हजारीबाग: रात के समय सड़क किनारे बेवजह जमघट, सार्वजनिक जगहों पर अड्डेबाजी और मनमानी करने वालों के खिलाफ हजारीबाग पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 4 और 5 सितंबर की दरम्यानी रात जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई की गई। अचानक बड़ी संख्या में पुलिस बल के पहुंचने से कई जगहों पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। इस कार्रवाई की निगरानी जिले के पुलिस उपाधीक्षकों और पुलिस निरीक्षकों ने की। वहीं, थाना प्रभारियों के नेतृत्व में 49 विशेष टीमों को अभियान में लगाया गया। इन टीमों में करीब 194 पुलिस पदाधिकारी और जवान…
Author: Sanjana Kumari
रांची: ATM से पैसे निकालने के बाद जरा सी लापरवाही किसी को हजारों रुपये का चूना लगा सकती है। रांची के कांके में ATM कार्ड बदलकर खाते से 45 हजार रुपये की अवैध निकासी किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर लाल धनंजय नाथ शाहदेव ने कांके थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, लाल धनंजय नाथ शाहदेव का खाता पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में है। शनिवार सुबह करीब 9:45 बजे उन्होंने कांके स्थित PNB के ATM से 5 हजार रुपये निकाले। पैसे निकालने के बाद जैसे ही वह ATM…
पलामू। झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार और स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी भी कई मौकों पर राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार और उसे बेहतर मुकाम तक पहुंचाने की बात कह चुके हैं। लेकिन अगर सरकारी अस्पतालों की जमीनी हकीकत देखें, तो तस्वीर कई सवाल खड़े करती है। पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में पलामू सदर SDM के निरीक्षण के दौरान जो स्थिति सामने आई, उसने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी…
रांची: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर राजधानी रांची का मोरहाबादी मैदान कृष्ण भक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया। श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति की ओर से आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और राज्यवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने झारखंड के लोगों के सुख, समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की कामना की। ‘श्रीकृष्ण के जीवन से मिलती है सत्य और कर्तव्य की सीख’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए…
रांची, 4 सितंबर 2026: झारखंड के एथलेटिक्स के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है। पूर्वी सिंहभूम के युवा एथलीट हिमांशु सिंह ने पंजाब के लुधियाना में आयोजित 21वीं नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए हाई जंप स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। खास बात यह रही कि हिमांशु ने 2.09 मीटर की ऊंचाई पार कर 21 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और पंजाब एथलेटिक्स संघ की ओर से 1 से 3 सितंबर तक लुधियाना के गुरुनानक स्टेडियम में 21वीं नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसी…
धनबाद: धनबाद के विकास नगर इलाके में एक साथ करीब 15 सूअरों के मृत मिलने से स्थानीय लोगों के बीच चिंता बढ़ गई है। वार्ड 32 में अचानक इतनी बड़ी संख्या में सूअरों की मौत के बाद इलाके में बीमारी फैलने की आशंका को लेकर लोग परेशान हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सूअरों की मौत किस वजह से हुई है और किसी संक्रामक बीमारी की आधिकारिक पुष्टि भी नहीं हुई है। एक साथ इतने सूअर मरे तो बढ़ी चिंता स्थानीय लोगों के मुताबिक, विकास नगर में अचानक बड़ी संख्या में सूअर मृत मिले। एक…
पाकुड़: विकास की रफ्तार से दूर पाकुड़ का काबिलपुर गांव आज भी एक अदद पक्की पुलिया का इंतजार कर रहा है। गांव के लोगों के लिए नदी पार करना कोई रोजमर्रा का आसान काम नहीं, बल्कि हर दिन जोखिम उठाने जैसा है। पिछले करीब 30 साल से ग्रामीण बांस की बनाई अस्थायी पुलिया के सहारे नदी पार कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे पाकुड़ सदर प्रखंड के काबिलपुर गांव के लोगों के पास फिलहाल आवागमन का यही सहारा है। साइकिल हो या जरूरी सामान, पुलिया पार करते समय लोगों को उसे कंधे पर टांगकर चलना पड़ता है।…
रांची: छात्रों पर दर्ज मुकदमों को लेकर झारखंड की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। भाजपा ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 8 सितंबर से जिला मुख्यालयों पर आंदोलन करने का ऐलान किया है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अलग-अलग जिलों में DC और SP कार्यालयों का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे। आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि झारखंड बनने के बाद से झामुमो और कांग्रेस की सरकारों ने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर लगातार सवाल उठते रहे…
रांची: राजधानी रांची में बुजुर्ग महिलाओं को धार्मिक बातों में उलझाकर ठगी करने का एक और मामला सामने आया है। इस बार सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में ठग ने 62 वर्षीय महिला को हनुमान जी के दर्शन कराने का झांसा दिया और करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने सुखदेव नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। घटना 3 सितंबर की सुबह करीब 9 बजे वाल्मीकि नगर इलाके की बताई जा रही है। पीड़िता रेणु कुशवाहा, जो एक दिवंगत जेल अधीक्षक की पत्नी हैं, मंदिर में पूजा करने के बाद…
रांची: राजधानी में अपराधियों पर शिकंजा कसने और अपराध होने से पहले उसे रोकने के लिए रांची पुलिस ने टाइगर मोबाइल की गश्ती व्यवस्था को नए सिरे से मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। अब टाइगर मोबाइल के जवान सिर्फ सड़कों पर सामान्य गश्त करते नजर नहीं आएंगे, बल्कि शहर के संवेदनशील इलाकों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और संदिग्ध गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखेंगे। इसी रणनीति को लेकर गुरुवार को पुलिस लाइन में एसएसपी राकेश रंजन की अध्यक्षता में टाइगर मोबाइल के पदाधिकारियों और जवानों के साथ बैठक हुई। बैठक में सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, ट्रैफिक एसपी, सभी डीएसपी…
