रांची: गणेश चतुर्थी को लेकर रांची में तैयारियां शुरू हो गई हैं। पर्व के दौरान पूजा और विसर्जन की व्यवस्था को लेकर अलग-अलग गणेश पूजा समितियों के सदस्यों ने जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से मुलाकात की। समितियों ने त्योहार के दौरान जरूरी प्रशासनिक व्यवस्थाओं में सहयोग की मांग रखी, जिस पर जिला प्रशासन ने हरसंभव मदद का भरोसा दिया। बैठक में प्रशासन की ओर से पूजा समितियों को साफ तौर पर कहा गया कि त्योहार का आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में हो, इसके लिए समितियां पुलिस और प्रशासन के साथ लगातार समन्वय बनाए रखें। विसर्जन के दौरान थाना से…
Author: Sanjana Kumari
रांची: नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति दिनेश सिंह पर करोड़ों के घोटाले के आरोप लगे हैं । वित्तीय लेनदेन से जुड़ी गड़बड़ियों को लेकर राजभवन से बड़ा फैसला सामने आया है। राज्यपाल ने उनकी वित्तीय और प्रशासनिक शक्तियां जब्त कर ली हैं। इतना ही नहीं, उन्हें अपने पद से त्यागपत्र देने का निर्देश भी दिया गया है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि कुलपति की शक्तियां तक जब्त करनी पड़ीं? राज्यपाल सचिवालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अगर कुलपति ने त्यागपत्र नहीं दिया, तो उन्हें पद से हटाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया अपनाई जाएगी। विशेष…
बोकारो: मैदान में बेटियां थीं, सामने चुनौती थी और जीतने का जोश भी। कभी फुटबॉल के मैदान में गोल के लिए जोर लगाया, तो कभी वॉलीबॉल और खो-खो में टीम के साथ कदम मिलाकर मुकाबला किया। बोकारो में आयोजित बालिकाओं की खेल प्रतियोगिता सिर्फ प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रही, बल्कि लड़कियों के आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को सामने लाने का भी मंच बनी। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत जिला प्रशासन और समाज कल्याण शाखा, बोकारो ने सी-3 संस्था के तकनीकी सहयोग से बालिकाओं के लिए इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता राजकीयकृत उच्च विद्यालय, लकड़ाखंदा, चास-2 और…
कोतवाली थाना के पीछे पुरानी पानी की टंकी अचानक भरभराकर गिर गई। बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस दौरान मौके पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। जानकारी के मुताबिक, पुरानी पानी की टंकी को हटाकर उसकी जगह नई टंकी का निर्माण किया जाना था। इसी काम के दौरान अचानक पुरानी टंकी का ढांचा गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि मलबे की चपेट में दो या उससे ज्यादा मजदूर आ सकते हैं। वहीं, हादसे में एक मजदूर की मौत होने की सूचना भी सामने आ रही…
गिरिडीह: नगर थाना परिसर में युवक लखन कुमार साव की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में कार्रवाई हुई है। मामले को लेकर सामने आई रिपोर्ट और वायरल वीडियो के बाद एसपी डॉ. विमल कुमार ने नगर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ ही गिरिडीह पुलिस में फेरबदल करते हुए नगर और मुफ्फसिल थाना की जिम्मेदारी नए अधिकारियों को दी गई है। लखन साव ने नगर थाना की पेट्रोलिंग पुलिस पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था। इसके बाद मामले का वीडियो सामने आया, जिसके वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन…
लोहरदगा: शहर की जामा मस्जिद और हजरत बाबा दुखन शाह के मजार शरीफ में मंगलवार देर रात तोड़फोड़ और धार्मिक ग्रंथ को नुकसान पहुंचाने के आरोप के बाद बुधवार को इलाके का माहौल गरमा गया। घटना रात करीब 2 बजे से 2:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मस्जिद और मजार में घुसकर तोड़फोड़ का आरोप अंजुमन इस्लामिया की ओर से सदर थाना पुलिस को दिए गए आवेदन…
रांची जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया जारी है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश और झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की निगरानी में यह प्रक्रिया चल रही है। 5 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक दावा और आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया है। इस दौरान मतदाता सूची में नाम जुड़वाने या पहले से दर्ज जानकारी में सुधार कराने के लिए फॉर्म-6 और फॉर्म-8 भरे जा सकते हैं। अगर किसी का नाम मतदाता सूची में नहीं है, तो नया नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भरा जा सकता है। वहीं, नाम, पता, फोटो या…
रांची: झारखंड में छात्रों पर दर्ज मामलों की वापसी को लेकर भाजपा ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छात्रों के विभिन्न मुद्दों और भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली को लेकर भाजपा की ओर से अलग-अलग जिलों में विरोध-प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में सरायकेला-खरसावां में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय का घेराव किया और ज्ञापन सौंपा। वहीं, पाकुड़ में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी छात्रों पर दर्ज मामलों को लेकर सरकार को घेरा और छात्रों के साथ न्याय की मांग की। भाजपा का कहना है कि छात्रों के आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए मामलों को वापस…
रांची: रांची विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह में सोमवार को शैक्षणिक उपलब्धियों और उत्कृष्टता का सम्मान किया गया। समारोह में विश्वविद्यालय के 58 मेधावी विद्यार्थियों को कुल 71 गोल्ड मेडल प्रदान किए जा रहे हैं। वहीं, विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार दो शिक्षाविदों को मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में झारखंड के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। हजारों विद्यार्थियों, शिक्षकों और विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों की मौजूदगी में दीक्षांत समारोह की औपचारिक शुरुआत की…
रांची: कारोबार शुरू करना जितना चुनौतीपूर्ण है, उससे कहीं बड़ी चुनौती तैयार उत्पाद के लिए बाजार तलाशना है। खासकर छोटे और मझोले उद्यमियों के सामने यह समस्या अक्सर बनी रहती है। इसी चुनौती को दूर करने के उद्देश्य से रांची में दो दिवसीय विक्रेता विकास कार्यक्रम शुरू किया गया है। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के निर्देश पर एमएसएमई विकास कार्यालय, रांची की ओर से आयोजित कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए उद्यमियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के पहले दिन उद्यमियों ने अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए और अपनी कारोबारी यात्रा साझा की। आयोजन…
