भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर कांग्रेस के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, अंडे-टमाटर और बोतल फेंके जाने की घटना को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अरगोड़ा थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराई. कांग्रेस की ओर से भाजपा के 15 नेताओं के खिलाफ नामजद और करीब 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. कांग्रेस नेता बंधु तिर्की ने कहा कि घटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं उन्होंने कहा कि आदित्य साहू,बाबूलाल मरांडी समेत हैं जिन-जिन भाजपा नेताओं की भूमिका सामने आई है, उनके खिलाफ नामजद FIR दर्ज कराई गई है और…
Author: Surbhi Shipra
राँची, मोराबादी। मोराबादी स्थित श्री श्री 1008 यज्ञ बाबा आश्रम दुर्गा मंदिर में गुप्त नवरात्रि की पावन नवमी तिथि के अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। नौ दिनों तक चले धार्मिक अनुष्ठानों का समापन विधिवत पूजा-अर्चना, श्री रामचरितमानस पाठ की पूर्णाहुति, भव्य महाआरती एवं महाप्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ। पूरे दिन मंदिर परिसर “जय माता दी” के जयघोष से गुंजायमान रहा। आश्रम के महंत बाबा भरत दास जी महाराज के सानिध्य एवं मुख्य पुजारी विकास पांडे (विकास बाबा) के नेतृत्व में सभी वैदिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। नवमी के शुभ अवसर पर…
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा घोषित 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 के परिणाम को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। अब इस मामले में डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो भी खुलकर सामने आ गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर परीक्षा परिणाम में सामने आई कथित विसंगतियों की उच्च स्तरीय स्वतंत्र जांच कराने तथा मुख्य परीक्षा को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने की मांग की है। 20 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में विधायक जयराम महतो ने कहा है कि 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद…
अभ्यर्थियों के समर्थन में आंदोलन का ऐलान, JPSC कार्यालय घेराव को लेकर प्रशासन सतर्क; सुरक्षा के कड़े इंतजाम रांची। 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम को लेकर जारी विवाद अब राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। परीक्षा परिणाम में कथित अनियमितताओं और पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने मंगलवार को JPSC कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया है। इसे देखते हुए रांची पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गए हैं। सूत्रों के अनुसार, BJYM कार्यकर्ता बड़ी संख्या में JPSC कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे। संगठन…
चतरा। जिले के वशिष्ठनगर जोरी थाना क्षेत्र के घंघरी गांव के समीप चतरा-डोभी मुख्य मार्ग (एनएच-22) किनारे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान घंघरी निवासी महाबीर यादव के पुत्र मुकेश यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए, जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने एनएच-22 को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके चलते चतरा से बिहार के गया और अन्य मार्गों…
दिनांक 20 जुलाई को डी.ए.वी.आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल में आयोजित क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में क्लस्टर 9 के छह प्रमुख डी.ए.वी. स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान मुख्य रूप से तीन खेल विधाओं—योग , शतरंज और रोप स्किपिंग के कड़े मुकाबले खेले गए। इस आयोजन में मेजबान डी.ए.वी. आनंद स्वामी के अलावा डी.ए.वी. नीरजा सहाय, डी.ए.वी. गांधीनगर, डी.ए.वी. भरेच नगर, डी.ए.वी. खलारी और डी.ए.वी. पतरातू की टीमों ने पूरे खेल भावना के साथ शिरकत की।योगा में बालिका वर्ग के सभी वर्गों में…
साहिबगंज। साहिबगंज जिले में जमीन विवाद को लेकर 57 लघु एवं छोटे किसानों ने एकजुट होकर जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। किसानों ने उपायुक्त को सामूहिक आवेदन सौंपते हुए आरोप लगाया कि कुछ प्रभावशाली लोगों ने कथित तौर पर मनमानी पैमाइश कराकर उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। किसानों का कहना है कि वे अपनी ही जमीन पर खेती करने से वंचित हो गए हैं और अब प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं। मामला मौजा अराजी मोकरी और बलुआ दक्षिण लाइन क्षेत्र का है। किसानों का आरोप है कि दबंगों ने कथित…
सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा निर्देश: एक महीने में तैयार होगा झारखंड के सभी वन क्षेत्रों का डिजिटल रिकॉर्ड, ‘एक पेड़ लगाएं-5 यूनिट फ्री बिजली पाएं’ योजना को मिलेगा बढ़ावा झारखंड की पहचान उसकी समृद्ध प्राकृतिक संपदा, घने जंगलों, वन्यप्राणियों और जैव विविधता से है। इसे अक्षुण्ण रखते हुए राज्य के सतत विकास को गति देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की अद्यतन कार्य प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य के वन संसाधनों के संरक्षण, वैज्ञानिक प्रबंधन और विकास को लेकर कई कड़े और दूरगामी…
रांची, 20 जुलाई 2026। झारखंड पुलिस चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ के केंद्रीय मंत्रिमंडल के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संघ के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपते हुए झारखंड पुलिस ट्रेड सीमित प्रतियोगिता परीक्षा, 2025 का परिणाम शीघ्र घोषित कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि परीक्षा आयोजित हुए लगभग दस महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक परिणाम जारी नहीं होने से हजारों पुलिसकर्मियों में निराशा और असंतोष का माहौल है। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष बलराम ठाकुर एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष कपलेश्वर गोप ने राज्यपाल को अवगत कराया कि…
Ex CM रघुवर दास का सपना आज चकनाचूर हो गया. मोराबादी मैदान में बनने वाले टाइम्स स्क्वायर में तो काफी पहले ग्रहण लग चुका था लेकिन उसके बावजूद रांची के लोग वर्ल्ड कप मैच या राज्य में होने वाले मैच या अन्य गतिविधियों को इन एलईडी स्क्रीन पर देख परिवार के साथ आनंद लेते थे. लेकिन, सोमवार को मोराबादी मैदान टाइम्स स्क्वायर में लगे एलईडी स्क्रीन को हटा दिया गया. संभव है जल्द ही हाईमास्ट लाइट भी हटा दी जाए जिसके बाद पूरा मोराबादी अंधेरे में डूब सकता है. क्या था रघुवर दास का सपना Ex CM रघुवर दास का…
