गोड्डा, 8 अगस्त 2026: जिले की ग्रामीण और उभरती खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से गोड्डा के गांधी मैदान में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अलग-अलग आयु वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस आयोजन में जितपुर खनन परियोजना के तहत टेरी माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड और अदाणी फाउंडेशन की ओर से सहयोग प्रदान किया गया। आयोजन का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के साथ जिले में खेल के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करना था। अलग-अलग आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा प्रतियोगिता में…
Author: Surbhi Shipra
जमशेदपुर: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय, रांची की ओर से जमशेदपुर के आदित्यपुर स्थित एशिया भवन, आदित्यपुर लघु औद्योगिक क्षेत्र में मेगा MSME क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय प्रमुख आर.सी. गोयल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में किया गया। क्रेडिट कैंप में वर्तमान MSME ग्राहकों के साथ-साथ नए और संभावित उद्यमियों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान बैंक की विभिन्न MSME ऋण योजनाओं, वित्तीय सुविधाओं और कारोबार के विस्तार के लिए उपलब्ध विकल्पों की जानकारी दी गई। 112 करोड़ रुपये के ऋण की स्वीकृति कार्यक्रम के दौरान पात्र आवेदकों को मौके पर ही ऋण…
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और धांधली के विरोध में छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। शनिवार को रांची के मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में सरकार और छात्र प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता हुई। बैठक में छात्रों ने अपनी विभिन्न मांगों को तथ्यों और साक्ष्यों के साथ सरकार के सामने रखा। बैठक में कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई, लेकिन वार्ता किसी अंतिम और निर्णायक निष्कर्ष तक नहीं पहुंच सकी। हालांकि, सरकार की ओर से छात्र प्रतिनिधियों को आगे भी बातचीत जारी रखने का निमंत्रण दिया गया।…
रांची: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। BJP युवा मोर्चा ने आंदोलनरत छात्रों के समर्थन का ऐलान किया है। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि संगठन 10 अगस्त को प्रस्तावित विधानसभा घेराव में छात्रों और युवाओं के साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने प्रदेशभर के युवाओं और छात्रों से 10 अगस्त के कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उनके मुताबिक, यह आंदोलन केवल किसी एक संगठन या समूह का नहीं, बल्कि युवाओं के रोजगार और भविष्य से जुड़ा मुद्दा है।…
रांची: JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का आंदोलन जारी है। छात्र अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल पर बैठे हैं। इसी दौरान भूख हड़ताल कर रहे छात्र नेता राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें रांची के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। शनिवार को झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा समेत बीजेपी के अन्य नेता सदर अस्पताल पहुंचे। बीजेपी नेताओं ने राहुल क्रांति से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इसके बाद डॉक्टरों से भी उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली गई।…
रांची: केंद्र सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा और संयुक्त मजदूर संगठनों ने 10 अगस्त 2026 को राष्ट्रव्यापी ‘रास्ता रोको-रेल रोको’ अभियान चलाने का ऐलान किया है। इस अभियान को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कार्यालय, रांची में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान आंदोलन की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी गई। प्रेस वार्ता में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक, झारखंड राज्य किसान सभा के प्रदेश संयोजक भंते जैनेंद्र तथागत, सीटू के प्रतीक मिश्रा, निर्माण बॉस खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश सचिव इम्तियाज़ खान और जिला सचिव अजय…
धनबाद: धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग NH-32 पर केन्दुआडीह थाना के समीप करीब चार महीने पहले हुए भू-धसान के बाद अब प्रभावित स्थल पर काम शुरू हो गया है। शुक्रवार सुबह BCCL और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर खुदाई की प्रक्रिया शुरू की। सुरक्षा व्यवस्था के लिए CISF और स्थानीय पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। भू-धसान के बाद लंबे समय से सड़क की स्थिति को लेकर बनी समस्या के बीच काम शुरू होने से स्थानीय लोगों में राहत है। हालांकि, खुदाई के दौरान जमीन के नीचे मौजूद कोयले को निकालने की संभावना को लेकर लोगों की…
Ranchi Traffic Alert: अगर आप रविवार यानी 9 अगस्त 2026 को रांची के मोरहाबादी इलाके की ओर जाने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान जरूर देख लें। राजधानी में झारखंड आदिवासी महोत्सव-2026 को लेकर तैयारियां पूरी हैं और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों के परिचालन और पार्किंग को लेकर विशेष एडवाइजरी जारी की है। महोत्सव 9 और 10 अगस्त 2026 को आयोजित होना है। 9 अगस्त को जतरा कार्यक्रम के दौरान बड़ी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए सुबह से ही…
Ranchi News: कभी झारखंड की पहचान उसके घने जंगलों, पहाड़ों, झरनों और हरियाली से होती थी। राज्य की प्राकृतिक खूबसूरती ऐसी रही है कि इसे कभी-कभी हिल स्टेशन के तौर पर भी देखा जाता था। बदलते समय में बढ़ते शहरीकरण और प्रकृति के साथ बढ़ती छेड़छाड़ ने इस प्राकृतिक संतुलन के सामने कई चुनौतियां खड़ी की हैं। ऐसे में झारखंड को फिर से हरियाली से समृद्ध बनाने की कोशिशों पर जोर दिया जा रहा है। इसी संकल्प के साथ रांची के खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में 77वें राज्यव्यापी वन महोत्सव-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
Ranchi News: सहारा इंडिया की चार अलग-अलग कंपनियों में जमा झारखंड के निवेशकों की रकम वापस कराने की मांग को लेकर रविवार से रांची में अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू होने जा रहा है। निवेशकों के मुताबिक, उनकी करीब 32 हजार करोड़ रुपये की राशि फंसी हुई है। आंदोलन रांची स्थित लोकभवन के समीप आयोजित किया जाएगा। प्रस्तावित आंदोलन की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय की स्पेशल ब्रांच ने राज्यभर के लिए अलर्ट जारी किया है। स्पेशल ब्रांच ने आंदोलन को लेकर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर डीजीपी, सभी प्रमंडलीय आयुक्तों, जोनल आईजी, रेंज डीआईजी और जिलों के एसपी को भेजी…
