राजनीति में मतभेद होना सामान्य बात है, लेकिन जब बात इंसानियत की हो तो सीमाएं और विचारधाराएं मायने नहीं रखतीं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए बाढ़ की भीषण त्रासदी से जूझ रहे भाजपा शासित असम के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। झारखंड सरकार ने असम मुख्यमंत्री राहत कोष में 3 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता भेजी है, ताकि बाढ़ प्रभावित लोगों के राहत और पुनर्वास कार्यों में सहयोग मिल सके। इसके साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्वा शर्मा को एक भावुक पत्र भी लिखा है। पत्र में…
Author: Surbhi Shipra
रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित मधुकम बस्ती में दखल दिहानी को लेकर चल रहा चर्चित विवाद अब देश की सर्वोच्च अदालत तक पहुंच गया है। झारखंड हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद महादेव उरांव ने हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। महादेव उरांव ने झारखंड हाईकोर्ट के 31 जुलाई को दिए गए उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें अदालत ने मधुकम बस्ती में दखल दिहानी के आधार पर की गई कार्रवाई को लेकर सख्त टिप्पणी करते हुए पूरी प्रक्रिया और उससे जुड़े आदेश को निरस्त कर दिया था। हाईकोर्ट ने…
रांची-रामगढ़ मार्ग से सफर करने वाले लाखों लोगों के लिए एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। जिस चुटूपालू घाटी का नाम सुनते ही वाहन चालकों के मन में डर बैठ जाता है, अब उसी घाटी की तस्वीर बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। बार-बार होने वाले सड़क हादसों और भारी वाहनों के ब्रेक फेल होने की घटनाओं के बीच NHAI ने इस पूरे मार्ग को अधिक सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। नई फोरलेन सड़क बनाने की योजना पर काम शुरू हो चुका है और इसके लिए…
धनबाद/झरिया: बारिश के मौसम में जहां अधिकांश इलाकों में जलभराव की समस्या है, वहीं धनबाद के झरिया कोयलांचल में लाखों लोग पीने के पानी के लिए जूझ रहे हैं। झरिया और आसपास के करीब 6 से 7 लाख लोग पिछले एक महीने से भीषण पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। दामोदर नदी से झमाडा के माध्यम से होने वाली जलापूर्ति बार-बार पाइप फटने, मोटर खराब होने और बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण लगातार प्रभावित हो रही है। हालात यह हैं कि लोगों के पास पीने के पानी का कोई स्थायी विकल्प नहीं बचा है। इसी समस्या के विरोध…
धनबाद: अगर आप धनबाद की सड़कों पर वाहन चला रहे हैं तो ट्रैफिक नियमों का पालन करना अब पहले से कहीं अधिक जरूरी हो गया है। नियमों की अनदेखी आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है। धनबाद ट्रैफिक पुलिस ने जुलाई महीने में विशेष अभियान चलाकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की है। इस दौरान विभिन्न यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से करीब एक करोड़ रुपये का चालान वसूला गया। ट्रैफिक पुलिस ने पूरे जुलाई माह में शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, व्यस्त सड़कों और संवेदनशील इलाकों में लगातार जांच अभियान चलाया। अभियान…
पिंटू दुबे रांची: झारखंड पुलिस में विभागीय परीक्षा के माध्यम से पदोन्नत किए गए सब-इंस्पेक्टर (दारोगा) की प्रोन्नति को लेकर चल रहा कानूनी विवाद अभी थमता नहीं दिख रहा है। इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है और पूर्व में जारी अंतरिम रोक फिलहाल प्रभावी बनी हुई है। मामला पुलिस विभाग में वरिष्ठता (सीनियरिटी) और पदोन्नति से जुड़े नियमों की व्याख्या से जुड़ा है, जिस पर पुलिस महकमे के कई अधिकारी और कर्मचारी अपनी नजर बनाए हुए हैं। विवाद मुख्य रूप से विभागीय परीक्षा के जरिए पदोन्नत हुए सब-इंस्पेक्टरों और प्रत्यक्ष भर्ती (डायरेक्ट रिक्रूट) के माध्यम से नियुक्त…
रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी पर कड़ा रुख अपनाते हुए पलामू जिले के जिला खनन पदाधिकारी (DMO) और छतरपुर थाना प्रभारी पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अदालत ने दोनों अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर नाराजगी जताते हुए कहा कि कानून के दायरे में रहकर ही कार्रवाई की जानी चाहिए। किसी भी अधिकारी को अपने अधिकारों का मनमाने ढंग से इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। मामला पलामू जिले में एक व्यावसायिक वाहन की जब्ती से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, जिला खनन पदाधिकारी और छतरपुर थाना प्रभारी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए…
रांची: झारखंड विधानसभा पहुंचने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान मुख्य सचिव अविनाश कुमार, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा तथा झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत कर उनका अभिनंदन किया। यह अवसर विधानसभा की कार्यवाही के दौरान का रहा, जहां प्रशासनिक और विधायी तंत्र के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसे भी पढ़े – बारिश में ड्यूटी आसान बनाने की पहल: अडानी फाउंडेशन ने रांची ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को बांटे छाते
रांची: अडानी फाउंडेशन ने गुरुवार को सिटीजन फाउंडेशन के सहयोग से रांची के पुलिस अधीक्षक (यातायात) कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिसकर्मियों के बीच छातों का वितरण किया। इस पहल का उद्देश्य बारिश के मौसम में खुले में ड्यूटी करने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करना है। कार्यक्रम में यातायात पुलिस उपाधीक्षक रामाकांत रजक, अडानी पावर झारखंड के हेड कॉरपोरेट अफेयर्स संजीव शेखर, वरीय प्रबंधक रणवीर सिंह, सिटीजन फाउंडेशन के हेमंत तिर्की समेत बड़ी संख्या में यातायात पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इस अवसर पर यातायात पुलिस उपाधीक्षक रामाकांत रजक ने अडानी फाउंडेशन की पहल की सराहना करते हुए…
सरायकेला-खरसावां: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। झारखंड पुलिस, कोबरा-203, सीआरपीएफ और एसएसबी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि ये सभी माओवादी दलमा क्षेत्र में किसी बड़ी नक्सली वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। गिरफ्तार माओवादियों की निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार, कारतूस और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सरायकेला-खरसावां की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को वरीय अधिकारियों…
