Author: Surbhi Shipra

SURBHI SHIPRA is a news editor, content writer , and graphic designer with experience in digital journalism and online media . she specializes in editing news ,articles, content writing, fact-checking , and creating engaging digital content . Along with editorial work, She designs eye-catching graphic and YouTube thumbnails . She is committed to delivering accurate, informative , and reader- focused content with creativity and professionalism. currently working as a journalist at Jharkhand Digital

क्लस्टर III के 07 विद्यालयों के बीच होगी प्रतिस्पर्धा आज दिनांक 29.07.2026 को डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल, राँची में “डीएवी स्पोर्ट्स- 2026-एम्पावरिंग डीएवीयंस” के तहत दो दिवसीय क्लस्टर लेवल की खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन श्री बिपिन राय, सहायक क्षेत्रीय अधिकारी,डीएवी पब्लिक स्कूल्स, झारखंड जोन-जी ने खेल ध्वज फहराकर डीएवी गान द्वारा किया। इस अवसर परस्पर भाईचारे और सौहार्द के प्रतीक गुब्बारे संग शांति के सूचक कबूतर को उड़ाकर खेल की सफल शुरुआत और सम्पन्नता की कामना की गई। श्री राय साहब ने अपने संबोधन में कहा कि ‘एम्पावरिंग डीएवीयंस’ डीएवी सी.एम. सी नई दिल्ली की…

Read More

गोंदुलपारा खनन परियोजना: 53 युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी, 7 को सरकारी सेवा में मिली सफलता बड़कागांव (हजारीबाग)। अदाणी फाउंडेशन की ओर से गोंदुलपारा खनन परियोजना के अंतर्गत परियोजना प्रभावित गांवों के युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार सार्थक पहल की जा रही है। फाउंडेशन का उद्देश्य स्थानीय युवाओं और महिलाओं को रोजगार योग्य बनाकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना तथा क्षेत्र में सतत सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है। इसी कड़ी में कौशल विकास, रोजगार सृजन और आजीविका संवर्धन से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के उल्लेखनीय परिणाम सामने आए हैं।…

Read More

प्लास्टिक फ्री और नशामुक्त मेले पर जोर, श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने का सरकार का दावा देवघर। विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला 2026 का विधिवत शुभारंभ मंगलवार को झारखंड-बिहार सीमा स्थित दुम्मा प्रवेश द्वार पर वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना, नारियल फोड़ने, फीता काटने एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर राज्य के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, देवघर, सारठ एवं जरमुंडी के विधायक, जनप्रतिनिधि तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं श्रावणी मेले की तैयारियों पर…

Read More

रांची: 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीआईडी (CID) ने आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। उन्हें 28 जुलाई को सीआईडी मुख्यालय में उपस्थित होकर जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया गया है। जांच एजेंसी उनसे परीक्षा संचालन, परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया, आउटसोर्स एजेंसी के चयन और आयोग के प्रशासनिक निर्णयों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ करेगी। सीआईडी के अनुसार, अब तक गिरफ्तार और पूछताछ किए गए आरोपियों के बयानों में एल. ख्यांग्ते का नाम सामने आया है। इसी आधार पर…

Read More

सामाजिक कार्यकर्ता ज्योति शर्मा ने भारत सरकार के कानून एवं न्याय मंत्रालय को एक विस्तृत प्रतिनिधित्व (Representation) भेजकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और भारत के मुख्य न्यायाधीश जैसे सर्वोच्च संवैधानिक पदों के विरुद्ध सार्वजनिक मंचों पर अश्लील, अभद्र और अपमानजनक भाषा के प्रयोग को रोकने के लिए कानूनी ढांचे की समीक्षा और आवश्यकता पड़ने पर नए कानून पर विचार करने का अनुरोध किया है। अपने पत्र में ज्योति शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्य न्यायाधीश देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद हैं तथा इन पदों की गरिमा बनाए रखना लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनता के विश्वास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने…

Read More

सारंडा-कोल्हान से दलमा तक सुरक्षाबलों की घेराबंदी, 11 आधुनिक हथियार और 1,562 कारतूस के साथ करेंगे आत्मसमर्पण; 15 लाख का इनामी RCM भी शामिल रांची। झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे निर्णायक अभियान ‘ऑपरेशन क्लीन’ ने माओवादी संगठन की कमर तोड़ दी है। दशकों तक माओवादियों के सबसे सुरक्षित गढ़ माने जाने वाले सारंडा और कोल्हान के घने जंगल अब सुरक्षाबलों के लगातार दबाव में उनके लिए असुरक्षित साबित हो रहे हैं। इसी दबाव का परिणाम है कि प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के 24 हार्डकोर नक्सलियों ने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ,…

Read More

2026-27 की पहली तिमाही में 31% राजस्व संग्रह, विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद बोले- इस बार तय लक्ष्य 4600 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व मिलने की उम्मीद रांची:झारखंड उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में राजस्व संग्रह के मामले में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। विभाग ने निर्धारित लक्ष्य से करीब 200 करोड़ रुपये अधिक राजस्व अर्जित कर राज्य सरकार के खजाने को मजबूत किया है। विभाग के अनुसार, पहली तिमाही में जहां 25 प्रतिशत राजस्व संग्रह का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, वहीं विभाग ने 31 प्रतिशत राजस्व संग्रह कर लक्ष्य से 6 प्रतिशत…

Read More

देवघर: विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था और धार्मिक वातावरण को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। पूरे सावन माह के दौरान देवघर जिले में, विशेष रूप से श्रावणी मेला क्षेत्र में, शराब की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इस संबंध में उत्पाद विभाग ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार, देवघर उपायुक्त की ओर से भेजे गए पत्र के आलोक में उत्पाद विभाग ने यह निर्णय लिया है। आदेश के तहत पूरे श्रावणी मेला क्षेत्र में सभी प्रकार की शराब की बिक्री, भंडारण और…

Read More

झारखंड के कथित ट्रेजरी घोटाले को लेकर सियासत तेज हो गई है। रांची में भाजपा की प्रेस वार्ता में प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सरकार पर बड़े अधिकारियों को बचाने, सीआईडी जांच को प्रभावित करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होने का आरोप लगाया। भाजपा ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग भी उठाई। रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि ट्रेजरी घोटाले में सिर्फ निचले स्तर के कर्मचारियों और सिपाहियों पर कार्रवाई की जा रही है, जबकि डीएसपी, एसपी और ट्रेजरी अधिकारियों की…

Read More

रांची: झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के बीच सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन से जुड़े मिसिर बेसरा के बॉडीगार्ड शनिचरवा समेत 18 उग्रवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार, सभी उग्रवादी सुरक्षा एजेंसियों के संपर्क में आ चुके हैं और उन्होंने अपने हथियार भी पुलिस के हवाले कर दिए हैं। पुलिस मुख्यालय में इनके आत्मसमर्पण की औपचारिक घोषणा होने की संभावना जताई जा रही है। बड़े इनामी उग्रवादी भी शामिल जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वालों में 15 लाख रुपये का इनामी एक जोनल कमांडर,…

Read More