नई दिल्ली में हुई मुलाकात, झारखंड राजभवन की दो वर्षों की प्रमुख पहलों और जनकल्याणकारी गतिविधियों से कराया अवगत नई दिल्ली/रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को नई दिल्ली में भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने उपराष्ट्रपति को लोक भवन, झारखंड द्वारा प्रकाशित पुस्तक “संवाद से विश्वास” की प्रति भेंट की। इस पुस्तक में राज्यपाल के पिछले दो वर्षों के कार्यकाल के दौरान संचालित प्रमुख पहलों, जनहित कार्यक्रमों, संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन तथा विभिन्न सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों का विस्तृत संकलन किया गया है। राजभवन की ओर से जारी…
Author: Surbhi Shipra
14वीं JPSC संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच तेज, पलामू सहित कई जिलों में दस्तावेज, OMR रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्य खंगाले रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है। अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने रविवार को झारखंड के पलामू समेत कई जिलों के अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में एक साथ व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई परीक्षा में कथित धांधली, बिचौलियों के नेटवर्क और परीक्षा संचालन से जुड़ी निजी एजेंसी TSR Data Processing Limited (TDPL) के कर्मचारियों की भूमिका…
राज्यभर की पुलिस और आम जनता से मांगा सहयोग, सूचना देने वालों की पहचान रहेगी गोपनीय रांची। झारखंड में लगातार बढ़ रहे गुमशुदगी के मामलों के बीच अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने तीन लापता व्यक्तियों की तलाश तेज कर दी है। इसी कड़ी में CID ने तीनों की तस्वीर, हुलिया और अन्य विवरण के साथ ‘ह्यू एंड क्राई’ (Hue and Cry) नोटिस जारी किया है। इस नोटिस का उद्देश्य राज्यभर की पुलिस इकाइयों के साथ-साथ आम नागरिकों की मदद लेकर लापता लोगों का जल्द से जल्द पता लगाना है। CID के अधिकारियों के अनुसार, संबंधित जिलों की पुलिस द्वारा लगातार…
देवघर। सावन माह की पहली सोमवारी के अवसर पर विश्वप्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही देश के विभिन्न राज्यों से आए लाखों कांवरियों और श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों पर देखने को मिलीं। पूरा देवघर “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से गूंज उठा। जिला प्रशासन के अनुसार, सोमवार को देर शाम तक दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के देवघर पहुंचने का अनुमान है। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ रहा है, श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है और दोपहर तक यह आंकड़ा दो लाख के पार…
रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विनय सिन्हा दीपु ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और युवाओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करने की मांग की है। पत्र में उन्होंने हाल के दिनों में JPSC मामले में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना करते हुए युवाओं के हित में कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए हैं। पत्र में कहा गया है कि JPSC से जुड़ी शिकायतें सामने आने के बाद सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए CID जांच के आदेश दिए, जिससे युवाओं में निष्पक्ष जांच की उम्मीद…
हजारीबाग/चलकुशा। हजारीबाग जिले के चलकुशा थाना क्षेत्र के बेडमकी गांव में शनिवार तड़के जंगली हाथियों के हमले में एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान शंकर पंडित के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति नाराजगी भी देखी जा रही है। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह शंकर पंडित किसी काम से घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान बराकर नदी के आसपास विचरण कर रहे करीब 25 जंगली हाथियों के झुंड की चपेट में आ गए। हाथियों ने उन्हें बुरी तरह कुचल दिया,…
रांची। झारखंड भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने प्रधानमंत्री के हालिया वीडियो संदेश को भावुक, प्रेरणादायक और बड़े दिल का परिचायक बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें अपशब्द कहने वाले युवाओं को भी “भटके हुए बच्चे” बताते हुए माफ करने और देश की सेवा में सकारात्मक योगदान देने की अपील की है। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि एक ओर कांग्रेस ने छात्र आंदोलन के बाद देश में आपातकाल लगाया था, जबकि दूसरी ओर प्रधानमंत्री आलोचना और अभद्र टिप्पणियों के बावजूद युवाओं के सुधार और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यही प्रधानमंत्री…
देवघर/सुल्तानगंज। श्रावणी मेला 2026 में जहां एक ओर लाखों कांवरिये पारंपरिक तरीके से सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर तक की लगभग 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर रहे हैं, वहीं इस बार आस्था का एक अनोखा और रोमांचक रूप देखने को मिल रहा है। पहली बार कुछ शिवभक्त स्केटिंग करते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा पर निकले हैं। तेज रफ्तार स्केट्स पर संतुलन बनाते हुए, कंधों पर कांवर और मुख पर “बोल बम” तथा “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ आगे बढ़ते ये शिवभक्त श्रद्धालुओं और राहगीरों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। सुल्तानगंज से देवघर तक…
संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल की कथित गर्लफ्रेंड अर्पिता सरकार गिरफ्तार, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई जो साहिबगंज पहले अवैध खनन के लिए बदनाम रहा है अब वहां से आतंकी कनेक्शन के मामले भी खुलकर सामने आने लगे हैं. प बंगाल के सीएम को निशाना बनाने में लगे आतंकियों में एक की गर्लफ्रेंड साहिबगंज में वर्षों से रह रही है. पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने संदिग्ध आतंकी गतिविधियों की जांच के सिलसिले में झारखंड के साहिबगंज जिले के बड़हरवा थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिला की पहचान अर्पिता सरकार के रूप…
मारवाड़ी सहायक समिति, रांची के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय ‘परंपरा’ कला एवं विरासत मेला के दूसरे दिन शुक्रवार को सावन सिंधारा कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और पारंपरिक रंगों के साथ किया गया। हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन परिसर में आयोजित इस मेले में बड़ी संख्या में महिलाओं और शहरवासियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज) दीपिका पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। आयोजन समिति की ओर से मंत्री दीपिका पांडेय का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं की प्रतिभा और…
