Author: Sanjana Kumari

बुढ़मू: लगातार हो रही बारिश ने बुढ़मू के उमेडंडा पंचायत स्थित बड़का मुरू गांव में दो परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को बारिश के बीच दो कच्चे मकान अचानक ढह गए। हादसे के वक्त परिवार के सदस्य घर से बाहर थे, इसलिए किसी की जान नहीं गई। लेकिन घर गिरने के बाद दोनों परिवारों के सामने अब सिर छिपाने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। मकान गिरने वालों में जयवीर साहू, पिता महेश साहू और मोसोमत तेतरी देवी, पति स्वर्गीय महावीर साहू का परिवार शामिल है। घर की दीवारों में दरारें आने और मकान का हिस्सा गिरने…

Read More

पलामू: सरकारी योजनाओं में कथित भ्रष्टाचार के करीब तीन दशक पुराने मामले में पलामू में ACB ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को एसीबी की टीम ने छतरपुर, नौडीहा बाजार और चैनपुर इलाके में एक साथ मैराथन छापेमारी की। कई घंटे तक चली कार्रवाई के बाद टीम ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में रिटायर लोक सेवकों के साथ ठेकेदार भी शामिल हैं। मामला करीब तीन दशक पुराना है। यह 1996 का मामला बताया जा रहा है, जब अविभाजित बिहार के दौरान पलामू के छतरपुर और नौडीहा बाजार क्षेत्र में सड़क निर्माण और कूप निर्माण से जुड़ी योजनाओं…

Read More

रांची: राजधानी रांची में भूजल के लगातार गिरते स्तर को देखते हुए नगर निगम ने बोरिंग को लेकर नियम सख्त कर दिए हैं। अब घर में ट्यूबवेल या बोरवेल कराने के लिए मनमाने तरीके से बोरिंग नहीं कराई जा सकेगी। घरेलू उपयोग के लिए अधिकतम 4 इंच व्यास की बोरिंग की ही अनुमति मिलेगी और काम शुरू कराने से पहले नगर निगम से अनुमति लेना जरूरी होगा। नगर निगम ने साफ किया है कि बिना अनुमति बोरिंग कराने पर कार्रवाई की जाएगी। मामले के अनुसार आवासीय बोरिंग पर 25 हजार रुपये तक और व्यावसायिक बोरिंग पर एक लाख रुपये तक…

Read More

रामगढ़: जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र के पाली गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से इलाके में मातम पसरा है। मृतकों की पहचान मां संगीता और उनके दो बेटों रामकिशुन व साहिल के रूप में हुई है। तीनों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। एक के बाद एक तीन लोगों की मौत से ग्रामीणों के बीच चिंता के साथ कई तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, सबसे पहले परिवार के एक बेटे की तबीयत खराब हुई थी। इलाज के दौरान हुई जांच में मलेरिया और टाइफाइड की बात सामने आने…

Read More

रांची: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन से जुड़े मुद्दों को लेकर INDIA गठबंधन के घटक दलों के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को झारखंड मंत्रालय पहुंचा। यहां नेताओं ने मुख्य सचिव से मुलाकात कर छात्रों से जुड़े मामलों और आंदोलन के दौरान हुई घटनाओं को लेकर चर्चा की। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में गठबंधन के नेताओं ने कहा कि सरकार छात्रों की समस्याओं को लेकर गंभीर है और छात्रों के हितों की रक्षा उसकी प्राथमिकता है। नेताओं ने कहा कि छात्रों के लोकतांत्रिक आंदोलन का सम्मान किया जाएगा, लेकिन आंदोलन की आड़ में अगर कोई अराजकता फैलाता…

Read More

रांची: अब मौसम विभाग सिर्फ यह नहीं बताएगा कि कितनी बारिश हुई, बल्कि बारिश किस तरह हुई, इसकी भी सटीक जानकारी मिल सकेगी। रांची मौसम केंद्र में बिहार-झारखंड क्षेत्र का पहला डिस्ट्रोमीटर स्थापित किया गया है। यह अत्याधुनिक सेंसर बारिश की हर बूंद का अलग-अलग हिसाब रखेगा। आम तौर पर बारिश मापने वाली मशीन यह बताती है कि किसी तय समय में कितने मिलीमीटर बारिश हुई। लेकिन डिस्ट्रोमीटर इससे कहीं ज्यादा जानकारी जुटाएगा। यह बारिश की बूंदों का आकार, संख्या, घनत्व और उनके गिरने की रफ्तार तक रिकॉर्ड करेगा। हल्की बारिश और तेज बारिश में फर्क समझने में मिलेगी मदद…

Read More

रांची: झारखंड रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह के लिए तय की गई 2,100 रुपये की फीस को लेकर छात्रों में नाराजगी है। गुरुवार को आजसू छात्र संघ के साथ छात्रों ने यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर रांची जिला प्रशासन और पुलिस की टीम भी तैनात रही। छात्रों का कहना है कि पहले दीक्षांत समारोह के लिए 300 से 600 रुपये तक शुल्क लिया जाता था। ऐसे में अचानक फीस बढ़ाकर 2,100 रुपये कर देना छात्रों के लिए परेशानी बढ़ाने वाला फैसला है। छात्रों ने कहा- पहले से लिया जा रहा…

Read More

रांची: झारखंड हाईकोर्ट के पूर्व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश और दिल्ली के लोकायुक्त हरीश चंद्र मिश्रा का गुरुवार, 3 सितंबर की सुबह नई दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद झारखंड के न्यायिक क्षेत्र में शोक की लहर है। जस्टिस हरीश चंद्र मिश्रा का झारखंड से लंबे समय तक गहरा जुड़ाव रहा। झारखंड के गठन के बाद वर्ष 2000 में उन्होंने झारखंड सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस से अपने न्यायिक करियर की शुरुआत की। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने राज्य के अलग-अलग महत्वपूर्ण न्यायिक पदों पर जिम्मेदारी संभाली। देवघर से लेकर रांची तक निभाई…

Read More

16 साल से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के बढ़ते खतरों से बचाने के लिए सख्त नियम बनाने की मांग की गई है। इस संबंध में ज्योति शर्मा ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) को एक बार फिर शिकायत भेजी है। यह शिकायत पहले 5 फरवरी 2026 और 11 अगस्त 2026 को भेजी गई शिकायतों के आगे की कड़ी है। शिकायत में कहा गया है कि बच्चों को सोशल मीडिया पर हानिकारक सामग्री, जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल की आदत, ऑनलाइन गेमिंग और कई तरह के ऑनलाइन खतरों से बचाने के लिए पहले से मजबूत…

Read More

रांची/बुंडू: NGT की रोक है, तारीखें तय हैं और नियम भी साफ हैं…फिर भी अगर नदी घाटों पर जेसीबी गरजती मिले, ट्रैक्टर बालू ढोते नजर आएं और रात के अंधेरे में हाइवा सड़क पर दौड़ते मिलें, तो सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर बुंडू में नियम चल रहे हैं या ‘रेत का अपना सिस्टम’? दरअसल रांची DMO साहब ने आंखों पर पट्टी बांध रखी है अब वह पट्टी कपड़े की है या नो…. की यह उनका काम बता रहा है। अवैध खनन, बालू के अवैध ढुलाई को लेकर रांची के हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों को लग रहा…

Read More