जमशेदपुर: दलमा और आसपास के जंगलों में नक्सल विरोधी अभियान तेज कर दिया गया है। एक तरफ पुलिस और कोबरा बटालियन के जवान जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, तो दूसरी तरफ नक्सलियों के खिलाफ सूचना तंत्र को मजबूत करने के लिए ग्रामीण इलाकों में वांटेड नक्सलियों के पोस्टर लगाए जा रहे हैं। खास बात यह है कि एक करोड़ रुपये का इनामी नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश बंगाल भाग चुका है, इसके बावजूद पुलिस ने उसकी पहचान और उस पर घोषित इनाम की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने के लिए पोस्टर लगाने का अभियान जारी रखा है। पुलिस की…
Author: Sanjana Kumari
प्रयागराज-कौशांबी सीमा पर सोमवार दोपहर पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में 2 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग झुलस गए हैं। घटना कौशांबी जिले के मोहम्मदपुर गांव में दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुई। यह इलाका प्रयागराज सीमा पर है और यहां से मनौरी एयरफोर्स स्टेशन करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। विस्फोट के बाद पुलिस और एयरफोर्स की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव का काम शुरू किया। धमाके से फैक्ट्री…
गुमला: तस्वीर गुमला के एक ऐसे गांव की है, जहां सड़क आज भी सिर्फ एक जरूरत नहीं, बल्कि जिंदगी और मौत के बीच का रास्ता बनी हुई है। जब गांव में कोई बीमार पड़ता है तो एंबुलेंस के पहुंचने का इंतजार नहीं किया जा सकता। मरीज को पहले ग्रामीणों के कंधों पर गांव से बाहर निकालना पड़ता है। इसके बाद कहीं जाकर उसे वाहन और अस्पताल की सुविधा मिल पाती है। रायडीह प्रखंड के सुरसांग थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत पो, कोब्जा के राजस्व ग्राम रमजा कर बेन्दवाकोना गांव में विकास की जमीनी हकीकत कुछ ऐसी ही है। गांव में…
रांची: झारखंड की ग्राम पंचायतों में अब योजनाओं, भुगतान और वित्तीय कामकाज को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। केंद्र सरकार के e-Panchayat Mission Mode Project के तहत राज्य की 4,345 ग्राम पंचायतें और समकक्ष पंचायतें eGramSwaraj-PFMS इंटरफेस से जुड़ चुकी हैं। इनमें 4,316 पंचायतों में ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है। केंद्र सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राज्य की 4,343 ग्राम पंचायतों की ग्राम पंचायत विकास योजनाएं (GPDP) eGramSwaraj पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी हैं। इससे पंचायत स्तर पर तैयार की जाने वाली विकास योजनाओं को डिजिटल रिकॉर्ड…
पश्चिमी सिंहभूम: सारंडा क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच रविवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। बहदा गांव के पास कुइली पहाड़ी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से नदी पार कर रहे तीन ग्रामीण तेज धार में बह गए। हादसे के बाद से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने रातभर नदी के आसपास उनकी तलाश की। सोमवार को घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर झाड़ियों में एक महिला का शव फंसा मिला। उसकी पहचान बहदा गांव के मुंडा रोया सिद्धू की मां के रूप में हुई है। हादसे के बाद से दो ग्रामीणों का अब तक…
रांची: झारखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से राज्य के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होने वाली हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट और नौ जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान भारी से बहुत भारी बारिश के साथ गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और आसपास के पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तट पर बना निम्न दबाव अब अच्छी तरह चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र में बदल चुका…
लातेहार: जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। महुआडांड़ प्रखंड क्षेत्र में तेज बारिश के बीच राजडंडा नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। पुल का एक हिस्सा ध्वस्त होने के बाद महुआडांड़-गारू-लातेहार-पलामू मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। नदी में पानी का बहाव भी तेज है और कई जगह सड़क के ऊपर से पानी गुजर रहा है। पुल टूटने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और एहतियातन मार्ग को सील कर दिया। प्रशासन ने लोगों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक रास्ते की…
दिल्ली के एक होटल से जुड़े विवाद को लेकर बिहार की सियासत में नया मोड़ आ गया है। जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव की सोशल मीडिया पोस्ट पर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) मंत्री संजय कुमार सिंह ने कड़ा कानूनी रुख अपनाया है। मंत्री की ओर से तेज प्रताप यादव को 50 करोड़ रुपये की मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा गया है। यह नोटिस अधिवक्ता सुशील कुमार के माध्यम से भेजा गया है। बताया गया है कि नोटिस तेज प्रताप यादव के वॉट्सऐप पर भी डिलीवर हो चुका है। मंत्री की ओर से नोटिस में सोशल मीडिया…
धनबाद। हल्द्वानी की घटना से शुरू हुआ विवाद अब झारखंड तक पहुंच चुका है। धनबाद में रविवार को आयोजित युवा कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मंच केत शुद्धिकरण को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। युवा कांग्रेस झारखंड प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ सोनू ने इस मामले को दलित समाज के अपमान से जोड़ते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा के लोग कांग्रेस के कार्यक्रम या मंच पर जाने के बाद उसे अपवित्र बताते हुए शुद्धिकरण करेंगे, तो कांग्रेस…
रांची: राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। मंडा बगीचा में शराब पार्टी के दौरान विवाद के बाद गोली चलने की बात सामने आई है। फायरिंग में कमड़े, रातू निवासी टोनी लोहरा घायल हो गया। गोली उसके पेट में लगी है। गंभीर हालत में उसे रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। शराब पार्टी के बीच हुआ विवाद, फिर चली गोली स्थानीय लोगों के मुताबिक, रविवार देर रात मंडा बगीचा में कई युवक जुटे थे। बताया जा रहा है कि वहां शराब पार्टी चल रही थी। रात…
