Author: Sanjana Kumari

रांची: सरकारी दफ्तरों की भाषा अगर आम लोगों की समझ में आसानी से आए और प्रक्रियाएं सरल हों, तो शासन व्यवस्था ज्यादा प्रभावी और पारदर्शी बन सकती है। हिंदी दिवस के मौके पर रांची स्थित एटीआई सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के सचिव प्रवीण टोप्पो ने इसी बात पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सुशासन की पहचान केवल योजनाएं बनाने से नहीं, बल्कि उन्हें आम लोगों तक आसानी से पहुंचाने से होती है। इसके लिए सरकारी कामकाज में अनावश्यक कठिन शब्दों और जटिल प्रक्रियाओं को कम करने की जरूरत है। सरल भाषा से बढ़ेगा…

Read More

सिमडेगा: अवैध बालू की ढुलाई रोकने निकले सीओ साहब शायद यह सोचकर निकले होंगे कि आज कुछ ट्रैक्टर पकड़े जाएंगे। लेकिन सिमडेगा में मामला कुछ ऐसा पलटा कि बालू लदे ट्रैक्टर को रोकने पहुंचे सीओ को ही ट्रैक्टर पर ‘सवारी’ कराने की कोशिश होने लगी। घटना सदर थाना क्षेत्र के घोड़बहार के पास की बताई जा रही है। आरोप है कि कार्रवाई के दौरान सीओ इम्तियाज अहमद को ट्रैक्टर के साथ ले जाने की कोशिश की गई। इतना ही नहीं, उनका मोबाइल छीनने का भी प्रयास किए जाने की बात सामने आई है। चाबी सीओ के पास थी… ट्रैक्टर फिर…

Read More

रांची की सड़कों पर अगर आप कुछ देर खड़े होकर ट्रैफिक देख लें, तो शायद आपको आंकड़ों की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। कौन नियम मान रहा है और कौन नियमों को अपनी मर्जी से चला रहा है – तस्वीर खुद बता देगी। राजधानी में अगस्त महीने की 1 से 29 तारीख तक ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के 91,209 चालान काटे गए। इन पर करीब 6.39 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। अब जरा दूसरी तस्वीर देखिए। रातू रोड… हनुमान मंदिर के पास। यहां सड़क पर ऐसे वाहन नजर आते हैं, जिन पर न नंबर प्लेट की चिंता है, न हेलमेट…

Read More

पलामू: मेदिनीनगर फोरलेन बाईपास NH-39 पर पोखराहा और जोड़ के पास अंडरपास निर्माण की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। दोनों परियोजनाओं का प्रस्ताव अब NHAI मुख्यालय में सक्षम प्राधिकारी की सैद्धांतिक मंजूरी के लिए प्रक्रियाधीन है। मंजूरी मिलने के बाद निर्माण का रास्ता साफ होने की उम्मीद है। रेलवे लाइन शिफ्टिंग के लिए ₹3.43 करोड़ जारी पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने दोनों स्थानों पर अंडरपास की जरूरत का मुद्दा 23 जुलाई 2026 को लोकसभा में नियम-377 के तहत उठाया था। इसके बाद सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के राज्य मंत्री अजय टम्टा ने 31 अगस्त को पत्र…

Read More

सिमडेगा: सरकारी दफ्तरों में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के इस्तेमाल की तैयारी शुरू हो गई है। सिमडेगा राज्य के उन अग्रणी जिलों में शामिल हो गया है, जहां जिला और प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों व कर्मियों को सरकारी कामकाज में AI के इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया गया है। दो दिवसीय कार्यशाला में अधिकारियों को सिर्फ AI की जानकारी ही नहीं दी गई, बल्कि अलग-अलग टूल्स का इस्तेमाल भी करके दिखाया गया। रोजमर्रा के सरकारी काम में AI के इस्तेमाल पर जोर सिमडेगा जिला प्रशासन की ओर से 10 और 11 सितंबर को आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक…

Read More

रांची। राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में उर्दू लाइब्रेरी के पास फायरिंग की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने यहां छह राउंड गोली चलाई और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। फायरिंग की सूचना मिलते ही डोरंडा थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। वाहन से भाग निकले अपराधी प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फायरिंग करने के बाद अपराधी तेजी से वाहन पर सवार होकर मौके से निकल गए। घटना के बाद पुलिस आसपास के इलाके में लगे CCTV कैमरों के…

Read More

रांची। रक्षा बंधन पर बहनों की ओर से भेजी गई राखी का इंतजार तो हर भाई करता है, लेकिन गढ़वा की दो छात्राओं के लिए इस बार यह त्योहार कुछ अलग यादगार बन गया। आर.के.सी.एम. स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, गढ़वा की छात्राओं काजल कुमारी और महालक्ष्मी केशरी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अपने हाथों से तैयार की गई राखियां भेजी थीं। अब मुख्यमंत्री ने भी दोनों छात्राओं को पत्र लिखकर उनकी राखी का जवाब दिया है। राखी के साथ पहुंचे स्नेह का मुख्यमंत्री ने दिया जवाब रक्षा बंधन के अवसर पर छात्राओं की ओर से भेजी गई हस्तनिर्मित राखियां मुख्यमंत्री तक…

Read More

रांची। झारखंड चैंबर की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव का परिणाम घोषित हो गया है। चुनाव में टीम तुलसी पटेल ने 13-8 के अंतर से बाजी मारी है। टीम तुलसी पटेल के 21 प्रत्याशियों में से 13 ने जीत दर्ज की, जबकि दूसरी टीम के 8 प्रत्याशी विजयी रहे। वहीं, चुनाव मैदान में उतरी तीसरी टीम पी-21 के किसी भी प्रत्याशी को जीत नहीं मिल सकी। चुनाव में कुल 65 प्रत्याशी मैदान में थे। मतगणना पूरी होने के बाद चुनाव पदाधिकारी अंचल किंगर और पवन शर्मा ने परिणाम की घोषणा की। परिणाम सामने आने के बाद तुलसी पटेल के झारखंड…

Read More

झारखंड में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में हो रही अनियमितताओं और भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांग को लेकर देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में निकाली गई भर्ती सुधार यात्रा का आज राजधानी रांची में समापन हो गया। पिछले करीब दो सप्ताह से राज्य के 24 जिलों का भ्रमण कर रही यह यात्रा आज अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंची। यात्रा की शुरुआत आज रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से एक रैली के रूप में हुई। रैली अल्बर्ट एक्का चौक होते हुए भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल तक पहुंची, जहां भर्ती सुधार यात्रा के औपचारिक समापन की घोषणा की…

Read More

रांची। झारखंड में महिला किसानों को खेती के साथ आमदनी के दूसरे साधनों से जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य सरकार जल्द ही ‘महिला किसान खुशहाली योजना’ शुरू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। योजना का मकसद महिला किसानों को सिर्फ खेती तक सीमित रखने के बजाय उन्हें एक ऐसी कृषि व्यवस्था से जोड़ना है, जहां एक ही जमीन से सालभर आय के कई रास्ते तैयार हो सकें। इसी को लेकर रांची के नेपाल हाउस स्थित सभागार में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा…

Read More