चतरा: कोर्ट के आदेश पर मकान का कब्जा दिलाने पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम के सामने बुधवार को ऐसा घटनाक्रम हुआ, जिसने पूरे चतरा शहर को हिलाकर रख दिया। केशरी चौक पर कार्रवाई के दौरान अचानक एक महिला आग की लपटों में घिर गई। देखते ही देखते मौके पर चीख-पुकार मच गई। महिला को बचाने के लिए पुलिसकर्मी और उसका बेटा आग में कूद पड़े, लेकिन दोनों भी झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसी महिला को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची रिम्स के बर्न वार्ड रेफर कर…
Author: Sanjana Kumari
पाकुड़: अमड़ापाड़ा के मंदिर टोला इलाके में बुधवार को दिनदहाड़े ज्वैलरी दुकान में हुई लूट की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। तीन नकाबपोश और हथियारबंद अपराधियों ने किशुन बर्मा ज्वैलर्स में घुसकर फायरिंग की और सोने-चांदी के लाखों के आभूषण लेकर फरार हो गए। सबसे बड़ी बात यह है कि अपराधियों ने इस वारदात को किसी सुनसान वक्त में नहीं, बल्कि दिनदहाड़े दुकान के अंदर घुसकर अंजाम दिया। दिनदहाड़े आखिर कैसे हो गई इतनी बड़ी वारदात? जिस वक्त इलाके में लोगों की आवाजाही रहती है, उसी दौरान तीन हथियारबंद अपराधियों का ज्वैलरी दुकान में घुसना…
बोकारो: लगातार हो रही बारिश के बीच बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा बुधवार को शहर की व्यवस्था का जायजा लेने खुद सड़कों पर उतरे। उन्होंने बोकारो स्टील सिटी के अलग-अलग इलाकों का निरीक्षण कर जलजमाव, जल निकासी, साफ-सफाई, सड़क और नागरिक सुविधाओं की स्थिति देखी। इस दौरान उन्होंने बीएसएल के अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश भी दिए। सेक्टर-12ए में जर्जर पानी टंकियों की समस्या, 10 दिन में नई व्यवस्था का निर्देश निरीक्षण के दौरान उपायुक्त सेक्टर-12ए पहुंचे, जहां कई आवासीय ब्लॉकों में जर्जर पानी की टंकियों और उनकी सीढ़ियों की स्थिति का जायजा लिया। बीएसएल के नगर सेवा प्रशासन…
रांची: क्या होगा जब कानून की रक्षा करने वाला ही खुद कानून के सवालों के घेरे में आ जाए? झारखंड की राजधानी रांची से सामने आया एक मामला इन दिनों चर्चा में है। यहां एक DSP पर उसकी पत्नी ने ही मारपीट, प्रताड़ना और पैसे की मांग करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी की शिकायत के बाद पुलिस ने DSP के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और अब पूरे मामले की जांच की जा रही है। मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि शिकायत करने वाली महिला कोई आम फरियादी नहीं हैं। वह खुद अधिवक्ता हैं…
राँची: JPSC और JSSC की विभिन्न परीक्षाओं में धांधली और छात्र आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमों को लेकर भाजपा ने एक बार फिर राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी और विधायक बुधवार को राँची स्थित प्रोजेक्ट भवन पहुंचे और मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपकर परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों की CBI जांच कराने और छात्रों पर दर्ज FIR तत्काल वापस लेने की मांग की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा, सांसद बीडी राम समेत कई विधायक और…
राँची: राँची रेलवे स्टेशन ने स्वच्छता, यात्री सुविधाओं और स्टेशन परिसर के बेहतर रखरखाव के मामले में दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में अपनी अलग पहचान बनाई है। स्टेशन को बेहतर प्रदर्शन के लिए ‘बेस्ट केप्ट स्टेशन शील्ड-2026’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान कोलकाता स्थित दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय में आयोजित वार्षिक दक्षता शील्ड वितरण समारोह में दिया गया। कार्यक्रम के दौरान दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने राँची रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक विनोद कुमार को शील्ड प्रदान की। स्टेशन पर प्रदर्शित की गई सम्मान की शील्ड सम्मान मिलने के बाद मंगलवार को…
रांची में कांग्रेस के दो नेताओं के फोन से अचानक 48 हजार रुपये की मांग किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के WhatsApp से उनके संपर्क में मौजूद लोगों को मैसेज भेजे जा रहे थे और पैसे भेजने के लिए QR कोड भी शेयर किया जा रहा था। मामला सामने आने के बाद दोनों नेताओं ने साइबर थाना पहुंचकर शिकायत की। झारखंड डिजिटल की टीम ने जब इस मामले में कांग्रेस नेता राजेश गुप्ता ‘छोटू’ और सुनील सिंह से बात की तो दोनों ने बताया कि अचानक उनके फोन ने काम करना…
रांची: झारखंड की राजनीति में इन दिनों एक तरफ विधायक जयराम महतो और पुलिस एसोसिएशन के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है, तो दूसरी तरफ इसी बीच जयराम महतो के सोशल मीडिया हैंडल पर हुआ एक छोटा सा बदलाव चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। जिस नाम के साथ अब तक ‘टाइगर’ और ‘क्रांति’ जैसे शब्द जुड़े हुए थे, अब वहां सिर्फ ‘जयराम कुमार महतो MLA’ नजर आ रहा है। आखिर क्या हुआ जी, टाइगर ने अपना नाम ही बदल लिया? जयराम महतो के समर्थक उन्हें प्यार से ‘टाइगर’ कहते हैं और खुद जयराम महतो भी कई…
रांची। झारखंड में पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के साथ-साथ लंबित मामलों के निपटारे की स्थिति की समीक्षा के लिए पुलिस मुख्यालय ने बड़ी बैठक बुलाई है। 9 सितंबर 2026 को डीजीपी झारखंड तदाशा मिश्रा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यह समीक्षा बैठक होगी। इसमें राज्य के सभी जिलों से कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर रिपोर्ट ली जाएगी। बैठक में खास तौर पर हाल के छात्र आंदोलनों और विरोध-प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की ओर से की गई कानूनी कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी। पुलिस मुख्यालय यह जानना चाहता है कि प्रदर्शन से जुड़े मामलों…
रामगढ़: रामगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी और पार्टी के केंद्रीय नेता पनेश्वर कुमार के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने की सूचना सामने आई है। इसको लेकर जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि पनेश्वर कुमार के कल रात से लापता होने की जानकारी मिली है और उन्हें एक बोलेरो वाहन में बैठाकर ले जाने की बात सामने आई है। जयराम महतो ने अपनी पोस्ट में लिखा कि पनेश्वर कुमार के लापता होने की खबर से वह बेहद चिंतित हैं। उन्होंने मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए अपहरण की आशंका…
