रांची: सब्जियों की बढ़ती कीमतों ने इन दिनों आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। बाजार में कई सब्जियों के दाम लगातार ऊपर जा रहे हैं और इसी बीच प्याज की कीमत भी 60 से 70 रुपये किलो तक पहुंच गई है। ऐसे में रोजमर्रा की खरीदारी में राहत देने के लिए केंद्र सरकार की पहल पर नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NCCF) ने रांची में रियायती दर पर प्याज की बिक्री शुरू की है। जहां खुदरा बाजार में लोगों को प्याज खरीदने के लिए करीब 60 से 70 रुपये प्रति किलो खर्च करने पड़ रहे…
Author: Sanjana Kumari
रांची: नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी प्राकृतिक आपदा ने हजारों परिवारों को अपनों से दूर कर दिया है। हिमस्खलन के बाद आई भीषण बाढ़ में 12 हजार से अधिक लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि पांच हजार से ज्यादा लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। इस त्रासदी के बीच अपने परिजनों की तलाश कर रहे भारतीय परिवारों के लिए अब डीएनए जांच के जरिए पहचान सुनिश्चित करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने लापता भारतीयों की पहचान में मदद के लिए देशभर में उनके नजदीकी जैविक…
रांची: सदर अस्पताल परिसर और उसके आसपास बाइक खड़ी करना लोगों के लिए लगातार परेशानी का कारण बन रहा था। पिछले कुछ समय से यहां दोपहिया वाहनों की चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। अब रांची पुलिस ने इस सिलसिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोरी की 04 मोटरसाइकिलें बरामद करते हुए कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष निगरानी अभियान के दौरान हुई। पुलिस की निगरानी टीमों को अस्पताल परिसर के आसपास सक्रिय किया…
रांची: JSSC-CGL मामले में पेपर लीक के आरोपों को लेकर झारखंड की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पुलिस अधिकारी अनुराग गुप्ता की भूमिका को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सीधे सवाल पूछे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि अनुराग गुप्ता पर जांच को प्रभावित करने और मामले को गलत दिशा में ले जाने जैसे गंभीर आरोप हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री आखिर उन पर कार्रवाई करने से क्यों हिचक रहे हैं, यह सवाल उन्होंने सरकार से पूछा है। बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में सवाल उठाया कि आखिर ऐसी…
देश के सबसे समृद्ध खनिज संपदा वाले राज्यों में शुमार झारखंड में खनन विभाग प्रशासनिक और मानव संसाधन के मोर्चे पर गंभीर संकट से जूझ रहा है। राज्य के 24 जिलों में से केवल 17 जिलों में ही नियमित, पूर्णकालिक या प्रभारी अधिकारियों की व्यवस्था की गई है, जबकि 7 महत्वपूर्ण जिलों में कैडर के मूल जिला खनन पदाधिकारी (DMO) तैनात ही नहीं हैं। इन जिलों में विभाग खान निरीक्षकों या अतिरिक्त प्रभार के सहारे काम चलाने को मजबूर है। एक तरफ जहाँ राज्य सरकार राजस्व बढ़ाने और अवैध उत्खनन पर नकेल कसने के बड़े-बड़े दावे करती है, वहीं…
ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार और धन का कारक ग्रह माना जाता है। अब ग्रहों के राजकुमार बुध अपनी उच्च राशि कन्या में प्रवेश करने जा रहे हैं। बुध का यह गोचर कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इसके प्रभाव से करियर, कारोबार, धन और निर्णय लेने की क्षमता में बदलाव देखने को मिल सकता है। लखनऊ के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य उमाकांत मिश्रा के अनुसार, बुध का यह राशि परिवर्तन 7 सितंबर 2026 को दोपहर 01 बजकर 35 मिनट पर होगा। बुध कन्या राशि में 26 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजकर 41 मिनट तक…
रांची: राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित उर्दू अखबार ‘अखबार-ए-मशरीक’ के कार्यालय में छापेमारी शुरू कर दी। मॉरिश के सामने स्थित कार्यालय में ED की टीम दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, ED ने सोमवार सुबह एक साथ दिल्ली, कोलकाता और रांची में कुल 7 ठिकानों पर कार्रवाई शुरू की है। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी TMC के राज्यसभा सांसद मोहम्मद नदीमुल हक से जुड़े ठिकानों पर भी की जा रही है। कथित…
रांची: रविवार की सुबह झारखंड के लिए बेहद दुखद खबर लेकर आई। राज्य सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू अब इस दुनिया में नहीं रहे। शनिवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गिरिडीह के मर्सी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। तड़के करीब 4 बजे उनके निधन की पुष्टि हुई। एक जमीनी कार्यकर्ता के तौर पर राजनीतिक सफर शुरू करने वाले सुदिव्य कुमार सोनू जिलाध्यक्ष बने, फिर विधायक और आखिरकार राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी तक पहुंचे। जिस दौर में उनका राजनीतिक कद लगातार बढ़ रहा…
रांची/बुंडू: बुंडू में अवैध बालू उठाव और परिवहन को लेकर झारखंड डिजिटल की टीम ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित कर प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। खबर में नदी घाटों पर जेसीबी से बालू उठाने, ट्रैक्टरों से ढुलाई और रात के समय हाइवा के जरिए बालू ले जाने के दावों के साथ यह सवाल उठाया गया था कि आखिर इतनी गतिविधियों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस पर क्यों नहीं पड़ रही है। खबर सामने आने के बाद इसका असर भी देखने को मिला। शुक्रवार की रात DMO और SDPO साहब खुद मौके पर पहुंचे और नदी…
बोकारो: शिक्षक दिवस के मौके पर शनिवार को बोकारो जिले में शिक्षकों के सम्मान में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले के विभिन्न विद्यालयों के साथ-साथ प्रखंड और जिला स्तर पर भी कार्यक्रम हुए, जहां विद्यार्थियों से लेकर पदाधिकारियों तक ने शिक्षकों के योगदान को याद किया और उनके प्रति सम्मान व कृतज्ञता जताई। जिले के स्कूलों में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में अलग-अलग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान बच्चों ने शिक्षकों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए शिक्षा और उनके मार्गदर्शन के महत्व को बताया। वहीं, प्रखंड और जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में पदाधिकारियों ने…
