राँची, 1 सितंबर 2026: राजधानी राँची में अब फुटपाथ, डिवाइडर और पैदल चलने वाले रास्तों पर लगे अवैध विज्ञापन बोर्डों पर नगर निगम की कार्रवाई तेज होने वाली है। राँची नगर निगम की बाजार शाखा ने शहर में काम कर रही सभी विज्ञापन एजेंसियों को नोटिस जारी कर सड़क की सतह से 12 फीट से कम ऊंचाई पर लगे होर्डिंग और विज्ञापन बोर्डों को सात दिनों के भीतर हटाने का निर्देश दिया है। नगर निगम के निर्देश के मुताबिक डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट पोल, बिजली के खंभों, वॉकवे और रास्तों पर इस तरह लगाए गए विज्ञापन बोर्डों को हटाना होगा। संबंधित…
Author: Sanjana Kumari
रांची: राजधानी रांची के वार्ड संख्या-06 में रहने वाले लोगों की परेशानी अब सिर्फ बरसात तक सीमित नहीं रह गई है। जयप्रकाश नगर से दीपाटोली चौक तक सड़क, नाली और जलजमाव की समस्या से स्थानीय लोग लंबे समय से जूझ रहे हैं। कई बार संबंधित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को जानकारी देने के बावजूद जब समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो आखिरकार मोहल्लेवासियों ने थक-हारकर नगर निगम का दरवाजा खटखटाया और लिखित आवेदन देकर स्थायी समाधान की मांग की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मोहल्ले में शुरू से ही नाली की समुचित व्यवस्था नहीं है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी…
NEET पेपर लीक के विरोध में दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। CJI की अध्यक्षता वाली बेंच ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत अपनी विशेष शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए दिल्ली, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ दर्ज FIR रद्द करने का आदेश दिया है। अदालत ने कहा कि अगर पेपर लीक के विरोध और तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर किसी अन्य राज्य में भी FIR दर्ज की गई है और उसकी जानकारी अभी कोर्ट…
आए दिन साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे समय में बच्चों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी हो गया है, क्योंकि अनजान लिंक, मैसेज या ऑनलाइन ऑफर देखकर बच्चे कई बार बिना सोचे-समझे उस पर क्लिक कर देते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए हजारीबाग में पुलिस की ओर से Awareness Programme चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुफ्फसिल थाना पुलिस ने अमृतनगर हाई स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, नशे के दुष्परिणाम, नए आपराधिक कानूनों और CIAR पोर्टल से जुड़ी महत्वपूर्ण…
जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर मंगलवार को CNG भरने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। गाड़ी में गैस भर रहे पेट्रोल पंप कर्मचारी की जान उस वक्त चली गई, जब CNG फिलिंग मशीन से जुड़ा पाइप का नोजल अचानक टूटकर तेज रफ्तार से उसके सिर और चेहरे पर जा लगा। हाईप्रेशर के कारण नोजल इतनी तेजी से निकला कि कर्मचारी गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कर्मचारी सामान्य तरीके से गाड़ी में CNG भर रहा था। इसी दौरान पाइप में बने तेज दबाव के बीच नोजल…
रांची में युवा कांग्रेस ने IYC Better Cities Campaign की शुरुआत की है। अभियान को ‘मेरा शहर, मेरा हक’ नाम दिया गया है। प्रेस वार्ता में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि इस मुहिम के जरिए रांची में नगर निगम की सुविधाएं लोगों तक सही तरीके से पहुंच रही हैं या नहीं, इसकी निगरानी की जाएगी। साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था और सफाई कर्मियों की स्थिति को लेकर भी आवाज उठाई जाएगी। गौरव सिंह ने कहा कि नगर निगम के लिए काम करने वाले सफाई कर्मचारी नालियों और गटर की सफाई करने से लेकर घर-घर…
क्या हो, जब जिस शिक्षक से आपने सालों तक पढ़ाई की हो, उसी के बारे में एक दिन पता चले कि वह असल में जेल से फरार हुआ उम्रकैद का कैदी था? तेलंगाना से सामने आया एक ऐसा ही मामला है, जिसने शिक्षक की पहचान और उसके बीते जीवन के बीच का चौंकाने वाला सच सामने ला दिया। 1983 में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा पाए इस शख्स को पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद वापस लौटना था, लेकिन वह फरार हो गया। इसके बाद करीब 40 साल तक उसने अपनी पहचान छिपाकर सरकारी स्कूल में…
रांची: झारखंड में बारिश का दौर अभी थमने वाला नहीं है। सोमवार को राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई। रांची में करीब 13 मिमी, जबकि बोकारो में 80 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम केंद्र के अनुसार, मंगलवार यानी 1 सितंबर को भी रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर तेज बारिश के साथ गर्जन और वज्रपात हो सकता है। मौसम विभाग ने 1 सितंबर को रांची, खूंटी, चतरा और सरायकेला-खरसावां के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गर्जन और वज्रपात के साथ 30 से…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की 7.8 प्रतिशत आर्थिक विकास दर का जिक्र करते हुए भारतीयों की मेहनत और मजबूत इरादों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि जब दुनिया युद्ध, अस्थिरता और सप्लाई चेन की परेशानियों से जूझ रही है, ऐसे समय में भारत का तेजी से आगे बढ़ना देश की सामूहिक ताकत को दिखाता है। इसी संदेश के साथ पीएम मोदी ने लोगों से ‘स्वदेशी’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ को अपनाने की अपील की। प्रधानमंत्री ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में खास तौर पर सोने की खरीदारी को लेकर भी लोगों से सोच-समझकर फैसला लेने को कहा। उन्होंने…
सरायकेला: चांडिल के टेंथ माइल स्टोन होटल में 24 अगस्त को हुई निखार सबलोक की हत्या की जांच अब पुराने गैंगवार, वर्चस्व की लड़ाई और कथित बदले की साजिश तक पहुंचती दिख रही है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता बताए जा रहे अभिमन्यु सिंह समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभिमन्यु को कानपुर से पकड़ा गया, जबकि एक शूटर को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर हत्या की पूरी कड़ी जोड़ने में जुटी है। जांच के अनुसार, निखार सबलोक शुरुआत से इस साजिश का पहला टारगेट…
