलियों के साथ बरामद हुए KSS लिखे दो पर्चों ने पुलिस की जांच को एक अलग दिशा दे दी है। गिरफ्तार युवक की पहचान बड़कागांव थाना क्षेत्र के तलवार गांव निवासी संदीप मेहता उर्फ संदीप कुशवाहा के रूप में बताई गई है। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई बड़कागांव के कोयलंग…
रांची: सितंबर के दूसरे सप्ताह में ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 7 से 13 सितंबर तक संयुक्त रोलिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। रेलवे की ओर से इस दौरान रखरखाव और विकास से जुड़े जरूरी काम किए जाएंगे। इसके चलते अलग-अलग तारीखों में कई ट्रेनों को रद्द करने के साथ कुछ ट्रेनों के मार्ग को सीमित किया गया है। रेलवे के इस फैसले का सीधा असर आसनसोल, आद्रा, पुरुलिया और टाटानगर के बीच चलने वाली कुछ मेमू ट्रेनों पर पड़ेगा। ऐसे में इन रूटों पर सफर करने…
रांची: जापान के नागोया में होने वाले 20वें एशियन गेम्स 2026 में झारखंड की बेटी सरिता कुमारी देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। सरिता कुमारी का चयन भारतीय साइकिलिंग टीम में हुआ है। उनके चयन की खबर से झारखंड के खेल जगत और साइकिलिंग से जुड़े खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। 20वें एशियन गेम्स का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक जापान के नागोया शहर में किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत की ओर से हिस्सा लेने वाली साइकिलिंग टीम में झारखंड की सरिता कुमारी को जगह मिली है। यह उपलब्धि न केवल सरिता…
रांची: चतरा से लोजपा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे को उठाने के मामले में भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रौनक राजपूत का नाम सामने आ रहा है. बताया जा रहा है कि रौनक के करीबी लकी के साथ विधायक पुत्र सौरभ का विवाद हुआ जिसको लेकर लकी ने रौनक को फोन कर बुलाया और मारपीट के बाद रौनक और उसके दोस्तों ने विधायक के बेटे को उठा लिया. इस बीच अपहरण की सूचना से राजधानी में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए विधायक के बेटे को खोज निकाला। प्रारंभिक जानकारी में मामला किसी आपराधिक साजिश के बजाय आपसी…
रांची: बुंडू में बालू के अवैध कारोबार को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा किया गया है। NGT की रोक के बावजूद नदी से बालू उठाने, पुलिस चेकिंग के नाम पर पर अवैध कारोबार को संरक्षण देने और जनता को गुमराह करने के आरोपों को लेकर अब 8 सितंबर को रांची प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन आजसू के वरीय उपाध्यक्ष राजकिशोर कुशवाहा की ओर से किया जा रहा है। कार्यक्रम में बुंडू के बालू कारोबार से जुड़े कई अहम मुद्दों पर जानकारी और आवश्यक तथ्य मीडिया के सामने रखे जाएंगे। आयोजक…
रांची: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और छात्रों पर दर्ज मुकदमों को लेकर भाजपा अब राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारी में जुट गई है। 8 से 11 सितंबर तक चलने वाले चार दिवसीय आंदोलन के दौरान भाजपा प्रदेश के 24 जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी और DC एवं SP कार्यालयों का घेराव करेगी। भाजपा का कहना है कि JPSC, JSSC CGL समेत सभी भर्ती परीक्षाओं में हुई व्यापक धांधली के खिलाफ यह आंदोलन किया जा रहा है। पार्टी की प्रमुख मांगों में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर झारखंड सरकार की ओर से दर्ज मुकदमे वापस लेना, परीक्षा में…
