कोलकाता में बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे तृणमूल कांग्रेस के कैमक स्ट्रीट स्थित पार्टी कार्यालय में कथित तोड़फोड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने इस घटना के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि बड़ी संख्या में BJP कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में पहुंचे, वहां तोड़फोड़ की और मौजूद लोगों के साथ मारपीट की। अभिषेक बनर्जी ने इस पूरे मामले को लेकर कोलकाता पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल खड़े किए हैं। उनका दावा है कि घटना की जानकारी दिए जाने के बावजूद पुलिस करीब दो घंटे तक प्रभावी कार्रवाई नहीं…
Author: Sanjana Kumari
पलामू: हुसैनाबाद में बुधवार की देर रात हुई गोलीबारी ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। पुरंदर बीघा में बाइक सवार अपराधियों ने ओमप्रकाश सिंह उर्फ छोटू सिंह पर अचानक फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद छोटू सिंह जान बचाने के लिए भागने लगा, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा किया और दोबारा गोलियां दाग दीं। गंभीर हालत में उसे हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद पुरंदर बीघा से लेकर अस्पताल तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन अस्पताल पहुंच गए। घटना की…
रांची: राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी इलाके में बुधवार रात नशे के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हो गया। निजाम नगर में ब्राउन शुगर की बरामदगी और संदिग्ध को हिरासत में लेने पहुंची पुलिस टीम के साथ कुछ लोगों ने धक्का-मुक्की की। अचानक हुए हंगामे से इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। घटना में एक टाइगर जवान को मामूली चोट आई है। संदिग्ध को पकड़ने के दौरान शुरू हुआ विवाद सिटी एसपी पारस राणा के अनुसार, रांची पुलिस ने नशे के कारोबार पर कार्रवाई के लिए एक विशेष टीम बनाई है। इसमें युवा पुलिसकर्मियों…
PR – 416_watermark (3) एक महीने पहले ही उठाया गया था अवैध होर्डिंग का मामला, अब तक कार्रवाई नहीं; आखिर किसके संरक्षण में खड़े हैं ये होर्डिंग्स? रांची: रांची नगर निगम इन दिनों शहर में लगे विज्ञापन बोर्ड और होर्डिंग्स को लेकर काफी सख्त नजर आ रहा है। 1 सितंबर को नगर निगम ने विज्ञापन एजेंसियों को नोटिस जारी कर नियमों का पालन करने और तय मानकों के विपरीत लगे बोर्ड हटाने का अल्टीमेटम दिया है। नगर निगम ने हाईकोर्ट के आदेश और सुप्रीम कोर्ट के ‘Right to Walk’ से जुड़े फैसले का हवाला देते हुए फुटपाथ और पैदल मार्ग…
रांची: राजधानी रांची को व्यवस्थित, सुगम और आधुनिक शहर बनाने को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नगर विकास एवं आवास तथा पथ निर्माण विभाग की कार्ययोजनाओं की समीक्षा की। झारखंड मंत्रालय में हुई बैठक में रोड नेटवर्क, ट्रैफिक व्यवस्था, ड्रेनेज सिस्टम, वेंडर मार्केट, पार्क, मास्टर प्लान और शहरी सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि शहरों का विकास केवल सड़क और भवन बनाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि आम लोगों को सुरक्षित और बेहतर सुविधाएं मिलना भी विकास का हिस्सा है। सड़क बने तो साथ में ड्रेनेज भी जरूरी मुख्यमंत्री ने…
जल संरक्षण और सिंचाई क्षमता बढ़ाने को लेकर झारखंड ने नई दिल्ली में आयोजित जल जीवन मिशन (JJM) Departmental Summit 2026 में अपनी प्राथमिकताएं और आगे की रणनीति सामने रखी। सुषमा स्वराज भवन में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन के समापन सत्र में जल संसाधन विभाग के मंत्री हफीजुल हसन और पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने राज्य की जल प्रबंधन योजनाओं और भविष्य की जरूरतों पर विस्तार से बात रखी। 80 फीसदी बारिश का पानी बह जाता है, संचयन पर जोर मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि झारखंड में करीब 30 प्रतिशत वन क्षेत्र है और राज्य का बड़ा…
बोकारो: मतदाता सूची को अपडेट करने और अधिक से अधिक पात्र युवाओं को चुनावी प्रक्रिया से जोड़ने के लिए बोकारो जिला प्रशासन ने अभियान तेज करने का फैसला लिया है। बुधवार को उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी अजय नाथ झा ने वीडियो संवाद के माध्यम से SIR-2026 अभियान, नए मतदाताओं के पंजीकरण, अनमैप्ड मतदाताओं की सुनवाई और जनगणना कार्य की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने जिले के प्रत्येक मतदान केंद्र पर कम से कम 60 नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने का लक्ष्य तय किया। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता…
पाकुड़: झारखंड के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने संथाल परगना में डिटेंशन सेंटर स्थापित करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजा है। पत्र में पश्चिम बंगाल से सटे संथाल परगना के जिलों में बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान करने, उन्हें हिरासत में रखने और निर्वासन की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए डिटेंशन सेंटर की स्थापना की मांग की गई है। मरांडी ने अपने पत्र में संथाल परगना के कई विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं की संख्या में बदलाव का मुद्दा भी उठाया है। उन्होंने इसे लेकर मतदाता सूची…
बोकारो: बारिश के बीच बोकारो शहरी क्षेत्र का जायजा लेने निकले उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी अजय नाथ झा अलग-अलग इलाकों में पहुंचे और लोगों की समस्याओं को करीब से समझा। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नागरिकों की परेशानियों के समाधान के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। उपायुक्त के इस निरीक्षण के दौरान एक दिलचस्प और यादगार पल भी देखने को मिला। सेक्टर-12ए की रहने वाली कक्षा 11 की छात्रा ऋषिका ने उपायुक्त के साथ सेल्फी ली। छात्रा ने कहा कि बारिश के बावजूद उपायुक्त को खुद क्षेत्र में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनते और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश…
रांची: मतदाता पंजीकरण और मतदाता सूची को अधिक समावेशी, पारदर्शी और प्रभावी बनाने को लेकर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के पहले दिन देश-विदेश के विशेषज्ञों ने कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की। सम्मेलन में मतदाता जागरूकता, निर्वाचन में समावेशन, महिलाओं की भागीदारी, प्रवासी मतदाताओं की चुनौतियां, सोशल मीडिया और AI के इस्तेमाल से लेकर अलग-अलग देशों की वोटर रजिस्ट्रेशन व्यवस्था तक पर विचार-विमर्श हुआ। उद्घाटन सत्र के बाद पैनल डिस्कशन आयोजित किया गया, जबकि इसके बाद छह तकनीकी सत्रों में विभिन्न विषयों पर शोध-पत्र प्रस्तुत किए गए। मतदाता पंजीकरण को मजबूत करने पर पैनल डिस्कशन उद्घाटन सत्र के बाद “Voter Registration…
