धनबाद के मैथन रोड स्थित झिलिया पुल निर्माण कार्य के दौरान भारी बारिश में अस्थायी डायवर्सन तीसरी बार बह जाने से लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। गुरुवार को पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता मिथलेश कुमार अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए अधिकारियों का घेराव किया। निरीक्षण के दौरान लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माण एजेंसी ने तकनीकी मानकों की अनदेखी की है, जिसके कारण डायवर्सन बार-बार बह रहा है। उन्होंने कहा कि घटिया निर्माण और विभागीय लापरवाही का खामियाजा आम लोगों…
Author: Surbhi Shipra
रांची: झारखंड की अग्निशमन व्यवस्था को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धुर्वा स्थित केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, गृह रक्षा वाहिनी परिसर में आयोजित समारोह के दौरान 58 अत्याधुनिक मिनी वाटर टेंडर विद मिस्ट टेक्नोलॉजी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अग्नशमन विभाग के डीजी एमएस भाटिया ने दमकल सेवा को दुरुस्त करने के तमाम प्रयास सुचारु रुप से जारी रखे हैं. एमएस भाटिया ने विभाग के सभी कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दे रखा है कि कहीं भी दमकल सेवा की जरुरत हो तो बिना…
रांची: बच्चों की कस्टडी और माता-पिता से मुलाकात (विजिटेशन) से जुड़े मामलों में झारखंड हाईकोर्ट ने अहम कदम उठाया है। हाईकोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट की ‘चाइल्ड एक्सेस एंड कस्टडी गाइडलाइंस विद पैरेंटिंग प्लान’ को अपनाया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि माता-पिता के अलग होने या तलाक की स्थिति में बच्चों के अधिकार सुरक्षित रहें और उनके मानसिक, भावनात्मक व सामाजिक विकास पर कोई नकारात्मक असर न पड़े। गाइडलाइंस में स्पष्ट कहा गया है कि कस्टडी से जुड़े हर मामले में अदालत सबसे पहले बच्चे के सर्वोत्तम हित (Best Interest of the Child) को प्राथमिकता देगी। माता-पिता के…
लातेहार: झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को लातेहार जिले के मनिका प्रखंड कार्यालय में बड़ी कार्रवाई की। बड़काडीह पंचायत के पंचायत सचिव नागेश्वर रजक को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। एसीबी की इस कार्रवाई के बाद प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया और सरकारी कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बड़काडीह पंचायत के एक ग्रामीण ने एसीबी से शिकायत की थी कि पंचायत सचिव नागेश्वर रजक सरकारी कार्य कराने के एवज में उससे 10 हजार रुपये की…
गजेंद्र सिंह, अमित प्रकाश और सुधीर दास के बयानों के बाद जांच का अगला चरण शुरू, डिजिटल ट्रैकिंग और Track & Trace सिस्टम की होगी पड़ताल रांची: झारखंड शराब घोटाला मामले की जांच कर रहे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जांच को और तेज कर दिया है। एजेंसी ने अब तक दर्ज किए गए बयानों और उपलब्ध दस्तावेजों के विश्लेषण के बाद जांच के अगले चरण की शुरुआत कर दी है। हाल ही में दर्ज किए गए गजेंद्र कुमार सिंह, अमित प्रकाश और सुधीर कुमार दास के विस्तृत बयानों में कई नए तथ्य सामने आए हैं, जिनके आधार पर अब…
डीसी कार्यालय की सीढ़ियों पर बैठकर किया अनोखा धरना, डीएसई ने 15 अगस्त से पहले दो सहायक शिक्षकों की तैनाती का दिया भरोसा धनबाद: सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सुधारने के दावों के बीच धनबाद जिले के गोमो स्थित गुनघसा माध्यमिक विद्यालय, तोपचांची के छात्र-छात्राओं ने शिक्षक की मांग को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। सैकड़ों बच्चे उपायुक्त (डीसी) कार्यालय पहुंचे और “शिक्षक दो, शिक्षा बचाओ” के नारे के साथ डीसी कार्यालय की सीढ़ियों पर बैठकर धरना दिया। छात्रों की मांग थी कि स्कूल में जल्द से जल्द पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति की जाए। विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक…
संवेदक और पीडब्ल्यूडी पर लापरवाही का आरोप, ग्रामीणों ने जल्द वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की धनबाद: जिले के मैथन रोड स्थित झिलिया पुल निर्माण कार्य के दौरान बनाया गया अस्थायी डायवर्सन मंगलवार देर रात हुई तेज बारिश में एक बार फिर बह गया। लगातार तीसरी बार डायवर्सन ध्वस्त होने से हजारों लोगों का संपर्क प्रभावित हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने संवेदक और लोक निर्माण विभाग (PWD) पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई और जल्द मजबूत वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है। बारिश के तेज बहाव के कारण अस्थायी डायवर्सन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे…
41 टीमों और 153 पुलिसकर्मियों ने पूरी रात चलाया अभियान, पीआर बॉन्ड भरवाकर दी कड़ी चेतावनी हज़ारीबाग: जिले में सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी, हुड़दंग और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले मनचलों के खिलाफ हज़ारीबाग पुलिस ने मंगलवार रात व्यापक अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में एक साथ की गई छापेमारी के दौरान 93 संदिग्ध ठिकानों पर कार्रवाई की गई, जिसमें 54 युवकों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। पूछताछ के बाद सभी युवकों से पीआर (पर्सनल रिकॉग्निजेंस) बॉन्ड भरवाया गया और भविष्य में ऐसी गतिविधियों में शामिल नहीं होने की सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। 41…
समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी हों सभी तैयारियां, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश रांची: आदिवासी महोत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने बुधवार को मोराबादी मैदान का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन स्थल पर चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां तय समयसीमा के भीतर तथा उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव ने सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति तथा आगंतुकों की सुविधाओं से जुड़े सभी पहलुओं का जायजा…
नई दिल्ली: सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और बिना बीमा चलने वाले वाहनों पर रोक लगाने के उद्देश्य से सरकार एक महत्वपूर्ण व्यवस्था लागू करने की तैयारी में है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत यदि किसी वाहन के पास वैध थर्ड-पार्टी मोटर इंश्योरेंस नहीं होगा, तो उसे पेट्रोल पंप से पेट्रोल या डीजल नहीं दिया जाएगा। इस कदम का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों को समय पर आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराना और सभी वाहन मालिकों को अनिवार्य बीमा के दायरे में लाना है। क्या है थर्ड-पार्टी मोटर इंश्योरेंस? थर्ड-पार्टी मोटर इंश्योरेंस ऐसा अनिवार्य बीमा है, जो किसी वाहन से दूसरे व्यक्ति,…
